If you want to buy a LDA flats in Lucknow, read this; you can register by April 15 लखनऊ में घर लेना चाहते हैं तो पढ़ें, इस योजना में 15 अप्रैल तक करा सकते हैं पंजीकरण, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

लखनऊ में घर लेना चाहते हैं तो पढ़ें, इस योजना में 15 अप्रैल तक करा सकते हैं पंजीकरण

अगर आप लखनऊ घर लेने  का सोच रहे हैं तो यह खबर पढ़ें। लखनऊ विकास प्राधिकरण के के ऐशबाग स्क्वायर अपार्टमेंट में फ्लैट्स के लिए अब 15 अप्रैल, 2026 तक पंजीकरण कराया जा सकेगा।  

Tue, 17 March 2026 05:39 PMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
लखनऊ में घर लेना चाहते हैं तो पढ़ें, इस योजना में 15 अप्रैल तक करा सकते हैं पंजीकरण

UP News : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में घर लेना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए है। दरअसल, लखनऊ विकास प्राधिकरण के ऐशबाग स्क्वायर अपार्टमेंट में फ्लैट्स के लिए अब 15 अप्रैल, 2026 तक पंजीकरण कराया जा सकेगा। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने जनसामान्य की मांग पर पंजीकरण अवधि एक माह के लिए बढ़ा दी है। इस रेजिडेंशियल अपार्टमेंट में लगभग 1900 वर्गफिट क्षेत्रफल के कुल 384 प्रीमियम फ्लैट्स होंगे।

पंजीकरण सिर्फ एलडीए की वेबसाइट के माध्यम से ही कराया जा सकेगा। इसके लिए फ्लैट के अनुमानित मूल्य की 05 प्रतिशत धनराशि बतौर पंजीकरण शुल्क जमा करनी होगी, जोकि आरक्षित वर्ग के लिए 2.5 प्रतिशत होगी। फ्लैटों का आवंटन पारदर्शी प्रक्रिया के तहत लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा।

योजना से कुछ ही दूरी पर चारबाग रेलवे स्टेशन, मेट्रो स्टेशन

अपर सचिव सीपी त्रिपाठी ने बताया कि ऐशबाग में मिल रोड पर बनने वाले इस ग्रुप हाउसिंग प्रोजेक्ट की कनेक्टिविटी और लोकेशन काफी प्राइम होगी। यह पुराने लखनऊ के घनी आबादी वाले क्षेत्र में बनेगा, जहां वर्तमान में आवासीय जरूरतें पूरी करने के लिए ऐसी जगह मिलना मुश्किल है। लखनऊ विकास प्राधिकरण की योजना से कुछ ही दूरी पर चारबाग रेलवे स्टेशन, मेट्रो स्टेशन और नाका, आलमबाग एवं अमीनाबाद जैसे महत्वपूर्ण बाजार मिल जाएंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लखनऊ समेत 13 जिलों में 24 रियल एस्टेट परियोजनाएं मंजूर, रेरा की बैठक में फैसला

27 मंजिला के 04 टावर बनेंगे

कुल 17,910 वर्गमीटर क्षेत्रफल में बनने वाले ऐशबाग स्क्वायर में कुल 04 टावर होंगे, प्रत्येक टावर 27 मंजिल का होगा। अपार्टमेंट में 03 बीएचके एवं स्टडी श्रेणी के कुल 384 फ्लैट होंगे। प्रत्येक फ्लैट लगभग 1900 वर्गफिट क्षेत्रफल का होगा, जिसकी कीमत 1.11 करोड़ रुपये से शुरू होगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी के इस जिले में नदी पर नए पुल का निर्माण शुरू, लोगों की दूर होगी समस्या

सोसाइटी में स्वीमिंग पूल, 600 वाहनों की पार्किंग

सोसाइटी में स्वीमिंग पूल, पार्क, क्लब हाउस, किड्स प्ले-एरिया, पावर बैकअप, 600 से अधिक वाहनों की पार्किंग आदि की सुविधा होगी। साथ ही लोगों की व्यावसायिक जरूरतें पूरी करने के लिए कैम्पस में ही कॉमर्शियल दुकानें भी बनेंगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एचपीसीएल डबल मर्डर मामले में योगी का सख्त रुख, एसएसपी के बाद CO हटे, SIT को जांच
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।