प्रेम प्रसंग के चलते होटल में युवक ने खाया जहर, इलाज के दौरान दम तोड़ा
पीलीभीत में प्रेम प्रसंग के चलते शहर के छतरी चौराहे के समीप एक होटल में रुके इंजीनियर ने जहरीला पदार्थ खा लिया। होटल कर्मचारियों ने युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान देर रात युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंचीपुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

UP News: यूपी के पीलीभीत से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां प्रेम प्रसंग के चलते शहर के छतरी चौराहे के समीप एक होटल में रुके इंजीनियर ने जहरीला पदार्थ खा लिया। होटल कर्मचारियों ने युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान देर रात युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची थाना सुनगढ़ी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
बरेली के थाना हाफिजगंज क्षेत्र के ग्राम योसलपुर निवासी 27 वर्षीय दीपांशु पिछले तीन दिन से पीलीभीत के थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के छतरी चौराहा स्थित कुमार होटल में रुका हुआ था। वुधवार रात दीपांशु ने होटल के कमरे में जहरीला पदार्थ खा लिया। उसने जहरीला पदार्थ खाकर शहर के बल्लभनगर कॉलोनी निवासी अपने एक परिचित को फोन करके जहर खा लेने की जानकारी दी। इसके बाद वह परिचित होटल पहुंचा और होटल कर्मचारियों को जानकारी दी। तब जाकर युवक को आनन-फानन में कमरे से निकालकर जिला अस्पताल ले जाया गया। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने भर्ती करके उसका उपचार शुरू किया। उपचार के दौरान रात 11 बजे उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर थाना सुनगढ़ी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव का मोर्चरी में रखवाकर परिजनों को सूचना दी।
सूचना मिलने पर परिवार के लोग भी आ गए। मृतक के पिता ने बताया कि दीपांशु ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी। इसके बाद उसकी एक सरकारी कंपनी में नौकरी भी लग गई थी लेकिन उसने ज्वॉइन नहीं किया था। दीपांशु का पीलीभीत की एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। वह पिछले तीन दिनों से पीलीभीत में रुका हुआ था। प्रभारी निरीक्षक सुनगढ़ी ने बताया कि परिजन पोस्टमार्टम नहीं कराना चाह रहे थे। पुलिस ने समझा-बुझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपूर्द कर दिया गया है। परिजनों की ओर से कोई तहरीर मिलेगी तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी। प्रारंभिक जांच में प्रेम प्रसंग के चलते जहर खाने की बात प्रकाश में आई है।
कलक्ट्रेट पहुंचे प्रेमी युगल को युवती के परिजनों ने पीटा
उधर, बागपत क सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला प्रेमी युगल शादी करने और परिजनों से सुरक्षा की गुहार लगाने मंगलवार दोपहर कलक्ट्रेट पहुंचा। प्रेमी युगल डीएम को प्रार्थना पत्र देने के लिए जाने लगा तभी युवती के परिजन पहुंच गए और दोनों की पिटाई शुरू कर दी। इससे कलक्ट्रेट में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और प्रेमी युगल को परिजनों से बचाकर कोतवाली ले गई। वहीं मामला दो संप्रदायों से जुड़ा होने के कारण गांव में तनावपूर्ण हालात बने हुए हैं।




साइन इन