सुहागरात पर दुल्हन ने दूल्हे को जड़ा थप्पड़, बोली- किसी और की हूं; पंचायत में सिर भी फोड़ा
रामपुर में एक शादी के बाद सुहागरात पर बवाल हो गया। दरअसल दुल्हन ने दूल्हे को ठुकराते हुए खुद को किसी और का बताया और थप्पड़ मार दिया। मामला पंचायत तक पहुंचा, जहां विवाद इतना बढ़ा कि दुल्हन के घर वालों ने दूल्हे की पिटाई कर दी गई। जिससे उसका सिर फट गया।

UP News: यूपी के रामपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां शादी के बाद सुहागरात पर दुल्हन ने दूल्हे को अपने आसपास भी भटकने नहीं दिया। यहां तक कि जब वह पास आने की कोशिश की तो थप्पड़ मार दिया। दुल्हन ने कहा कि उसे ये रिश्ता मंजूर नहीं है वह किसी और की है। उधर, मामला पंचायत तक पहुंच गया। लेकिन इस दौरान दुल्हन के रिश्तेदारों ने दूल्हे की पिटाई कर दी। जिससे उसका सिर फट गया।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये मामला बिलासपुर क्षेत्र का है। जहां रविवार को एक युवक की धूमधाम से शादी हुई। दूल्हा-दुल्हन ने अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लिए। सब कुछ सामान्य तरीके सही चल था। लेकिन मामला सुहागरात की रात बिगड़ गया। जब दूल्हा पास आया तो दुल्हन ने उसे तमाचा मार दिया और यहां तक कि पास रहने से भी इनकार कर दिया। दुल्हन ने कहा कि वह किसी और से प्यार करती है।
दुल्हे के बहन के अनुसार, जब सुहागरात पर दूल्हा भाई अपनी नई नवेली दुल्हन के पास जाने की कोशिश की तो उसने रोक दिया और कहा कि उसे रिश्ता स्वीकार नहीं है वह किसी और की है। जब दूल्हे ने आपत्ति जताई तो उसने थप्पड़ मार दिया। यह बात सुनकर परिवार के अन्य लोग मौके पर पहुंचे। जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। अगली सुबह पंचायत हुई।
इस दौरान दोनों पक्षों के लोग इकट्ठा हुए और समझौता कराने की कोशिश की। दुल्हन के घरवालों ने रिश्ता बरकरार रखने की बात कही, लेकिन वर पक्ष इसके लिए सहमत नहीं हुआ। दोनों पक्षों में काफी देर तक बहस चलती रही लेकिन कोई ठोस नतीजा नहीं निकल पाया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में तनाव बढ़ते हुए हाथापाई पर आ गया। आरोप है कि दुल्हन के पिता ने कुछ रिश्तेदारों के साथ मिलकर दूल्हे पर हमला बोल दिया। जिससे उसका सिर फट गया। उधर, सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले का शांत कराया और दूल्हे को अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका इलाज चल रहा है। साथ ही इस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।




साइन इन