I dont like damad and wont send my daughter father turns back at the time of farewell after the wedding दामाद पसंद नहीं है, बेटी नहीं भेजूंगा...शादी के बाद विदाई के समय पलटा बाप, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

दामाद पसंद नहीं है, बेटी नहीं भेजूंगा...शादी के बाद विदाई के समय पलटा बाप

मुरादाबाद से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां शादी के बाद दुल्हन के पिता ने बेटी की विदाई करने से ही इनकार कर दिया। यहां तक कि साफ लहजे में कह दिया कि उन्हें दूल्हा पसंद नहीं है। इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। वहीं, दूल्हे को भी बिन दुल्हन वापस लौटना पड़ा।

Sun, 5 April 2026 01:44 PMPawan Kumar Sharma मुरादाबाद
share
दामाद पसंद नहीं है, बेटी नहीं भेजूंगा...शादी के बाद विदाई के समय पलटा बाप

UP News: यूपी के मुरादाबाद से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां शनिवार को निकाह के बाद विदाई के वक्त अजीबोगरीब स्थिति पैदा हो गई। एक ही मंडप से दो बेटियों की बारातें विदा होनी थीं, पिता ने एक बेटी को तो विदा कर दिया, लेकिन दूसरी बेटी को यह कहकर रोक लिया कि उन्हें दूल्हा पसंद नहीं है। विदाई के ऐन वक्त पर हुए इस नाटकीय घटनाक्रम से बारातियों और ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। काफी मान-मनौव्वल के बाद भी पिता नहीं माना।

ये मामला सुरजन नगर चौकी क्षेत्र के एक गांव के ग्रामीण की दो बेटियों का निकाह शनिवार को एक साथ होना था। एक बारात स्थानीय क्षेत्र के ही एक गांव से और दूसरी बिजनौर जिले के एक गांव से आई थी। कन्या पक्ष ने दोनों बारातों का जोरदार स्वागत-सत्कार किया। निकाह की सभी धार्मिक रस्में दोनों जोड़ों के बीच आपसी रजामंदी से संपन्न हुईं। बारातियों ने दावत का आनंद लिया और माहौल पूरी तरह खुशगवार था।विवाद तब शुरू हुआ जब निकाह के बाद दोनों बेटियों की विदाई की बारी आई। पिता ने एक पुत्री को तो हंसी-खुशी उसकी ससुराल के लिए विदा कर दिया। लेकिन जैसे ही दूसरे दूल्हे के पक्ष ने अपनी बहू की विदाई की बात कही, कन्या के पिता ने दो टूक जवाब दे दिया कि वह अपनी बेटी को इस बारात के साथ नहीं भेजेंगे। मामले को लेकर पंचायत होगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:प्रेम प्रसंग में शोहदे ने दलित युवती का पीटा, फिर चाकू से रेत दिया गला

दूल्हे को युवती संग घूमते देखवधू पक्ष ने शादी से किया इनकार

उधर, बरेली के एक बारात घर में चल रहे शादी समारोह के बीच उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब दूल्हे को युवती संग घूमते देखा गया। इस दौरान दुल्हन के परिजनों ने उससे बेटी का निकाह करने से इंकार कर दिया। काफी देर मान-मनौवल चला लेकिन बात नहीं बनी। बारात बिना निकाह के ही लौट गयी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इंतजार करती रही दुल्हन, नहीं आई बारात, प्रेम प्रसंग के बाद तय हुआ था रिश्ता

हाफिजगंज गांव की युवती का विवाह उसके परिजनों ने भोजीपुरा के गांव के युवक से तय की थी। गुरुवार को हाफिजगंज के एक बारात घर में विवाह कार्यक्रम था। दूल्हा बारात लेकर पहुंचा तो दुल्हन पक्ष ने खूब खातिरदारी की। निकाह की तैयारियां चल रही थीं, इसी दौरान कुछ लोगों ने दूल्हे को एक युवती के साथ बारात घर में घूमते देख लिया। दूल्हे से युवती के बारे में पूछताछ की गई लेकिन वह संतोषजनक उत्तर नहीं दे सका। इससे दोनों पक्षों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दुल्हन पक्ष ने बेटी का निकाह करने से मना कर दिया। दोनों पक्षों में समझौते का प्रयास होता रहा लेकिन दुल्हन पक्ष जिद पर अड़ा रहा। ऐसे में बारात बिना निकाह के ही लौट गई। शुक्रवार को मामला चर्चा का विषय बना रहा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सुहागरात पर दुल्हन ने जड़ा थप्पड़, बाद में दूल्हे का सिर भी फूटा
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।