Bride dies before wedding father and sister also die rampur road accident 18 को आनी थी बारात; शादी से पहले दुल्हन की मौत, पिता और बहन की भी गई जान, मातम में बदली खुशियां, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

18 को आनी थी बारात; शादी से पहले दुल्हन की मौत, पिता और बहन की भी गई जान, मातम में बदली खुशियां

परिजनों की मानें तो आगामी 18 मई को स्वालेहा की शादी थी। उसकी बारात की तैयारियां घर में चल रही थीं। शादी की तैयारियों के बीच दुल्हन, पिता और पुत्री की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है।

Thu, 7 May 2026 06:24 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, बिलासपुर (रामपुर)
share
18 को आनी थी बारात; शादी से पहले दुल्हन की मौत, पिता और बहन की भी गई जान, मातम में बदली खुशियां

रामपुर-काठगोदाम नेशनल हाईवे पर बुधवार दोपहर भीषण हादसे में पिता और पुत्री की मौत हो गई, जबकि दूसरी बेटी गंभीर रूप से घायल है। इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। तीनों एक ही इलेक्ट्रिक स्कूटी पर सवार होकर घर लौट रहे थे। हाईवे पर मोंगा दाना पानी ढाबे के समीप बने कट के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार नोएडा डिपो की रोडवेज बस ने उनकी स्कूटी को रौंद दिया। हादसे में पिता और उनकी एक पुत्री की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी पुत्री की अस्पताल में मौत हुई। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

सड़क हादसे में पिता और दो बेटियों की मौत

थाना क्षेत्र के मुंडिया निकट मनकरा निवासी हनीफ (55) अपनी पुत्रियों स्वालेहा (22) और सानिया (17) के साथ बिलासपुर से वापस अपने घर की ओर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी स्कूटी हाईवे पर बने कट के समीप पहुंची, पीछे से आ रही नोएडा डिपो की बस ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूटी बस के अगले हिस्से में फंस गई और तीनों सवार बस के नीचे दब गए। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह त्यागी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और बस के नीचे दबे तीनों लोगों को बाहर निकलवाया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दुल्हन की विदाई के बाद घर में मची चीख-पुकार, नदी की तरफ दौड़े नाते-रिश्तेदार
ये भी पढ़ें:सुहाग की सेज से उठकर दुल्हन प्रेमी संग भागी, लड़की के परिवार को चुकानी पड़ी कीमत

स्कूटी को तेज रफ्तार बस ने रौंदा

एम्बुलेंस की मदद से उन्हें तुरंत जिला अस्पताल भिजवाया गया, जहां चिकित्सकों ने हनीफ और सानिया को मृत घोषित कर दिया। वहीं, स्वालेहा की हालत गंभीर होने पर उसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।।पुलिस ने रोडवेज बस और क्षतिग्रस्त इलेक्ट्रिक स्कूटी को कब्जे में ले लिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि हाईवे कट के पास पीछे से आ रही बस की टक्कर से हादसा हुआ। शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और परिजनों की तहरीर के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शादी में जेवरों पर बवाल, घरातियों ने दूल्हे को बनाया बंधक; दुल्हन ने लौटाई बारात

18 मई को बेटी की आनी थी बारात

हादसे में पिता-पुत्री की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। जो बेटी घायल हुई थी उसकी 12 दिन बाद ही बारात आनी थी, उसकी भी इलाज के दौरान मौत हो गई।लिहाजा परिवार में शादी की खुशियां गम में बदल गई हैं। परिजनों की मानें तो आगामी 18 मई को स्वालेहा की शादी थी। उसकी बारात की तैयारियां घर में चल रही थीं। शादी की तैयारियों के बीच दुल्हन, पिता और पुत्री की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।