Husband Turns Beast After Being Refused Money for Alcohol First Beats Wife Then Bites Off Her Nose शराब के लिए रुपये न देने पर हैवान बना पति, पहले मारपीटा, फिर दांतों से काटकर अलग की पत्नी की नाक, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

शराब के लिए रुपये न देने पर हैवान बना पति, पहले मारपीटा, फिर दांतों से काटकर अलग की पत्नी की नाक

पीलीभीत में शराब के रुपये न मिलने पर एक पति हैवान बन गई। उसने पत्नी से मारपीट की। इसके बाद पति ने अपने दांतों से पत्नी की नाक को काटकर अलग कर दिया। खून से लथपथ पत्नी तड़पती रही

Thu, 9 April 2026 02:51 PMDinesh Rathour पीलीभीत
share
शराब के लिए रुपये न देने पर हैवान बना पति, पहले मारपीटा, फिर दांतों से काटकर अलग की पत्नी की नाक

Pilibhit News: यूपी के पीलीभीत में शराब के रुपये न मिलने पर एक पति हैवान बन गई। उसने पत्नी से मारपीट की। इसके बाद पति ने अपने दांतों से पत्नी की नाक को काटकर अलग कर दिया। खून से लथपथ पत्नी तड़पती रही और पति मौके से भाग निकला। गंभीर हालत में महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे बरेली रेफर कर दिया गया है।

दियोरिया कोतवाली क्षेत्र के गांव महेशपुर निवासी अमन कुमार का अपनी पत्नी पूजा देवी से शराब के लिए रूई मांगने को लेकर बुधवार रात विवाद हो गया था। अमन ने पूजा के चेहरे को पकड़ कर उसकी नाक को दांतों से काट लिया। जिससे नाक का अगला भाग कटकर अलग हो गया। पूजा की चीख-पुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे। पत्नी की गंभीर हालत देखकर आरोपी घर से फरार हो गया। परिजन रात को पूजा को लेकर दियोरिया सीएचसी पहुंचे। जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। डाक्टर ने महिला की गंभीर हालत को देखते हुए उसे बरेली हायर सेंटर रेफर किया गया है। थानाध्यक्ष गौतम सिंह ने बताया कि इस संबंध में अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पति को झूठे केस में फंसाने की कोशिश, फिर ननदोई संग मिलकर की हत्या और अब…

सुलह-समझौते के लिए बातचीत के बीच पति ने पत्नी को पीटा

वहीं बाराबंकी में भी पति द्वारा पत्नी को पीटे जाने का मामला सामने आया है। कोतवाली नगर क्षेत्र में एक विवाहिता ने अपने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए उत्पीड़न, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। लखपेड़ाबाग कार्तिक विहार कॉलोनी निवासी पीड़िता अंजली कनौजिया ने बताया कि उसकी शादी 29 नवंबर 2025 को रवि कुमार कनौजिया निवासी ग्राम जसमंडा, थाना कोतवाली नगर के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज में कमी बताकर उसे लगातार प्रताड़ित कर रहे थे और बाराबंकी शहर में प्लॉट व सोने की मोटी चेन की मांग कर रहे थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:प्रेम प्रसंग के चलते होटल में युवक ने खाया जहर, इलाज के दौरान दम तोड़ा

पीड़िता के अनुसार, मांग पूरी न होने पर पति रवि कुमार, ससुर नीलम कुमार, सास निर्मला देवी सहित परिवार के अन्य सदस्य दीपराज कनौजिया, प्रियंका, नेहा कुमारी, लक्ष्मी कनौजिया और अंकित कुमार उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते थे। पीड़िता ने बताया कि 29 मार्च को जयगुरुदेव आश्रम, शुक्लाई के पास सुलह-समझौते के लिए दोनों पक्षों की बैठक बुलाई गई थी। इसी दौरान आरोप है कि उसके पति ने उसके सिर को दीवार में मार दिया, जिससे वह घायल हो गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गर्लफ्रेंड से शादी नहीं होने पर खुद के अपहरण का ड्रामा; ऐसे हुआ खुलासा
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।