I Want Wife Not Dowry Groom Returns 12 Lakh Received as Dowry Sends Powerful Message to Society 'मुझे पत्नी चाहिए, दहेज नहीं'...दूल्हे ने टीके में आए 12 लाख रुपये लौटाए, समाज को दिया बड़ा संदेश, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

'मुझे पत्नी चाहिए, दहेज नहीं'...दूल्हे ने टीके में आए 12 लाख रुपये लौटाए, समाज को दिया बड़ा संदेश

रामपुर में एक दूल्हे ने दहेज प्रथा के खिलाफ मिसाल पेश कर समाज को बड़ा संदेश दिया है। लगन समारोह के दौरान कन्या पक्ष की ओर से टीके में दिए गए 12 लाख रुपये युवक ने सम्मानपूर्वक लौटा दिए।

Thu, 7 May 2026 11:33 PMDinesh Rathour शाहबाद (रामपुर)
share
'मुझे पत्नी चाहिए, दहेज नहीं'...दूल्हे ने टीके में आए 12 लाख रुपये लौटाए, समाज को दिया बड़ा संदेश

Rampur News: यूपी के रामपुर में एक दूल्हे ने दहेज प्रथा के खिलाफ मिसाल पेश कर समाज को बड़ा संदेश दिया है। लगन समारोह के दौरान कन्या पक्ष की ओर से टीके में दिए गए 12 लाख रुपये युवक ने सम्मानपूर्वक लौटा दिए। युवक के इस कदम की क्षेत्र में जमकर सराहना हो रही है। शाहबाद के गांव रसूलपुर निवासी चौधरी मलखान सिंह के बेटे शोभित कुमार का रिश्ता बरेली जिले की आंवला तहसील के गांव भूड़ा बसंतपुर निवासी चौधरी योगेंद्र की बेटी से तय हुआ है। गुरुवार को मिलक में शादी समारोह आयोजित किया गया।

रसूलपुर निवासी आरएसएस के जिला कार्यवाह पुनीत सिवाल ने बताया कि लगन के दौरान कन्या पक्ष की ओर से टीके में शोभित कुमार को 12 लाख रुपये नकद दिए गए। शोभित ने रकम को माथे से लगाकर सम्मान जताया, लेकिन इसके बाद पूरी रकम लड़की के पिता को वापस कर दी। उन्होंने कहा कि उन्हें पत्नी चाहिए, दहेज नहीं। दहेज लेना और देना दोनों ही समाज के लिए अभिशाप हैं।शोभित ने कहा कि यदि समाज दहेज प्रथा को खत्म करने का संकल्प ले ले तो गरीब परिवारों की बेटियों के घर आसानी से बस सकेंगे और दहेज के कारण होने वाले उत्पीड़न व हत्याओं पर भी रोक लगेगी। उनके इस कदम की पूरे क्षेत्र में चर्चा हो रही है और लोग इसे युवाओं के लिए प्रेरणादायक बता रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शादी में जेवरों पर बवाल, घरातियों ने दूल्हे को बनाया बंधक; दुल्हन ने लौटाई बारात

बिजनौर में निभा रहे संगठनात्मक दायित्व

पुनीत सिवाल ने बताया कि शोभित कुमार बिजनौर में आरएसएस के नगर प्रचारक के रूप में दायित्व निभा रहे हैं। सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों पर उनकी सक्रिय सोच रहती है और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में वह लगातार प्रयासरत रहते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी में मनपसंद गाना न बजाने पर चल गई गोलियां, चपेट में आया दुल्हन का ममेरा भाई
ये भी पढ़ें:18 को आनी थी बारात; शादी से पहले दुल्हन की मौत, पिता और बहन की भी गई जान

पति समेत चार पर दहेज उत्पीड़न का केस

वहीं दूसरी ओर गाजियाबाद जिले के बुढ़ाडीह गांव में दहेज की अतिरिक्त मांग पूरी न होने पर विवाहिता को ससुरालजनों ने प्रताड़ित किया। मारपीट कर घर से निकालने की कोशिश की और जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने बुधवार को पति सहित चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पीड़िता संध्या यादव ने बताया कि उसकी शादी 22 अप्रैल 2022 को बुढ़ाडीह निवासी अजय यादव के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के करीब एक वर्ष बाद से ही उसके पति अजय यादव, देवर अभिषेक यादव, सास राधिका देवी और जगदीशपुर निवासी ननद अर्चना देवी मिलकर दहेज की मांग को लेकर उसे लगातार प्रताड़ित करने लगे। इस दौरान उसे कई बार घर से बाहर भी निकाल दिया गया। प्रभारी निरीक्षक राम सजन नागर ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।