AI-Generated Photo SP MP Priya Saroj Goes Viral Case Filed Against Two Individuals Including BJP Leader सपा सांसद प्रिया सरोज की AI से फोटो बनाकर की वायरल, भाजपा नेता समेत दो लोगों पर केस, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

सपा सांसद प्रिया सरोज की AI से फोटो बनाकर की वायरल, भाजपा नेता समेत दो लोगों पर केस

जौनपुर जिले की मछलीशहर से सपा सांसद प्रिया सरोज उस समय भड़क गईं जब उनकी एआई से फोटो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। यही नहीं फोटो पर आपत्तिजनक टिप्पणी भी की गई है।

Thu, 14 May 2026 08:06 PMDinesh Rathour जौनपुर, कार्यालय संवाददाता
share
सपा सांसद प्रिया सरोज की AI से फोटो बनाकर की वायरल, भाजपा नेता समेत दो लोगों पर केस

Jaunpur News: जौनपुर जिले की मछलीशहर से सपा सांसद प्रिया सरोज उस समय भड़क गईं जब उनकी एआई से फोटो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। यही नहीं फोटो पर आपत्तिजनक टिप्पणी भी की गई है। सपा सांसद ने भाजपा नेता समेत दो लोगों पर आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। एसएसपी कुंवर अनुपम सिंह के निर्देश पर जौनपुर साइबर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है।

सांसद प्रिया सरोज ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थनापत्र में आरोप लगाया कि फेसबुक और इंस्टाग्राम पर उन्हें निशाना बनाकर एआई से तैयार फर्जी एवं मॉर्फ्ड तस्वीरें वायरल की गई हैं। उन्होंने कहा कि आरोपियों ने दुर्भावनापूर्ण तरीके से उनकी छवि धूमिल करने और प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की है। सांसद ने पुलिस को आमोद सिंह और विशाल सिंह के सोशल मीडिया पेजों के लिंक तथा स्क्रीनशॉट भी उपलब्ध कराए हैं।

तहरीर के आधार पर साइबर थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि सांसद के पत्र में किसी राजनीतिक दल का उल्लेख नहीं किया गया है, लेकिन उपलब्ध कराए गए स्क्रीनशॉट में प्रोफाइल फोटो पर भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी आमोद सिंह की तस्वीर दिखाई दे रही है। हालांकि यह पेज आमोद सिंह का ही है, इसकी पुष्टि ‘हिन्दुस्तान’ नहीं करता। मामले में भाजपा जौनपुर के जिला मीडिया प्रभारी आमोद सिंह ने कहा कि संबंधित पोस्ट हटा दी गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:प्रतीक के अंतिम संस्कार में भतीजी को संभालते दिखे बड़े पापा अखिलेश, वीडियो वायरल
ये भी पढ़ें:UP में प्रमोशन के लिए ऑनलाइन होगी डीपीसी, मुख्य सचिव का सभी विभागों को निर्देश
ये भी पढ़ें:अब घर बैठे फ्री में सीखें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

एआई से फोटो बनाकर अधिवक्ता से मांगी दस लाख रंगदारी

इसी तरह प्रयागराज शहर के एक अधिवक्ता की एआई से फर्जी अश्लील फोटो व वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दस लाख रुपये रंगदारी मांगने का मामला सामने आया। कैंट पुलिस ने अधिवक्ता की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर रविवार को एसओजी टीम के सहयोग से आरोपी को गिरफ्तार किया। कीडगंज निवासी आरोपी सुमित गुप्ता को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। कैंट थाना प्रभारी अमरनाथ राय ने बताया कि अधिवक्ता ने दस लाख रुपये रंगदारी नहीं देने पर एआई से महिला के साथ अर्धनग्न फोटो व वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम और फेसबुक पर वायरल करने की एफआईआर दर्ज करवाई थी। साथ ही आरोपी ने किसी लड़की द्वारा फर्जी बालात्कार के मुकदमा में फंसाने की भी धमकी दी थी। पुलिस ने बीएनएस की विभिन्न धाराओं व आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी सुमित गुप्ता निवासी न्यू बैरहना कीडगंज का नाम प्रकाश में आने पर गिरफ्तार किया गया। उसके पास से एक आईफोन भी बरामद किया गया।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।