If sister is guilty then hang her brother reached Ghazipur to meet Sonam waiting for Meghalaya police बहन दोषी हो तो फांसी दे दो, सोनम से मिलने भाई पहुंचा गाजीपुर, मेघालय पुलिस का हो रहा इंतजार, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

बहन दोषी हो तो फांसी दे दो, सोनम से मिलने भाई पहुंचा गाजीपुर, मेघालय पुलिस का हो रहा इंतजार

मेघालय में गायब हो गए इंदौर के हनीमून कपल का मामला देशभर में छाया हुआ है। इस बीच दो जून को पति की लाश मेघालय में ही मिली और पत्नी सोमवार को यूपी के गाजीपुर में मिली है। उसने खुद फोनकर घर पर इसकी जानकारी दी। इसके बाद पुलिस को सूचना पहुंची।

Mon, 9 June 2025 05:19 PMYogesh Yadav लाइव हिन्दुस्तान
share
बहन दोषी हो तो फांसी दे दो, सोनम से मिलने भाई पहुंचा गाजीपुर, मेघालय पुलिस का हो रहा इंतजार

देश भर में चर्चा का विषय बना मेघालय में गायब हो गए इंदौर के हनीमून कपल का मामला सोमवार की सुबह उस समय नए मोड़ पर पहुंच गया जब लापता युवती सोनम यूपी के गाजीपुर में मिल गई। उसने खुद परिवार वालों को फोन कर अपने गाजीपुर में एक चाय की दुकान पर होने की जानकारी दी। इसके बाद परिवार ने पुलिस वालों को बताया और पुलिस ने सोनम को गाजीपुर के वन स्टाप सेंटर पर पहुंचाया है। पूरा मामला मेघालय से जुड़ा होने के कारण वहां की पुलिस को जानकारी दे दी गई है। मेघालय से पुलिस के आने पर सोनम उनके हवाले कर दी जाएगी। इससे पहले सोनम का भाई गोविंद इंदौर से गाजीपुर के वन स्टाप सेंटर पर बहन से मिलने पहुंचा। उसके पहुंचते ही मीडिया ने उसके ऊपर सवालों की बौछार कर दी। पिता के ही बयान को आगे बढ़ाते हुए भाई ने साफ किया कि बहन बेकसूर है। हालांकि यह भी कहा कि अगर बहन दोषी है तो फांसी पर चढ़ा दी जाए।

भाई ने कहा कि जो भी दोषी हो उसे सख्त सजा मिले। कहा कि उसे नहीं मालूम कि बहन गाजीपुर कैसे पहुंची। उन्होंने निवेदन किया कि उसे पहले अपनी बहन से मिलने दें। कहा कि सोनम पर जो आरोप लग रहा है उसके बारे में उसे कोई जानकारी नहीं है। कहा कि मीडिया ही आरोप लगा रही है। उन्होंने कहा कि वह यात्रा करके आ रहे हैं उन्हें कोई जानकारी नहीं है। अगर सोनम की गलती हो तो उसे फांसी दे दी जाए। फिलहाल वह सबसे पहले सोनम से मिलना चाहते हैं।

वहीं, सोनम की मां ने कहा कि बेटी मिलने के बाद कोई बहुत बड़ी खुशी तो हम लोगों को हो नहीं रही है। दामाद की मौत की खबर से हम लोग पहले से दुखी हैं। अब बेटी मिली है तो क्या सच्चाई है वह सामने आ सकेगी। अभी हम लोग क्या बता सकते हैं कि क्या हुआ था। कोई अभी तक बेटी से नहीं मिला है। अभी तो जो पुलिस कह रही है, वहीं हम लोग सुन रहे हैं। बेटी से बात होने पर ही पूरी बात पता चल सकेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राजा रघुवंशी की बेरहमी से हत्या करने वाले 4 लड़के कौन, सोनम दे रही थी अपडेट
ये भी पढ़ें:सोनम रघुवंशी ने शादी के 7 दिन बाद ही राज संग कर लिया था राजा की हत्या का फैसला
ये भी पढ़ें:पुलिस, परिवार और सोनम रघुवंशी…बयानों में विरोधाभास से कैसे उलझी मर्डर मिस्ट्री

फिलहाल गाजीपुर पुलिस को मेघालय पुलिस का इंतजार है। उसके आते ही सोनम को उनके हवाले कर दिया जाएगा। गाजीपुर पुलिस ने फिलहाल अपनी तरफ से सोनम से पूछताछ तो नहीं की है लेकिन सूत्रों की मानें तो सोनम में बातचीत में खुद को बेगुनाह बताया है। वह रट लगा रही है कि उसका अपहरण किया गया था। वह गाजीपुर तक कैसे पहुंची यह भी नहीं बता रही है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result 2026 Live, UP Board 10th Result 2026 Live, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।