bjp leader arrested immediately after release from jansi jail in rs 100 crore betting syndicate case यूपी की इस जेल से निकलते ही भाजपा नेता गिरफ्तार, 100 करोड़ रुपये सट्टा सिंडिकेट मामला, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी की इस जेल से निकलते ही भाजपा नेता गिरफ्तार, 100 करोड़ रुपये सट्टा सिंडिकेट मामला

दोपहर करीब ढाई बजे जैसे ही आशीष जेल से निकला, बाहर मौजूद सीपरी बाजार थाना प्रभारी जेपी चौबे और SOG टीम ने उसे एक अन्य मामले में धर दबोचा। SSP बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि पिछले दिनों रॉयल सिटी में 1.72 लाख की बेनामी संपति, लाखों के जेवर और नगदी समेत दो महिलाओं को पकड़ा गया था।

Wed, 13 May 2026 07:33 PMAjay Singh संवाददाता, झांसी
share
यूपी की इस जेल से निकलते ही भाजपा नेता गिरफ्तार, 100 करोड़ रुपये सट्टा सिंडिकेट मामला

UP News : 100 करोड़ रुपये के सट्टा सिंडिकेट मामले में दिल्ली से गिरफ्तार भाजपा नेता और सहकारी बैंक के निदेशक आशीष उपाध्याय को बुधवार दोपहर अदालत के आदेश पर जेल से रिहा कर दिया गया। हालांकि एक अन्य मामले में उसका नाम आने पर जेल से निकलते ही पुलिस ने फिर से गिरफ्तार कर लिया।

29 अप्रैल को नवाबाद थाने की पुलिस ने एक पॉश कॉलोनी में दबिश देकर ऑनलाइन 100 करोड़ रुपये का सट्टा पकड़ा था। इसमें तिलयानी बजरिया के शुभम उपाध्याय, सिंधी कॉलोनी केविजय बाधवा और नितिन अग्रवाल को गिरफ्तार किया गया था। इनसे पूछताछ में भाजपा किसान मोर्चा के कोषाध्यक्ष और सहकारिता बैंक के निदेशक आशीष उपाध्याय समेत कइयों के नाम सामने आए। दो मई को आशीष को दिल्ली से गिरफ्तार कर झांसी लाया गया। यहां उसे जेल भेज दिया गया। बुधवार को हाईकोर्ट के आदेश पर जेल प्रशासन ने उसे रिहा कर दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इस मामले में कोई समझौता नहीं, UP के सभी मंडलायुक्त, DM-SP को मुख्य सचिव का आदेश

दोपहर करीब ढाई बजे जैसे ही आशीष जेल से निकला, बाहर मौजूद सीपरी बाजार थाना प्रभारी जेपी चौबे और एसओजी टीम ने उसे एक अन्य मामले में धर दबोचा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि पिछले दिनों रॉयल सिटी में 1.72 लाख की बेनामी संपति, लाखों के जेवर और नगदी समेत दो महिलाओं को पकड़ा गया था। इस मामले में आशीष उपाध्याय का भी नाम प्रकाश में आया था। उसे गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:घर की दूसरी मंजिल से गिरी या गिराई गई प्रियंका ? शादी के 14 वें दिन ही सब खत्म
ये भी पढ़ें:यूपी के इस जिले में इन पंचायत सचिवों पर गिरेगी गाज, डीपीआरओ ने दी सख्त चेतावनी
ये भी पढ़ें:अनिरुद्धाचार्य के सामने किशोरी का छलका दर्द, ऐक्शन में पुलिस; रेप आरोपी गिरफ्तार

नौ दिन की जेल...नौ सेकेंड में गिरफ्तार

नौ दिनों की जेल काटकर भाजपा नेता आशीष उपाध्याय बुधवार दोपहर जैसे ही जेल से बाहर निकला, बमुश्किल 9-10 सेकेंड में ही पुलिस ने उसे फिर से गिरफ्तार कर लिया। आनन-फानन पुलिस उसे जीप में बैठाकर निकल गई। रिहाई की सूचना लगते ही सुबह से ही जेल के बाहर सादी वर्दी में पुलिस के जवानों ने अपनी निगरानी बढ़ा दी थी। हर आने-जाने वाले पर कड़ी निगाह रखी जा रही थी। नवाबाद, सीपरीबाजार थाने की पुलिस के साथ-साथ एसओजी की टीम भी जेल के बाहर रोड तक डटी रही।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।