दो तलाक के बाद लव अफेयर; पिस्टल वाली गर्लफ्रेंड-ब्वॉयफ्रेंड का मर्डर, राखी की हाईफाई लाइफ की कहानी
बागपत के डबल मर्डर केस में नए-नए खुलासे हो रहे हैं। प्रेमी विक्रांत और प्रेमिका राखी की हत्या कर दी गई। राखी की जिंदगी किसी फिल्मी हिरोइन से कम नहीं थी। ऐंटी में पिस्टल और ब्रांडेड कपड़े पहनकर अक्सर वो लग्जरी होटलों में पार्टियों में शामिल होती थी। हाईफाई लाइफ स्टाईल ने उसे अपनों से भी दूर कर दिया।

बागपत में करीब 12 दिन के अंदर दो मर्डर हुए। दोनों की डेडबॉडी सहारनपुर में मिली। इनमें एक संविदा कर्मी विक्रांत, दूसरी उसकी 27 साल की दबंग गर्लफ्रेंड राखी कश्यप थी। जिसकी जिंदगी किसी फिल्मी हिरोइन से कम नहीं थी। ऐंटी में पिस्टल और ब्रांडेड कपड़े पहनकर अक्सर वह लग्जरी होटलों में आयोजित पार्टियों में शामिल होती थी। इसी हाईफाई लाइफ स्टाईल ने उसे अपनों से भी दूर कर दिया। पांचली निवासी पहले पति को छोड़कर उसने दूसरे युवक से शादी की, लेकिन आजाद हवा में जीने की चाह रखने वाली राखी दूसरे पति से भी ऊब गई। जिसके बाद राखी और डूड़ा कर्मी विक्रांत के बीच नजदीकियां बढ़ी और दोनों ने शादी करने का निर्णय लिया। दोनों शादी कर पाते, इससे पूर्व ही दोनों मौत की नींद सो गए।
मजदूर परिवार में पैदा हुई थी राखी कश्यप
बड़ौत क्षेत्र के राजपुर-खामपुर गांव में मजदूर परिवार में जन्मी राखी कश्यप की शादी मेरठ के पांचली निवासी युवक के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद ही ससुरालियों से उसकी अनबन हो गई। बताया जाता है कि इसके बाद उसने पति को तलाक दे दिया। कुछ दिनों बाद ही उसने दूसरे युवक से शादी की, लेकिन यह शादी भी ज्यादा दिनों तक नहीं चल सकी। पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होने लगा। बताया जाता है कि राखी हाईफाई लाइफ स्टाइल में जिंदगी जीना चाहती थी, लेकिन पति उसके सपनों को पूरा नहीं कर पा रहा था। जिसके बाद राखी ने दूसरे पति को भी छोड़ दिया और विक्रांत के साथ रिलेशनशिप में रहने लगी।
दो पतियों को तलाक के बाद विक्रांत से लव अफेयर
रिलेशनशिप में रहते हुए राखी ने स्टारडम वाली जिंदगी जीनी शुरू कर दी। जिस किराए के मकान में राखी रहती थी, उसमें बेशकीमती झूमर और सौफे पड़े मिले है। कीमती झूला भी लगा हुआ था, जिसे देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि राखी किस प्रकार की जिंदगी जी रही है। वहीं, राखी के मायके वालों ने भी राख की चकाचौंध भरी लाइफ स्टाइल को देखकर उससे नाता तोड़ लिया। राखी के गांव वाले लोगों ने बताया कि उसके परिजनों की माली हालत दयनीय है। एक भाई की मौत हो चुकी है, तो दूसरा भाई ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता है। तीसरा भाई गांव में ही परचून की दुकान चलाता है। घर की स्थिति देखकर कोई भी अंदाजा नहीं लगा सकता कि राखी का घर यहीं है।
हाईफाई लाइफस्टाइल की शौकीन थी राखी
शौक पूरे करो जिंदगी एक दिन खुद पूरी हो जायेगी। मुझे वो रास्ते नहीं चाहिये जो सिर्फ नाम के हो मुझे वो चाहिये जो मुझे नाम दें। राखी कश्यप के इंस्टा अकाउंट पर उसके वीडियो के साथ बैक राउंड में चले ऐसे सैंकडों डॉयलाग आपको मिल जायेंगे जो उसकी सोच, बेबाकी, और बेफिक्री को बयां करते हैं। मजदूर बाप के घर में पैदा होकर पली-बढी राखी कश्यप के सपनों की उडान इतनी बडी थी कि वक्त के साथ हर गुरबत के रिश्ते से उसने किनारा करना शुरु कर दिया। राखी कश्यप के सोशल मीडिया अकाउंटस पर उसकी चकाचौंध भरी लाइफ स्टाइल की इतनी फोटो और रील भरी हुई हैं जिनको देखकर किसी को भी उससे लगाव हो सकता है। फाइव स्टार होटल के रुम और लॉबी से लेकर उसकी ट्रेकिंग, स्कीइंग, सैर-सपाटे आदि के फोटो और वीडियो काफी कुछ बयां कर रहे हैं।
अफसरों, नेताओं और रसूखदारों से मेलजोल
अफसरों, नेताओं और रसूखदार लोगों से मेलजोल का एक सबसे बडा आधार उसकी लाइफ स्टाइल और बेबाक अंदाज ही रहता था जिसे सोशल मीडिया के जरिये लोगों तक पहुंचने में देर नहीं लगती थी। घर परिवार से नाता रिश्ता टूटने के साथ राखी कश्यप की दो-दो शादियां टूट गई मगर उसने पीछे मुडकर ही नहीं देखा। डूडा कार्यालय में संविदाकर्मी की नौकरी भी उसकी करीब दो साल पहले चली थी मगर उसके खर्च और जीने के अंदाज में कभी कोई फर्क नहीं पडा।
राखी के सीने और पीठ पर चाकू से किए कई वार
मिर्जापुर क्षेत्र के फार्म हाउस में बागपत निवासी राखी कश्यप की हत्या ने पूरे मामले को सनसनीखेज बना दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि आरोपियों ने पहले राखी का गला रेतकर उसे मौत के घाट उतारने की कोशिश की, लेकिन इसके बाद भी सीने और पीठ पर कई बार चाकू से हमला किया। शरीर से अत्यधिक रक्त बह जाने के कारण मस्तिष्क ने काम करना बंद कर दिया, जो राखी की मौत की मुख्य वजह बना।
बेहद क्रूरता से हुई राखी की हत्या
पुलिस के अनुसार, 27 अप्रैल को नौगांवा गांव स्थित रजवाहे में युवती का शव बरामद हुआ था। पहचान न होने पर अगले दिन पोस्टमार्टम कराया गया। रिपोर्ट में सामने आया कि हत्या बेहद क्रूरता से की गई थी। गला रेतने के बाद सीने में चाकू घोंपा और पीठ पर भी कई वार किए। हमलावर तब तक वार करते रहे जब तक युवती ने दम नहीं तोड़ दिया। गुरुवार को शव की पहचान बागपत निवासी राखी कश्यप के रूप में हुई। उसके बाद घटना का खुलासा होता चला गया। जांच में सामने आया कि बागपत में पहले डूडा कर्मचारी विक्रांत की हत्या की गई, उसके बाद राखी को सहारनपुर लाकर मौत के घाट उतारा गया। पुलिस ने आरोपी सुधारस चौहान और कपिल चौहान को हिरासत में ले लिया है।




साइन इन