If you dont have ability to maintain it dont fall in love Young man who had a love marriage committed suicide निभाने की क्षमता न हो तो प्यार मत करो...लव मैरिज करने वाले युवक दे दी जान, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

निभाने की क्षमता न हो तो प्यार मत करो...लव मैरिज करने वाले युवक दे दी जान

यूपी के कानपुर के एक युवक ने लव मैरिज के एक साल के भीतर ही आत्महत्या कर ली। मौके से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ। जिसमें उसने लिखा था, ‘मेरी विनती है सभी लोगों से अगर निभाने की क्षमता न हो तो प्यार मत किया करो। लड़कों की जिंदगी खराब करके अपने मां–बाप का साथ देने वालों मुबारक हो तुम्हारी जिंदगी।’

Sat, 23 May 2026 11:10 AMPawan Kumar Sharma संवाददाता, कानपुर
share
निभाने की क्षमता न हो तो प्यार मत करो...लव मैरिज करने वाले युवक दे दी जान

UP News: हो सके तो माफ करना सभी लोग। गुड बाय, मेरी विनती है सभी लोगों से अगर निभाने की क्षमता न हो तो प्यार मत किया करो। लड़कों की जिंदगी खराब करके अपने मां–बाप का साथ देने वालों मुबारक हो तुम्हारी जिंदगी...। इंस्टाग्राम पर यह स्टेटस लगाकर एक साल पहले प्रेम विवाह करने वाले कानपुर के पनकी के रहने वाले युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों का आरोप है कि पत्नी के पांच माह से मायके से न आने और ससुराल वालों की धमकी से आहत होकर उसने जान दी है।

पनकी गंगागंज के रहने वाले ओम प्रकाश द्विवेदी का 24 वर्षीय बेटा अमन द्विवेदी दादानगर स्थित फैक्ट्री में काम करता था। जुलाई 2025 में अमन ने फतेहपुर के खजुहा निवासी युवती से प्रेम-विवाह किया था। बड़े भाई पवन ने बताया कि शादी के करीब पांच माह बाद 22 दिसंबर को अमन पत्नी को एमकॉम का पेपर दिलाने फतेहपुर गया था। आरोप है कि परीक्षा के बाद वह अपने भाई के साथ पांच लाख के जेवरात लेकर चली गई, फिर वापस नहीं लौटी। इसके बाद अमन लगातार पत्नी को वापस आने के लिए मनाता रहा, पर वह आई नहीं। इससे परेशान होकर अमन ने कोर्ट में विदाई का वाद दाखिल किया। आरोप है कि पत्नी और उसके परिजन अमन से छह लाख रुपये की मांग करते हुए तलाक लेने का दबाव बना रहे थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पत्नी ने मुस्लिम प्रेमी संग मिलकर पति को जलाया, चारपाई से बांधकर लगाई आग

गुरुवार को फैक्ट्री से लौटते समय पत्नी के भाई समेत कुछ लोगों ने रास्ते में अमन को रोककर धमकाया। घर पहुंचे भाई ने पूरी बात परिजनों को बताई और वह तनाव में था। इसके बाद अमन ने इंस्टाग्राम पर कई भावनात्मक स्टेटस लगाए। गुरुवार रात करीब डेढ़ बजे मां के सोने के बाद अमन ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। देर रात पानी लेने पहुंची भाभी दिव्यांशी ने शव देखा तो घटना की जानकारी हुई। पनकी थाना प्रभारी दिनेश सिंह बिष्ट ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्जकर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:परिजनों को देखते ही इश्क फरमा रही युवती मुकरी, प्रेमी ने चुनरी से घोंट दिया गला

प्रेमी से शादी के लिए टावर पर चढ़ी युवती, बमुश्किल उतारा

उधर, गोंडा के थाना क्षेत्र में मसकनवा-गौरा चौकी मार्ग पर स्थित हथियागढ़ बाजार में शुक्रवार सुबह एक युवती प्रेमी की बेवफाई से तंग होकर टावर पर चढ़ गई। मौके पर जुटे लोगों और पुलिस ने समझा-बुझाकर किशोरी को नीचे उतारा।

जानकारी के मुताबिक एक युवती शुक्रवार सुबह नंगे पांव ग्रामीण बैंक के सामने स्थित टावर पर चढ़ गई। वह करीब 20 फीट ऊपर बैठकर बलरामपुर जिले के रहने वाले प्रेमी युवक से शादी कराने की मांग करने लगी। रास्ते से गुजर रहे लोगों की नजर पड़ने के बाद मौके पर भीड़ जुट गई। लोगों ने फौरन मामले की सूचना पुलिस को दी।

चौकी प्रभारी हथियागढ़ शिवकुमार यादव फौरन महिला पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। चौकी प्रभारी ने बताया कि काफी देर तक समझाने-बुझाने के बाद युवती नीचे उतरने को तैयार हुई। इस दौरान युवती लगातार अपने प्रेमी सादुल्लाह नगर जनपद बलरामपुर को बुलाने और शादी कराने की मांग करती रही।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लव मैरिज के डर से जल्लाद बना पिता, बहन-बहनोई के साथ मिलकर बेटी के किए 6 टुकड़े
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।