Those going Lucknow to Gonda-Bahraich should know 2/3rd of repair work of Ghaghra bridge complete, when will it start? गोंडा-बहराइच वाले जान लें, घाघरा पुल की मरम्मत का 2 तिहाई काम पूरा, कब से चालू होगा?, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

गोंडा-बहराइच वाले जान लें, घाघरा पुल की मरम्मत का 2 तिहाई काम पूरा, कब से चालू होगा?

 यूपी में लखनऊ से गोंडा-बहराइच जाने वाले जान लें, घाघरा पुल की मरम्मत का 2 तिहाई काम पूरा हो गया है।  वर्तमान स्थिति को देखते हुए 15 जून तक पुल पर आवागमन बहाल होने का अनुमान है।

Thu, 14 May 2026 08:21 PMDeep Pandey बाराबंकी
share
गोंडा-बहराइच वाले जान लें, घाघरा पुल की मरम्मत का 2 तिहाई काम पूरा, कब से चालू होगा?

UP News: यूपी में लखनऊ में बहराइच, गोंडा, बलरामपुर और श्रावस्ती जाने वाले लोग जान लीजिए। बाराबंकी में घाघरा नदी(Ghaghra bridge) पर बने पुराने संजय सेतु की मरम्मत का 65 फीसदी काम पूरा हो गया है। कुल 62 ज्वाइंटर बदले जाने हैं लेकिन एक साइड के 32 जॉइंट्स ही बदले जा सके हैं जबकि दूसरी साइड के 20 ज्वाइंटर बदलने का काम हो रहा है। 110 बेयरिंग बदली जा चुकी हैं जबकि अभी 130 और बदली जानी हैं। मरम्मत कार्य में धीमी प्रगति के चलते पुल के 20 मई तक चालू होने की संभावना खत्म हो गई है। वर्तमान स्थिति को देखते हुए 15 जून तक पुल पर आवागमन बहाल होने का अनुमान है।

घाघरा पुल पर ज्वाइंटर व बेयरिंग बदलने का कार्य चल रहा है। इसके बाद पुल पर डामरीकरण कराया जाएगा जिसमें अभी और समय लगने की संभावना है। कुल 62 ज्वाइंटर बदलना है, जो आधे-आधे कर के बदले जा रहे हैं। एक साइड के 32 ज्वाइंट्स बदल गए हैं, जबकि दूसरी साइड के बीस बदलने का काम हो रहा है। इसी तरह बेयरिंग भी अभी 110 बदली जा चुकी है। जबकि 130 अभी बदली जानी है। इसके बाद डामरीकरण, साइड जाली ओर पेंटिंग का काम होगा जिसे पूर्ण करने में अभी समय लगेगा।

एनएचआई के अवर अभियंता को तहसील बुलाकर प्रगति जानी गई

क्षेत्रीय लोगों ने मांग की है कि कार्यदायी फर्म मरम्मत कार्य तेज गति से कराए और एनएचआई के अधिकारी मौके पर निगरानी बढ़ाकर समय से पुल चालू कराने की दिशा में प्रभावी कदम उठाएं। तहसीलदार विपुल कुमार सिंह ने बताया कि एनएचआई के अवर अभियंता को तहसील बुलाकर प्रगति जानी गई है। कुल 65 फीसदी काम हो चुका है। उनसे कहा गया है कि कार्य में तेजी लाकर जल्द पूरा कराएं। उन्होंने 15 जून तक पुराना पुल चालू होने की उम्मीद जताई है। एनएचआई के अवर अभियंता अनंत मौर्य ने भी इसकी पुष्टि करते कहा कि काम ज्यादा है इसलिए विलंब हो रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:UP में प्रमोशन के लिए ऑनलाइन होगी डीपीसी, मुख्य सचिव का सभी विभागों को निर्देश
ये भी पढ़ें:लापरवाही स्वीकार नहीं, स्व-गणना को लेकर सभी DM को मुख्य सचिव के सख्त निर्देश
ये भी पढ़ें:24 घंटे में ही अधिकारियों को करना होगा ये काम; सीएम योगी के सख्त निर्देश

बड़े वाहनों को लंबा चक्कर लगाकर सफर करना पड़ रहा

स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुल बंद होने से रोडवेज बसों और मालवाहक बड़े वाहनों को लंबा चक्कर लगाकर सफर करना पड़ रहा है। इससे समय और ईंधन दोनों की अतिरिक्त खपत हो रही है। पीपा पुल से यदि कोई व्यक्ति पिकअप वाहन पर दरवाजा या अन्य बड़ा सामान लादकर निकलना चाहता है तो उसे रोक दिया जाता है, जिससे व्यापारियों और आम लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।