Yogi strict on Badaun HPCL double murder. After action against Badaun SSP, now CO removed, SIT investigation order एचपीसीएल डबल मर्डर मामले में योगी का सख्त रुख, एसएसपी के बाद सीओ हटे, एसआईटी को जांच, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

एचपीसीएल डबल मर्डर मामले में योगी का सख्त रुख, एसएसपी के बाद सीओ हटे, एसआईटी को जांच

यूपी में एचपीसीएल डबल मर्डर के बाद कार्रवाई जारी है।  बदायूं में एसएसपी के बाद सीओ देवेंद्र कुमार भी नप गए हैं। सरकार मुख्यालय अटैच कर दिया है। इसके साथ ही जांच के लिए एसआईटी का भी गठन कर दिया है।

Sat, 14 March 2026 11:11 PMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
एचपीसीएल डबल मर्डर मामले में योगी का सख्त रुख, एसएसपी के बाद सीओ हटे, एसआईटी को जांच

यूपी के सैजनी स्थित एचपीसीएल प्लांट में डीजीएम सुधीर गुप्ता और डिप्टी मैनेजर हर्षित मिश्रा की हत्या के बाद बदायूं पुलिस महकमे में कार्रवाई का सिलसिला जारी है। एसएसपी के हटने के बाद अब सीओ उझानी डॉ. देवेंद्र कुमार पचौरी को भी हटाकर पुलिस मुख्यालय से अटैच कर दिया गया है। जल्द ही कई और अधिकारियों पर भी कार्रवाई की गाज गिर सकती है। वहीं योगी सरकार ने जांच के लिए मंडलायुक्त बरेली की अध्यक्षता में एक एसआईटी का भी गठन किया है।

एचपीसीएल प्लांट में डीजीएम सुधीर गुप्ता और डिप्टी मैनेजर हर्षित मिश्रा की हत्या के बाद पुलिस महकमे में एक के बाद एक कार्रवाई सामने आ रही है। सरकार का ऐक्शन जारी है। यूपी सरकार ने शुक्रवार रात जिले के एसएसपी डॉ. ब्रजेश सिंह को हटाया। इसके बाद योगी सरकार ने अब शनिवार शाम को उझानी क्षेत्र के सीओ डॉ. देवेंद्र कुमार को भी पद से हटाकर पुलिस मुख्यालय से अटैच कर दिया।

राहुल पाण्डेय को बदायूं भेजा गया

उनकी जगह लखनऊ स्थित यूपी-112 में तैनात राहुल पाण्डेय को बदायूं भेजा गया है। एसएसपी डॉ. ब्रजेश सिंह जून 2024 में बदायूं के एसएसपी बनकर आए थे और करीब डेढ़ साल तक जिले में तैनात रहे। वहीं, डॉ. देवेंद्र कुमार पचौरी को मार्च 2025 में बदायूं आए थे। इसके बाद उझानी सर्किल का चार्ज मई 2025 में दिया गया था। एचपीसीएल प्लांट में हुए डबल मर्डर के बाद जिले की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े होने लगे थे, जिसके बाद शासन ने सख्त रुख अपनाते हुए हटा दिया। कई और अधिकारियों पर भी कार्रवाई हो सकती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:डबल मर्डर के बाद बदायूं एसएसपी बृजेश हटे, छह अन्य आईपीएस के भी तबादले

सीबीजी प्लांट की दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर की गई त्वरित कार्रवाई: योगी

वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बदायूं के सीबीजी प्लांट की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर शनिवार को किए पोस्ट में मुख्यमंत्री ने कहा कि बदायूं के सीबीजी प्लांट की दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर त्वरित कार्रवाई की गई है। निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच के लिए मंडलायुक्त बरेली की अध्यक्षता में एक एसआईटी का भी गठन किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस संबंध में अवगत कराना है कि दोषी पहले ही गिरफ्तार है, परंतु इसके बाद भी कोई साजिश की संभावना दिखती है तो प्रदेश सरकार के अपराध एवं अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सीबीजी प्लांट की सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए पुलिस चौकी की स्थापना कर दी गई है, मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बदायूं डबल मर्डर में पुलिस की लापरवाही! एक महीने पहले दी गई थी धमकी की शिकायत
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।