24 real estate projects approved in 13 districts including Lucknow and Agra, decision taken in UP RERA board meeting लखनऊ, आगरा समेत 13 जिलों में 24 रियल एस्टेट परियोजनाओं को मंजूरी, रेरा की बोर्ड बैठक में फैसला, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

लखनऊ, आगरा समेत 13 जिलों में 24 रियल एस्टेट परियोजनाओं को मंजूरी, रेरा की बोर्ड बैठक में फैसला

उत्तर प्रदेश के लखनऊ, आगरा समेत 13 जिलों में 24 रियल एस्टेट परियोजनाओं को मंजूरी मिली है। लगभग 7,830 आवासीय और व्यावसायिक यूनिट्स विकसित होंगी। यूपी रेरा की 198वीं बोर्ड बैठक में इसकी मंजूरी दी गई।

Tue, 17 March 2026 02:38 PMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
लखनऊ, आगरा समेत 13 जिलों में 24 रियल एस्टेट परियोजनाओं को मंजूरी, रेरा की बोर्ड बैठक में फैसला

उत्तर प्रदेश में रेरा की नई परियोजनाओं का इंतजार करने वालों के लिए अच्छी खबर है। लखनऊ, आगरा, गाजियाबाद, मथुरा, सहारनपुर में मेरठ, बागपत, गोरखपुर, वाराणसी, बांदा, हापुड़, बाराबंकी समेत 13 जिलों में यूपी रेरा नई रियल एस्टेट परियोजनाएं लाने जा रही है। यूपी रेरा ने 6,841.85 करोड़ की 24 नई रियल एस्टेट परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इन परियोजनाओं के माध्यम से प्रदेश के 13 जिलों में लगभग 7,830 आवासीय और व्यावसायिक यूनिट्स विकसित होंगी। यूपी रेरा की 198वीं बोर्ड बैठक में इसकी मंजूरी दी गई।

रेरा अध्यक्ष संजय भूसरेड्डी की अध्यक्षता में हुई बैठक में विभिन्न जिलों की कई परियोजना की समीक्षा की गई। केवल उन्हीं परियोजनाओं को स्वीकृति दी गई, जो नियामकीय मानकों और आवश्यक अनुपालन शर्तों को पूरा करती थीं। मंजूर की गई इन परियोजनाओं में आवासीय, व्यावसायिक और मिश्रित शामिल हैं। जिनमें प्लॉट, विला और दुकानों का विकास किया जाएगा।

परियोजनाओं को मंजूरी

गौतमबुद्ध नगर परियोजनाओं की संख्या और विकसित होने वाली यूनिट्स के मामले में सबसे आगे है। यहां 5,218.41 करोड़ के अनुमानित निवेश वाली कुल 5 परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है। इन परियोजनाओं के तहत 2,969 यूनिट्स विकसित की जाएंगी, जिनमें 3 व्यावसायिक परियोजनाएं, 1 आवासीय परियोजना और 1 मिक्स्ड-यूज़ परियोजना शामिल है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:37.58 करोड़ से बनेगी 14 KM सड़क, इन 2 जिलों के दर्जनों गांवों का सफर होगा सफर

लखनऊ में 4 परियोजनाओं को मंजूरी

लखनऊ परियोजनाओं की संख्या और कुल यूनिट्स के मामले में दूसरे स्थान पर है। यहां 132.65 करोड़ के निवेश वाली 4 परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है। इन परियोजनाओं में 651 यूनिट्स विकसित की जाएंगी, जिनमें 3 आवासीय और 1 व्यावसायिक परियोजना है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:UP के गांवों तक बसें चलाने के लिए मिलेगी ये छूट, योगी के मंत्री ने दिए निर्देश

आगरा व गाजियाबाद में 3-3 योजनाएं

आगरा में 162.75 करोड़ की 3 आवासीय परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है, जिनके माध्यम से 312 आवासीय यूनिट्स विकसित की जाएंगी।गाजियाबाद में भी 3 परियोजनाओं को मंजूरी मिली है, जिनमें कुल 83.85 करोड़ का निवेश होगा। इन परियोजनाओं में 468 यूनिट्स विकसित होंगी। अन्य जिलों में मथुरा, सहारनपुर में मेरठ, बागपत, गोरखपुर, वाराणसी, बांदा, हापुड़, बाराबंकी में भी परियोजनाओं की मंजूरी दी गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इन 8 शहरों में आवासीय योजना के लिए 425 करोड़, योगी कैबिनेट में प्रस्ताव मंजूर
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।