A man along with his friends stabbed a Dalit girl to death in deoria प्रेम प्रसंग में शोहदे ने दोस्तों के साथ मिलकर दलित युवती का पीटा, फिर चाकू से रेत दिया गला, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

प्रेम प्रसंग में शोहदे ने दोस्तों के साथ मिलकर दलित युवती का पीटा, फिर चाकू से रेत दिया गला

देवरिया में प्रेम-प्रसंग में एक दलित किशोरी की चाकू से गोदने के बाद गला रेत कर बेरहमी से हत्या कर दी गई। रविवार की रात प्रेमी ने अपने एक दोस्त के साथ मिल कर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस प्रेमी और उसके दोस्त के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

Sun, 5 April 2026 12:21 PMPawan Kumar Sharma हिन्दुस्तान टीम, देवरिया
share
प्रेम प्रसंग में शोहदे ने दोस्तों के साथ मिलकर दलित युवती का पीटा, फिर चाकू से रेत दिया गला

UP News: यूपी के देवरिया जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां रामपुर कारखाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग में एक दलित किशोरी की चाकू से गोदने के बाद गला रेत कर बेरहमी से हत्या कर दी गई। रविवार की रात प्रेमी ने अपने एक दोस्त के साथ मिल कर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस प्रेमी और उसके दोस्त के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के नौतन हथियागढ़ गांव की रहने वाली अंजली (17) पुत्री मलका प्रसाद शनिवार की रात करीब आठ बजे अपनी बड़ी बहन गुड़िया और छोटे भाई अनीश के साथ सहोदर पट्टी चौराहा पर मोबाइल ठीक कराने जा रही थी। चौराहा से कुछ दूर पहले ही बाइक सवार दो मनबढ़ युवक उसके पास पहुंचे। युवकों ने अंजली उसकी बहन और भाई की रोक कर पिटाई शुरू कर दी। इसी बीच एक युवक ने चाकू निकाल लिया। यह देख तीनों जान बचाने के लिए भागने लगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:प्रिंसिपल की शर्मनाक हरकत, रिजल्ट लेने गई छात्रा के कपड़े उतारने की कोशिश

आरोपियों ने दौड़ाकर गेहूं के खेत में अंजली को पकड़ लिया और गर्दन पर चाकू मारकर जख्मी कर दिया। वह खेत में गिरकर तड़पने लगी। उसकी बहन गुड़िया और भाई अनीश परिजनों को बताने के लिए घर की ओर दौड़े। उसी दौरान आरोपियों ने अंजली को जिंदा देख दोबारा लौटकर गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी और फरार हो गए। परिजन घटनास्थल पर पहुंचे लेकिन तब तक अंजली की मौत हो चुकी थी। इस बात की जानकारी होते ही सनसनी फ़ैल गई। पुलिस इस मामले में कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी आदित्य सिंह उर्फ शिवम सिंह के साथ किशोरी का पिछले चार साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यहां सब जानवर हैं, मरने दो... ट्रक ड्राइवर की सुसाइड पर भड़के पूर्व सांसद

प्रेमी और उसके साथी पर दर्ज हुआ हत्या का मुकदमा

चाकू से गोदकर किशोरी की निर्मम हत्या की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। थोड़ी देर में ही सीओ संजय कुमार रेड्डी, रामपुर कारखाना के थानाध्यक्ष अश्वनी प्रधान हल्का दरोगा आनंद कुमार घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भिजवाया और आसपास के लोगों से जानकारी जुटानी शुरू की। पुलिस ने मामले में मृतका के परिजनों की तहरीर पर रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के शहबाजपुर के रहने वाले शिवम सिंह और उसके साथी राकेश कुमार गोड़ के खिलाफ हत्या और एससी/एसटी का मुकदमा दर्ज किया है। दोनों आरोपी फरार हैं। थानाध्यक्ष अश्वनी प्रधान ने कहा कि प्रेम-प्रसंग में किशोरी की चाकू से गोदकर हत्या हुई है। परिजनों के तहरीर पर दो आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। जल्द ही आरोपी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:10 तारीख तक 20 लाख दो वरना 11 को हत्या कर देंगे, बिहार में कारोबारी को धमकी
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।