Door-to-door verification of properties will be done in Lucknow district of UP, order of Lucknow Development Authority यूपी के इस जिले में संपत्तियों का घर-घर होगा वेरीफिकेशन, जारी हुआ आदेश, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी के इस जिले में संपत्तियों का घर-घर होगा वेरीफिकेशन, जारी हुआ आदेश

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में  संपत्तियों का घर-घर वेरीफिकेशन होगा। लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने इस सम्बंध में आदेश जारी कर दिए हैं।

Wed, 1 April 2026 10:21 PMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
यूपी के इस जिले में संपत्तियों का घर-घर होगा वेरीफिकेशन, जारी हुआ आदेश

UP News: यूपी के लखनऊ में संपत्तियों का घर-घर वेरीफिकेशन होगा। लखनऊ विकास प्राधिकरण अपनी सभी आवंटित आवासीय एवं व्यावसायिक सम्पत्तियों का भौतिक सत्यापन कराएगा। इससे सम्पत्यिों का रिकॉर्ड अपडेट होगा और फर्जीवाड़े की संभावना पूरी तरह खत्म हो जाएगी। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने इस सम्बंध में आदेश जारी कर दिए हैं।

लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ने बताया कि नागरिक सेवाओं को और अधिक पारदर्शी व सुगम बनाने के उद्देश्य से सम्पत्ति की फाइलों का डिजिटाइजेशन कराया जा रहा है। इसमें कुछ सम्पत्तियों के रिकॉर्ड नहीं मिल रहे हैं। इस स्थिति में प्राधिकरण का कार्य भी बाधित होता है और आवंटियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा रिकॉर्ड अपडेट न होने से फर्जीवाड़े की संभावना भी रहती है। इसे ध्यान में रखते हुए अब सभी योजनाओं की आवासीय एवं व्यावसायिक सम्पत्तियों का स्थलीय निरीक्षण करते हुए सत्यापन कराया जाएगा। जिसके लिए पीसीएस मैनेजमेंट कंसल्टेंसी को कार्यदायी संस्था के रूप में सम्बद्ध किया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हाईलेवल मीटिंग में सीएम योगी ने जिलाधिकारियों से मांगी यह रिपोर्ट, कई निर्देश भी
ये भी पढ़ें:योगी सरकार ने भूमाफियाओं की 3.5 अरब की सम्पत्तियां जब्त की, अब तक 211 को जेल

कर्मियों को दिया जाएगा परिचय-पत्र

उपाध्यक्ष ने बताया कि कार्यदायी संस्था के कर्मचारी घर-घर सर्वे करके सम्पत्ति के स्वामित्व का सत्यापन करेंगे और इसी के अनुसार जानकारी को दर्ज किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सर्वे करने वाले कर्मचारियों को प्राधिकरण की ओर से आईडी कार्ड जारी किया जाएगा। सर्वे के दौरान कर्मचारियों की ओर से आवंटियों को अपना परिचय-पत्र दिखाया जाएगा, जिससे यह स्पष्ट हो सके कि वे उक्त कार्य के लिए अधिकृत हैं।

आवंटियों से लिया जाएगा विवरण

सर्वे टीम आवंटियों से उनके मोबाइल नंबर, सम्पत्ति के स्वामित्व से सम्बंधित दस्तावेज, आधार कार्ड, सम्पत्ति स्वामी/निवासी का पहचान पत्र आदि विवरण पूछकर दर्ज करेगी। यह कार्य प्रभावी रूप से हो सके, इसके लिए समस्त अधिशासी अभियंताओं को निर्देश दिए गए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सभी ग्राम पंचायतों में कैंप लगाकर हो यह काम, योगी का अफसरों को सख्त निर्देश

लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि नागरिकों से अपील है कि वे इस कार्य में प्राधिकरण की टीम को सहयोग प्रदान करें। ताकि सम्पत्तियों का सही रिकॉर्ड अपडेट हो सके और डिजिटाइजेशन की प्रक्रिया समय से पूरी हो। इससे भविष्य में नागरिक सेवाएं और अधिक बेहतर होंगी और लोगों को इसका लाभ मिलेगा।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।