4 children were murdered did fear of her co wife turn a mother into a murderer in ambedkarnagar क्या सौतन के डर से मां बनी कातिल? अंबेडकरनगर में 4 बच्चों की हत्या का राज गहराया, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

क्या सौतन के डर से मां बनी कातिल? अंबेडकरनगर में 4 बच्चों की हत्या का राज गहराया

अंबेडकरनगर में शनिवार को उस वक्त हड़कंप मच हया। जब एक घर में चार मासूम बच्चों के शव पड़े मिले। घर के अंदर ईंट से कूचकर हत्या किए जाने के इस मामले में मां पर शक है, जो वारदात के बाद से फरार है। फिलहाल पुलिस पारिवारिक विवाद और अन्य कारणों को लेकर जांच में जुटी है।

Sat, 2 May 2026 06:52 PMPawan Kumar Sharma संवाददाता, अंबेडकरनगर
share
क्या सौतन के डर से मां बनी कातिल? अंबेडकरनगर में 4 बच्चों की हत्या का राज गहराया

UP News: यूपी के अंबेडकरनगर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक घर के भीतर चार मासूम बच्चों की ईंट से कूचकर हत्या कर दी गई। इस वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। हत्या का शक मां पर है जो घटना के बाद से फरार है। दरअसल, पति द्वारा दूसरी शादी किए जाने की चर्चा के कारण वह तनाव में रहती थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

ये घटना अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के मुरादाबाद मोहल्ले का है। जहां शनिवार दोपहर 3.40 बजे पर चार बच्चों के शव मिलने पर हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि चार मंजिला मकान के एक कमरे में बच्चों के शव पड़े हुए थे। मृतकों की पहचान 14 साल के सफीक, 10 साल के सऊद, 8 साल के उम और 6 साल के बयान बानो के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मकान मालिक मोहम्मद नियाज पिछले एक वर्ष से रोजगार के सिलसिले में सऊदी अरब में रह रहा है। घटना के समय बच्चों की मां गाजिया खातून घर पर मौजूद थी, जो घटना के बाद से फरार बताई जा रही है। प्रथम दृष्टया पुलिस को हत्या में मां की संलिप्तता का शक है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह समेत अन्य पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी में चार बच्चों की ईंट से कूचकर हत्या; घर में खून से लथपथ मिले शव, मां फरार

फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाने का कार्य शुरू कर दिया है। पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया बच्चों की हत्या में मां का हाथ है। हत्या के पीछे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी में पारिवारिक विवाद और मानसिक तनाव की बात सामने आ रही है। यह भी बताया जा रहा है कि बच्चों के पिता द्वारा दूसरी शादी किए जाने की चर्चा के कारण गाजिया खातून तनाव में रहती थी। वहीं, संपत्ति विवाद की आशंका भी जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस फरार महिला की तलाश में टीमें जुटा दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पति के दो थप्पड़ से नाराज 5 बच्चों की मां का खौफनाक कदम, फंदे से लटकी
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।