I killed her because she would have made my pornographic video viral murderer of the girl with pistol मेरा अश्लील वीडियो वायरल कर देती, इसलिए मार डाला; पिस्टल वाली युवती के हत्यारोपी का कबूलनामा, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

मेरा अश्लील वीडियो वायरल कर देती, इसलिए मार डाला; पिस्टल वाली युवती के हत्यारोपी का कबूलनामा

सहारनपुर में पिस्टल वाली युवती राखी और उसके प्रेमी विक्रांत के कत्ल के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। भाजपा नेता सुधारस ने अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी के चलते पहले विक्रांत की फिर राखी को भी रास्ते से हटाने के लिए बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया।

Sun, 3 May 2026 05:48 AMPawan Kumar Sharma वरिष्ठ संवाददाता, सहारनपुर
share
मेरा अश्लील वीडियो वायरल कर देती, इसलिए मार डाला; पिस्टल वाली युवती के हत्यारोपी का कबूलनामा

UP News: यूपी के सहारनपुर पुलिस ने डबल मर्डर केस में बड़ा खुलासा किया है। साथ ही पुलिस ने विक्रांत और पिस्टल वाली युवती राखी के कत्ल के 2 आरोपितों को भी गिरफ्तार कर लिया है। जांच में सामने आया कि ब्लैकमेलिंग, करोड़ों के प्लॉट विवाद और अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी के चलते पहले डूडा कर्मी विक्रांत की फिर राखी को भी रास्ते से हटाने के लिए बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया गया।

एसएसपी अभिनंदन सिंह ने शनिवार को पुलिस लाइन सभागार में बताया कि पुलिस ने बागपत के रहने वाले भाजपा नेता सुधारस और कपिल को गिरफ्तार किया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि राखी और विक्रांत के बीच मथुरा के एक प्लॉट को लेकर विवाद था। राखी ने सुधारस की आपत्तिजनक वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी और उससे 25 लाख रुपये वसूल लिए। बाद में सुधारस को लालच दिया कि यदि वह विक्रांत की हत्या में सहयोग करेगा तो वीडियो डिलीट कर देगी। योजना के तहत विक्रांत को फ्लैट पर बुलाया गया, जहां सुधारस और राखी ने लाइसेंसी पिस्टलों से गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। शव कार में ले जाकर सिरसका पुल क्षेत्र की नदी में फेंक दिया गया। इसके बाद पुलिस के डर से सुधारस ने साथी कपिल के साथ मिलकर राखी को भी ठिकाने लगाने की योजना बनाई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दो तलाक के बाद अफेयर; पिस्टल वाली गर्लफ्रेंड-ब्वॉयफ्रेंड का मर्डर, राखी की कहानी

दूसरे पति पर लगा दिया था आरोप

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शहर के राज पैलेस वाले मोहल्ले में राखी किराये का मकान लेकर विक्रांत के साथ रहती थी। दोनों शराब का सेवन करने के बाद एक-दूसरे के साथ गाली-गलौच करते थे। करीब छह माह पहले नशे में राखी ने विक्रांत पर गोली भी चलाई थी। आवाज सुनकर मोहल्ले में हड़कंप मच गया था। जिसके बाद राखी ने पूर्व पति पर पिस्टल छिनने और गोली चलाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस ने जांच की तो मामला झूठा निकला था। राखी ने रसूखदार लोगों से फोन कराकर खुद को मुकदमे से बचाया था।

12 मिनट में दो बार गुजरी कार से मिली अहम कड़ी

विक्रांत और राखी हत्याकांड की जांच शुरुआत में कोई स्पष्ट कड़ी नहीं मिल रही थी। ऐसे में सीसीटीवी कैमरों की जांच के दौरान एक सफेद नेक्सॉन कार पुलिस के शक के घेरे में आई। कार 12 मिनट के अंतराल में दो बार कैमरों में कैद हुई, जिसने जांच की दिशा पूरी तरह बदल दी। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त 32 बोर पिस्टल, चाकू, हथौड़ा, खून से सनी टीशर्ट, दोनों कारें (नेक्सॉन और अल्ट्रोज) और मोबाइल फोन बरामद किए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि यह पूरा मामला ब्लैकमेलिंग, अवैध वसूली और संपत्ति विवाद से जुड़ा था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:डूडा कर्मी व प्रेमिका की हत्या में भाजपा नेता गिरफ्तार, नहर में फेंका था शव

रिलेशनशिप में रहते थे विक्रांत-राखी

राजपुर-खामपुर निवासी राखी कश्यप का पहले पति से तलाक हो चुका था, जबकि दूसरे पति से तलाक का केस न्यायालय में विचाराधीन है। बताया जाता है कि डूड़ा में संविदा पर नौकरी करते हुए राखी कश्यप के डूड़ा के ही कर्मचारी विक्रांत के साथ प्रेम संबंध बन गए थे। विक्रांत भी पहले से शादीशुदा था। दोनों के बीच प्यार इस कदर हुआ है कि रिलेशनशिप में रहने लगे। विक्रांत की पत्नी को पता चला, तो वह बागपत आकर रहने लगी। जिसके बाद राखी ने शहर में ही दूसरे स्थान पर किराये पर मकान ले लिया। अक्सर दोनों इसी मकान में मिलते थे।

मामले की जांच के दौरान पुलिस ने राखी और विक्रांत के नंबरों की सीडीआर निकलवाई, तो पता चला कि गत 12 अप्रैल को दोनों मथुरा में थे। पुलिस ने मथुरा में मकान या रिश्तेदारी के बारे में विक्रांत के परिजनों से पूछताछ की, तो उन्होंने ऐसा कोई प्लॉट या फिर रिश्तेदारी होने से इंकार कर दिया। मगर सुधाकर की गिरफ्तारी के बाद प्लाट वाले मामले का खुलासा हुआ और जांच आगे बढ़ी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:क्या सौतन के डर से मां बनी कातिल? अंबेडकरनगर में 4 बच्चों की हत्या का राज गहराया
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।