दो बच्चों की मां ने मुस्लिम प्रेमी संग मिलकर पति को जलाया, चारपाई से बांधकर लगाई आग
सिद्धार्थनगर में एक महिला ने गुरुवार रात दूसरे धर्म के कथित प्रेमी संग मिलकर घर में पति को चारपाई से बांधकर मिट्टी का तेल डालकर आग के हवाले कर दिया। पिता और पड़ोसियों ने किसी तरह आग बुझाई। आनन-फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

UP News: यूपी के सिद्धार्थनगर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां डुमरियागंज थाना क्षेत्र के रेहरा में एक महिला ने गुरुवार रात दूसरे धर्म के कथित प्रेमी संग मिलकर घर में पति को चारपाई से बांधकर मिट्टी का तेल डालकर आग के हवाले कर दिया। पिता और पड़ोसियों ने किसी तरह आग बुझाई। बेंवा सीएचसी से गंभीर हालत में उसे मेडिकल कॉलेज, बस्ती रेफर कर दिया गया। शुक्रवार को पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौका मुआयना कर साक्ष्य एकत्रित किए। पिता की तहरीर पर केस दर्ज कर महिला और आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है।
रेहरा गांव के रहने वाले घम्मल प्रसाद गौतम ने डुमरियागंज थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उसके बेटे लालजी गौतम की पत्नी पूजा गौतम का गोरखपुर के रहने वाले फिरोज से प्रेम संबंध था। वह घर आता-जाता रहता था। गुरुवार को भी फिरोज घर आया और रात करीब 10 बजे बहू पूजा के साथ मिलकर बेटे लालजी को चारपाई से बांधकर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा दी। उसके चिल्लाने पर घर के अंदर गए तो देखा कि वह जल रहा था। तत्काल 108 एंबुलेंस बुलाई और उसे बेंवा सीएचसी ले गए। वहां से बस्ती के कैली अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। डॉक्टर ने हालत नाजुक बताई है।
वहां से रेफर किए जाने पर आर्थिक तंगी के चलते परिजन उसे घर ले आए हैं। पुलिस क्षेत्राधिकारी बृजेश कुमार वर्मा, थानाप्रभारी श्रीप्रकाश यादव ने मौके पर पहुंचकर पिता और पड़ोसियों का बयान दर्ज किया। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्र किए।
घर छोड़कर भागे प्रेमी जोड़े की चप्पलों से धुनाई
उधर, अलीगढ़ के रोरावर क्षेत्र के खेरेश्वर चौराहे के पास शुक्रवार सुबह एक प्रेमी जोड़े को कुछ लोगों ने पकड़ लिया। दोनों की चप्पलों से पिटाई कर दी, जिससे हंगामा हो गया। लोगों की भीड़ इकट्ठा होने पर परिजन दोनों को अपने साथ ले गए। बताया जा रहा है कि दोनों घर छोड़कर आए थे। इसकी जानकारी होने पर युवक के परिजनों ने उनको पकड़ लिया। हालांकि घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी गई।
शुक्रवार सुबह खेरेश्वर चौराहे के समीप दुकान के बाहर एक युवक और महिला काफी देर से बैठे हुए थे। स्थानीय लोगों के अनुसार दोनों कहीं जाने की फिराक में थे। इसी दौरान युवक के परिजनों को इसकी जानकारी मिल गई। करीब आठ बजे कई लोग मौके पर पहुंच गए और दोनों को पकड़ लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मौके पर काफी देर तक कहासुनी होती रही, जिसके बाद गुस्साए परिजनों ने युवक और महिला की चप्पलों से पिटाई कर दी। चर्चा है कि महिला शादीशुदा है और काफी समय से युवक के संपर्क में थी। दोनों के साथ बैठने की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे थे। घटना के दौरान चौराहे पर लोगों की भीड़ जमा हो गई, लेकिन किसी ने बीच-बचाव करने की कोशिश नहीं की।




साइन इन