Muzaffarnagar be upgraded from Municipality Municipal Corporation CM Yogi makes promise and seeks proposal from official पालिका से नगर निगम बनेगा यूपी का ये जिला, सीएम योगी ने कर दिया वादा, अफसरों से मांगा प्रस्ताव, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

पालिका से नगर निगम बनेगा यूपी का ये जिला, सीएम योगी ने कर दिया वादा, अफसरों से मांगा प्रस्ताव

सीएम योगी ने कहा, अहिल्याबाई होल्कर ने भारतीय संस्कृति, धार्मिक धरोहरों और जनसेवा के क्षेत्र में अमूल्य योगदान दिया। काशी विश्वनाथ मंदिर के पुननिर्माण का उल्लेख करते हुए उन्होंने उनके कार्यों को प्रेरणादायी बताया।

Mon, 13 April 2026 05:28 PMDinesh Rathour लाइव हिन्दुस्तान, मुजफरनगर
share
पालिका से नगर निगम बनेगा यूपी का ये जिला, सीएम योगी ने कर दिया वादा, अफसरों से मांगा प्रस्ताव

Muzaffarnagar News: यूपी के मुजफ्फरनगर पहुंचे सीएम योगी ने कहा, यूपी सरकार सुरक्षा, रोजगार, किसान कल्याण और विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ा रही है। डबल इंजन सरकार के नेतृत्व में प्रदेश में कानून व्यवस्था मजबूत हुई है और युवाओं के लिए नए अवसर सृजित किए जा रहे हैं। इसी बीच सीएम योगी ने मुजफ्फरनगर को नगर निगम बनाने का भी वादा किया और अफसरों को प्रस्ताव बनाकर भेजने के निर्देश दिए।

शुकतीर्थ की ऐतिहासिक एवं धार्मिक महत्ता का उल्लेख करते हुए सीएम योगी ने इसे प्रेरणा और आध्यात्मिक चेतना की भूमि बताया। साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को किसानों का मसीहा बताते हुए उनकी स्मृतियों को नमन किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने लोकमाता अहल्यिाबाई होल्कर की प्रतिमा का अनावरण किया। उन्होंने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर ने भारतीय संस्कृति, धार्मिक धरोहरों और जनसेवा के क्षेत्र में अमूल्य योगदान दिया। काशी विश्वनाथ मंदिर के पुननिर्माण का उल्लेख करते हुए उन्होंने उनके कार्यों को प्रेरणादायी बताया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:औद्योगिक अशांति पैदा करने वालों से सावधान रहे; नोएडा हिंसा पर बोले योगी

यूपी में बड़े पैमाने पर हुईं सरकारी भर्तियां

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में आज सुरक्षा का वातावरण है। बेटियां, व्यापारी, किसान और आम नागरिक स्वयं को सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि 2017 से पहले प्रदेश में अपराध और असुरक्षा का माहौल था, लेकिन अब कानून का राज स्थापित हुआ है। युवाओं के रोजगार पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में बड़े पैमाने पर सरकारी भर्तियां की गई हैं। हाल में चयनित हजारों युवाओं को पुलिस सेवा में शामिल किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाया गया है। योगी ने उद्योगों और श्रमिकों के संबंध में कहा कि सरकार उद्यमियों को सुरक्षा और श्रमिकों को संरक्षण देने के लिए प्रतिबद्ध है। न्यूनतम मानदेय सीधे श्रमिकों के खातों में पहुंचाने की व्यवस्था की जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नोएडा सैलरी बवाल के पीछे नक्सल तो नहीं? योगी ने जताई आशंका, खुफिया तंत्र को चौकस

सीएम योगी ने किया 951 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण

सीएम योगी ने बताया कि शिक्षामित्रों, रसोइयों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा वर्करों और अन्य वर्गों को पांच लाख रुपये तक की कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराई गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मुजफ्फरनगर के विकास के लिए 951 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया है। उन्होंने अधिकारियों को नगर पालिका को नगर निगम बनाने का प्रस्ताव शीघ्र तैयार करने के निर्देश भी दिए। कार्यक्रम के दौरान रोजगार मेले में चयनित युवाओं को नियुक्ति पत्र भी वितरित किए गए। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री एवं राष्ट्रीय लोकदल अध्यक्ष जयंत चौधरी, राज्य सरकार के मंत्रीगण, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:परिवार ही असली धन: योगी की सीख, 'विवाद नहीं, संवाद से सुलझाएं घर के झगड़े'
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।