यूपी के इस जिले में नदी पर नए पुल का निर्माण शुरू, लोगों की दूर होगी समस्या
यूपी में अबंडेकरनगर में संकरे पुल के स्थान पर नए पुल के निर्माण के लिए मंगलवार को भूमि पूजन करके निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। नाबार्ड योजना के तहत बनने वाले इस पुल के निर्माण के लिए कुल 15.68 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं।

यूपी में अबंडेकरनगर जिले में भीटी बाजार में संकरे पुल के स्थान पर नए पुल के निर्माण के लिए मंगलवार को एमएलसी हरिओम पांडे ने भूमि पूजन करके निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। भीटी तहसील क्षेत्र के भीटी बाजार में बिसुही नदी पर बनी संकरे पुल की जगह अब एक नया पुल बनाने का कार्य शुरू हो गया है। शासन ने इस बहुप्रतीक्षित परियोजना को एमएलसी हरिओम पांडे के प्रस्ताव पर स्वीकृति प्रदान किया था। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक धर्मराज निषाद तथा मुख्य विकास अधिकारी आनंद शुक्ला भी उपस्थित थे।
नाबार्ड योजना के तहत बनने वाले इस पुल के निर्माण के लिए कुल 15.68 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं, जिनमें से 7.84 करोड़ रुपये की पहली किश्त जारी कर दी गई थी। गोसाईगंज-भीटी-महरुआ-दोस्तपुर प्रमुख जिला मार्ग के किमी-13 पर बनेगा। यह मार्ग क्षेत्रीय आवागमन और व्यापार की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। वर्तमान में यहां स्थित संकरी पुलिया के कारण आवागमन में भारी परेशानी होती है और अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है। इस पुल की स्वीकृति के लिए वित्तीय वर्ष 2024-25 से शासन स्तर पर एम एल सी हरिओम पांडे द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे थे। 18 दिसंबर को एमएलसी डॉ. हरिओम पांडेय ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर पुल निर्माण की आवश्यकता को प्रमुखता से रखा था। इसके बाद शासन स्तर पर कार्रवाई करते हुए परियोजना को हरी झंडी दे दी गई। पुल निर्माण से भीटी बाजार सहित आसपास के सैकड़ो गांवों की करीब एक लाख से अधिक आबादी को सीधा लाभ मिलेगा। आवागमन सुगम होने के साथ ही व्यापारिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी।
तकनीकी रूप से मजबूत और 71 मीटर लम्बा होगा सेतु
प्रस्तावित दीर्घ पुल की लंबाई 71.08 मीटर और चौड़ाई 7.08 मीटर होगी, जिससे दोतरफा यातायात सुचारु रूप से संचालित किया जा सकेगा।200 -200 मी लंबा दोनों तरफ बनेगा एप्रोच मार्ग पुल के दोनों ओर 200-200 मीटर लंबे अप्रोच मार्ग बनाए जाएंगे। इसके साथ ही बाढ़ और जलस्तर बढ़ने की स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक सुरक्षा कार्य भी कराए जाएंगे। पुल के निर्माण से गोसाईगंज, महरुआ, हैदरगंज, कूरेभार और दोस्तपुर की ओर आवागमन और अधिक सुगम होगा।पुल के लिए पिलर में डालने सरिया का कार्य प्रारंभ हो गया है तथा निर्माण में प्रयोग होने वाली सामग्री बड़ी मात्रा में क्षेत्र निगम द्वारा गिराई जा रही है।
दिसंबर 2027 में पूरा होगा पुल
सेतु निगम के अभियंता के अनुसार इस पुल का निर्माण आगामी वर्ष 2027 के दिसंबर में पूरा होगा। उनका यह प्रयास होगा कि इसे और पहले जून 2027तक पूरा किया जा सके।
सकरे पुल से जाम की समस्या होती थी
भूमि पूजन के उपरांत लोगों को संबोधित करते हुए एमएलसी हरि ओम पांडे ने कहा कि सकरे पुल के कारण रोजाना जाम की स्थिति बनी रहती थी। दीर्घ सेतु बनने से आवागमन आसान होगा और बाजार आने-जाने में समय बचेगा।
भारी वाहनों की आवाजाही में होगी सहूलियत होगी।
पुलिया छोटी होने से भारी वाहनों की आवाजाही मुश्किल होती थी, जिससे कारोबार प्रभावित होता था। नए सेतु के निर्माण से व्यापार को गति मिलेगी और क्षेत्र का विकास होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे क्षेत्रीय विधायक धर्मराज निषाद ने बताया कि क्षेत्र के लोगों को व्यापार और आवागमन को नई गति मिलेगी। भीटी बाजार में बिसुही नदी पर दीर्घ सेतु का निर्माण लंबे समय से आवश्यक था।
15.86 करोड़ की लागत से बनेगा पुल
शासन की ओर से 15.68 करोड़ रुपये की स्वीकृति और पहली किश्त जारी होने से अब यह परियोजना तेजी से आगे बढ़ेगी। सेतु बनने से गोसाईगंज-भीटी-महरुआ-दोस्तपुर मार्ग पर यातायात सुगम होगा।
तकनीकी स्वीकृति के बाद शुरू हो गया पुल निर्माण का कार्य
दीर्घ सेतु के निर्माण से पूर्व सामान्य व्यवस्था आरेख (जीएडी) तैयार होने के बाद निर्माण कार्य प्रारंभ हो गया है। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के सत्येंद्र पांडे राजमणि सिंह शिव प्रसाद,तुलसीराम, मुकेश पाठक,आदि के साथ सेतु निगम के अभियंता गण भी उपस्थित थे।




साइन इन