I used to travel one car now I will travel five SP MP Ramashankar Rajbhar warning response to PM Modi appeal एक गाड़ी से चलता था अब पांच से चलूंगा...पीएम मोदी की अपील पर सपा सांसद रमाशंकर राजभर की चेतावनी, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

एक गाड़ी से चलता था अब पांच से चलूंगा...पीएम मोदी की अपील पर सपा सांसद रमाशंकर राजभर की चेतावनी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ईंधन बचाने की अपील के विरोध में अब तक एक गाड़ी से चलने वाले सलेमपुर से सपा के सांसद रमाशंकर राजभर ने पांच गाड़ियों से चलने की चेतावनी दी है। उनका कहना है कि देश में बड़ा संकट आने वाला है।

Thu, 14 May 2026 09:01 PMDinesh Rathour देवरिया, निज संवाददा
share
एक गाड़ी से चलता था अब पांच से चलूंगा...पीएम मोदी की अपील पर सपा सांसद रमाशंकर राजभर की चेतावनी

Deoria News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ईंधन बचाने की अपील के विरोध में अब तक एक गाड़ी से चलने वाले सलेमपुर से सपा के सांसद रमाशंकर राजभर ने पांच गाड़ियों से चलने की चेतावनी दी है। उनका कहना है कि देश में बड़ा संकट आने वाला है। उससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार और खुद को बचाने के लिए इस प्रकार का बयान जारी कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के कार्यक्रमों और रैलियों पर सबसे पहले रोक लगनी चाहिए। अगर ऐसा नहीं होता है तो वह अब पांच गाड़ियों से चलेंगे।

सपा सांसद ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री विदेश यात्रा पर क्यों जा रहे हैं। वह विदेश यात्रा न करें। देश में सोना-चांदी बंद करेंगे और रोड शो करेंगे। उन्होंने कहा कि कारकेड की पांच गाड़ी बंद करेंगे और रोड शो करेंगे। यह अटकाने वाला बयान देना भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री बंद करें। सपा सांसद ने कहा कि देश में भारी संकट आने वाला है। महंगाई बढ़ने के पहले का यह आपदा में अवसर वाला बयान है। डीजल, पेट्रोल, गैस पंपों-एजेसियों से गायब है। इन सबसे ध्यान भटकने के लिए भड़काने के लिए यह बयान दिया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सपा सांसद प्रिया सरोज की AI से फोटो बनाकर की वायरल, भाजपा नेता समेत दो पर केस
ये भी पढ़ें:बिहार लौट रहे युवक के लिए 'काल' बना उड़ता पत्थर, चलती ट्रेन में मौत से हड़कंप
ये भी पढ़ें:घाघरा पुल की मरम्मत का 2 तिहाई काम पूरा, जानें कब से चालू होगा?

सभी को सामूहिक जिम्मेदारी निभानी होगी, पीएम मोदी की अपील सीएम बोले सीएम योगी

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पश्चिम एशिया में जारी युद्ध से उत्पन्न वैश्विक संकट से निपटने के लिए जनता से एकजुट होने का आह्वान करते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि इस चुनौती से पार पाने के लिए सभी को सामूहिक जिम्मेदारी निभानी होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस तरह कोविड-19 महामारी के दौरान देशवासियों ने एकजुट होकर संकट का सामना किया था, उसी प्रकार पश्चिम एशिया में उत्पन्न परिस्थितियों के बीच भी राष्ट्रीय भावना और सामूहिक उत्तरदायित्व के साथ आगे बढ़ने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा, यह एक वैश्विक संकट है, जिसका असर ईंधन, खाद्य और उर्वरक आपूर्ति पर पड़ सकता है। ऐसे समय में प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह सार्वजनिक परिवहन और अक्षय ऊर्जा जैसे विकल्पों को अपनाकर देश की आत्मनिर्भरता की मुहिम को मजबूत करे। आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पेट्रोल और डीजल की खपत कम करने संबंधी हालिया अपील का उल्लेख करते हुए ईंधन बचत के लिए वैकल्पिक ऊर्जा स्रोतों, कार पूलिंग, मेट्रो, इलेक्ट्रिक वाहनों और शटल बस जैसी व्यवस्थाओं को अपनाने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि संकट के समय देशहित सर्वोपरि होना चाहिए और हर नागरिक का दायित्व है कि वह राष्ट्रहित में अपना योगदान दे।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।