If tampering is possible smart meters why not in EVM Akhilesh yadav levels serious allegations स्मार्ट मीटर में बेइमानी हो सकती है तो ईवीएम में क्यों नहीं, बंगाल को लेकर अखिलेश ने जताई गड़बड़ी की आशंका, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

स्मार्ट मीटर में बेइमानी हो सकती है तो ईवीएम में क्यों नहीं, बंगाल को लेकर अखिलेश ने जताई गड़बड़ी की आशंका

अखिलेश यादव ने कहा, सपा सरकार बनी तो केजी से लेकर पीजी तक पढ़ाई की व्यवस्था कराई जाएगी। सीएम योगी द्वारा सपा को माफियाओं की पार्टी बताए जाने पर अखिलेश यादव ने कहा, आइना देखें खुद अपना माफिया दिख जाएगा।

Sun, 3 May 2026 05:23 PMDinesh Rathour लाइव हिन्दुस्तान, लखनऊ
share
स्मार्ट मीटर में बेइमानी हो सकती है तो ईवीएम में क्यों नहीं, बंगाल को लेकर अखिलेश ने जताई गड़बड़ी की आशंका

Akhilesh Yadav: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के चलते सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार और चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) में गड़बड़ी की आशंका जताते हुए एक बार फिर कहा कि अगर स्मार्ट मीटर में बेईमानी हो सकती है तो ईवीएम में क्यों नहीं हो सकती?

लखनऊ में पार्टी कार्यालय पर आयोजित प्रेस कान्फ्रेंस के दौरान अखिलेश यादव ने यूपी सरकार पर जोरदार हमला बोला। पूर्व मुख्यमंत्री ने शनिवार को देश के करोड़ों मोबाइल फोन पर आए अलर्ट का जिक्र करते हुए कहा, देखिए टेक्नोलॉजी कितनी स्मार्ट हो गई है। आपका मोबाइल फोन स्विच ऑफ है, उसके बाद भी मोबाइल पर अलर्ट आएगा। यह सोचो किस बात की तैयारी है? यह आपके अंदर डर बैठाना चाहते हैं। भाजपा लोगों में डर पैदा करके चुनाव लड़ती है। अगले साल यूपी में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर अखिलेश यादव घोषणा कर दी। उन्होंने कहा, सपा सरकार बनी तो केजी से लेकर पीजी तक पढ़ाई की व्यवस्था कराई जाएगी। सीएम योगी द्वारा सपा को माफियाओं की पार्टी बताए जाने पर अखिलेश यादव ने कहा, आइना देखें खुद अपना माफिया दिख जाएगा।

कुछ लोगों के साथ मिलकर झगड़ा कराएगी भाजपा

अखिलेश यादव ने सपा विधायक प्रभु नारायण की आशंका का जिक्र करते हुए कहा कि वह प्रदेश की जनता को सावधान करना चाहते हैं कि भारतीय जनता पार्टी के कुछ लोग कुछ अन्य लोगों के साथ मिलकर झगड़ा कराएंगे। उन्होंने कहा कि विधायक प्रभु नारायण का कहना है कि चुनाव के दौरान भाजपा के लोग गांव-गांव में खूब डीजे बजवाएंगे जिससे नफरत फैले और झगड़ा हो। सपा प्रमुख ने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा के लोग बड़े पैमाने पर जगह-जगह डीजे बजवाकर झगड़ा करवाने की तैयारी कर रहे हैं लेकिन सपा ने जनता को पहले ही सावधान कर दिया है। उन्होंने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि यह पार्टी 'झूठ की सोन पापड़ी' बनाती है और वह झूठ की एक परत के ऊपर असत्य की दूसरी परत चढ़ा देती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:करप्शन का भार नहीं ले पा रही टंकी; सिद्धार्थनगर हादसे पर अखिलेश ने सरकार को घेरा

महंगाई पर अखिलेश ने सरकार को लपेटा

सपा प्रमुख ने कामर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में 993 रुपए की भारी बढ़ोतरी का जिक्र करते हुए कहा कि सभी लोग महसूस कर रहे थे कि जैसे ही पश्चिम बंगाल समेत पांच राज्यों का विधानसभा चुनाव का मतदान खत्म होगा, उसके फौरन बाद महंगाई बढ़ जाएगी। उन्होंने कहा, डीजल पेट्रोल और गैस की महंगाई से बड़े पैमाने पर हर चीज की महंगाई बढ़ना शुरू हो जाती है। जब परिवहन की लागत बढ़ेगी तो हर चीज महंगी हो जाएगी। सपा प्रमुख ने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा ने कभी महंगाई को रोकने के लिए ना तो कोई काम किया और ना ही अपने लोगों को ज्यादा मुनाफा कमाने से रोका, जिसकी वजह से भी महंगाई बढ़ रही है। उन्होंने कहा, गोरखपुर में कई हजार शिक्षकों के पद कम हो गए हैं। आप समझ सकते हैं कि शिक्षकों के रिक्त पदों की संख्या कितनी कम हो गई है। इलाहाबाद में पढ़ने वाले बच्चे इसीलिए पलायन कर रहे हैं कि अच्छी सुविधाएं और पढ़ाई की व्यवस्था नहीं है। यूपी में सरकारी की जगह प्राइवेट यूनिवर्सिटी की संख्या काफी बढ़ गई है। आधुनिक पढ़ाई जो रोजगार दिलाए, बढ़ाए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:फिट और हिट है ये जोड़ी..., अखिलेश के दो स्टूल वाले बयान पर केशव का पलटवार
ये भी पढ़ें:दो स्टूल मिलाने से कुर्सी नहीं बनती! केशव और बृजेश के वीडियो पर अखिलेश का तंज

चुनाव आयोग पर भी अखिलेश का आरोप

सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव कराने के लिए एक समानांतर व्यवस्था स्थापित करने का आरोप लगाते हुए रविवार को कहा कि सत्तारूढ़ भाजपा और निर्वाचन आयोग ने मिलकर साढ़े तीन साल पहले उत्तर प्रदेश के रामपुर उपचुनाव में जो 'ट्रायल' किया था, उसे हू-ब-हू बंगाल में लागू कर दिया। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में केंद्रीय बलों के दखल के बारे में पूछे गए एक सवाल पर अखिलेश बोले, उत्तर प्रदेश में जब 2022 में रामपुर लोकसभा और विधानसभा का उपचुनाव हुआ था, तब सबने देखा कि किस तरीके से वहां चुनाव अधिकारियों और पुलिसकर्मियों की नियुक्ति की गई थी। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा, शायद भारतीय जनता पार्टी ने आयोग के साथ मिलकर उत्तर प्रदेश में एक 'ट्रायल' किया था और उसे हू-ब-हू बंगाल में उतार दिया। मुझे जानकारी मिली है कि उन्होंने केंद्रीय बलों और अर्धसैनिक बलों का एक समानांतर ढांचा बना दिया था। इसके अलावा पुलिस व्यवस्था के समानांतर भी एक व्यवस्था बना दी गई थी। सपा प्रमुख ने हालांकि पश्चिम बंगाल में एक बार फिर ममता बनर्जी की अगुवाई में सरकार बनने का विश्वास जताते हुए कहा, दीदी थी, दीदी रहेंगी। वह लड़ेंगी भी और जीतेंगी भी।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।