husband was irritated by his wife s clothing couple s bodies were found in room suicide suspected after murder पत्नी के पहनावे से चिढ़ता था पति, कमरे में मिली थी दंपती की लाश; चौंकाने वाला खुलासा, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

पत्नी के पहनावे से चिढ़ता था पति, कमरे में मिली थी दंपती की लाश; चौंकाने वाला खुलासा

सादाब और उसकी पत्नी निकहत निशा का शव उनके कमरे में मिला था। सादाब का शव पंखे से लटका हुआ था, जबकि पत्नी बिस्तर पर अचेत अवस्था में पड़ी थी। उसके मुंह से झाग निकलने की बात भी सामने आई थी। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू की थी।

Wed, 13 May 2026 11:51 PMAjay Singh वरिष्ठ संवाददाता, गोरखपुर
share
पत्नी के पहनावे से चिढ़ता था पति, कमरे में मिली थी दंपती की लाश; चौंकाने वाला खुलासा

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के बेलघाट थाना क्षेत्र के मुकारीपुर गांव में पति ने अपनी गर्भवती पत्नी की गला दबाकर हत्या करने के बाद फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुई है। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने दोनों शव परिजनों को सौंप दिए, जिसके बाद देर शाम उनके शव को सुपुर्दे खाक कर दिया गया। शुरुआती जांच में सामने आया है कि पति अपनी पत्नी के पहनावे से चिढ़ता था। निकहत की परवरिश मुंबई में हुई थी। वह खुले विचारों की थी जबकि पति उस पर पारंपरिक पोशाक पहनने का दबाव बनाता था। इसे लेकर दोनों में विवाद होता था।

जानकारी के मुताबिक, मुकारीपुर गांव में मंगलवार सुबह सादाब (उम्र 25 वर्ष) और उसकी पत्नी निकहत निशा (उम्र 24 वर्ष) का शव उनके कमरे में मिला था। सादाब का शव पंखे से लटका हुआ था, जबकि पत्नी बिस्तर पर अचेत अवस्था में पड़ी थी। उसके मुंह से झाग निकलने की बात भी सामने आई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू की थी। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम भेजा और बुधवार को रिपोर्ट में पत्नी के हत्या व पति के खुदकुशी की पुष्टि हुई है। पुलिस के मुताबिक, पति ने ही पहले पत्नी की हत्या की है और फिर खुद फंदे से लटक गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी के इस बीएसए ऑफिस से पंखे और फर्नीचर तक निकाल लिए, कुर्की होते-होते बची

दोनों ने 7 नवंबर 2025 को विवाह किया था। शुरुआत में परिजनों की सहमति से हुई इस शादी के बाद कुछ ही समय में दंपती के बीच विवाद बढ़ने लगा था। परिजनों के मुताबिक, पिछले कई दिनों से दोनों के रिश्तों में तनाव काफी अधिक हो गया था। घटना की जांच के दौरान पुलिस ने दोनों के मोबाइल फोन कब्जे में लिए हैं। मोबाइल में मिले चैट में भी दोनों के बीच विवाद की पुष्टि कर दी है। पुलिस के मुताबिक, निकहत मुंबई में पली-बढ़ी थी और गांव के माहौल में खुद को ढाल नहीं पा रही थी।

सादाब और परिजन अक्सर उसके पहचावे को लेकर टिप्पणी करते थे तो पत्नी पति के बेरोजगारी पर ताने मारती थी।बताया गया कि घटना वाली रात दोनों ने साथ खाना खाया और अपने कमरे में चले गए थे। देर रात तक दोनों के बीच कहासुनी होने की बात भी सामने आ रही है। सुबह काफी देर तक दरवाजा न खुलने पर परिजनों ने दरवाजा तोड़ा तो अंदर का श्य देखकर सभी स्तब्ध रह गए थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:डुप्लीकेट चाबी बनवाने के लिए आधार कार्ड अनिवार्य, कारीगरों को पुलिस की हिदायत
ये भी पढ़ें:UP की इस जेल से निकलते ही BJP नेता गिरफ्तार, 100 करोड़ रुपये सट्टा सिंडिकेट मामला
ये भी पढ़ें:इस मामले में कोई समझौता नहीं, UP के सभी मंडलायुक्त, DM-SP को मुख्य सचिव का आदेश

क्या बोली पुलिस

एपी साउथ दिनेश कुमार पुरी ने कहा कि महिला की मौत दम घुटने से और पति की हैंगिंग से हुई है। आशंका है कि पत्नी को मारने के बाद उसने खुदकुशी कर ली है। मोबाइल में भी दोनों के बीच विवाद के चैट मिले हैं। दोनों के बीच पहनावे और दूसरी बातों को लेकर अक्सर झगड़े होते थे।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।