Husband takes his own life hurt over the making of a dance reel featuring his wife the couple had married last year पत्नी के डांस का रील बनाने से आहत पति ने दी जान, पिछले ही साल हुई थी दोनों की शादी, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

पत्नी के डांस का रील बनाने से आहत पति ने दी जान, पिछले ही साल हुई थी दोनों की शादी

यूपी के बदायूं में पत्नी के डांस का रील बनाने से आहत पति ने जान दे दी है। दोनों की पिछले ही साल शादी हुई थी। घटना इस्लामनगर के गजरामपुर गांव की है। पत्नी से कहासुनी के बाद पति ने आत्मघाती कदम उठाया है।

Tue, 16 June 2026 11:15 AMYogesh Yadav इस्लामनगर (बदायूं), संवाददाता
share
पत्नी के डांस का रील बनाने से आहत पति ने दी जान, पिछले ही साल हुई थी दोनों की शादी

UP News: स्मार्ट फोन आने के बाद से ही वीडियो देखने और बनाने की खुमारी लोगों पर देखी जा रही है। सोशल मीडिया आने के बाद तो इसमें तेजी आई और रील बनाने का गजब का चलन शुरू हो गया। कुछ मामलों में रील बनाने वाले को परिवार का भी सहयोग मिलता है तो कुछ मामलों में यह कलह का कारण भी बन रहा है। बदायूं में पत्नी का रील बनाना ही कलह का कारण बना और पति ने फंदे से लटककर जान दे दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच-शुरू कर दी है। युवक के इस आत्मघाती कदम से परिवार में कोहराम मचा है।

इस्लामनगर थाना क्षेत्र के गजरामपुर गांव के रहने वाले सोहन सिंह यादव ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सोमवार सुबह जब परिवार के सदस्य उठे तो सोहन सिंह दिखाई नहीं दिए। काफी देर तक तलाश करने के बाद परिजनों ने उसका शव फंदे से लटका देखा तो चीख-पुकार मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लखनऊ में ट्रेन पलटाने की साजिश में शामिल थे 3 से 4 लोग, एजेंसियों की जांच तेज

पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजनों ने बताया कि सोहन सिंह की शादी 2 जून 2025 को अलीगढ़ जिले के हरनौतापुर गांव की रहने वाली गुंजन के साथ हुई थी। आरोप है कि गुंजन इंस्टाग्राम पर डांस आदि की वीडियो बनाकर डालती थी, जिसका सोहन सिंह विरोध करता था। परिवार के लोगों का कहना है कि इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर कहासुनी होती रहती थी। चार दिन पहले गुंजन अपने मायके चली गई थी। इसके बाद रविवार रात सोहन सिंह की उससे फोन पर बात हुई थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:युवक की मौत के बाद बवाल, पुलिस को दौड़ाकर पीटा, वर्दी फाड़ी, पथराव में कई घायल

परिवार का आरोप है कि फोन पर किसी बात को लेकर कहासुनी हुई, जिसके बाद उसने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।सोहन की मौत से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ : गजरामपुर गांव निवासी सोहन सिंह यादव चार भाइयों में दूसरे नंबर का था। परिवार के लोग बताते हैं कि वह खेती-बाड़ी कर घर की जिम्मेदारियों में हाथ बंटाता था और परिवार का सहारा माना जाता था। उसकी असमय मौत के बाद घर में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी शोक का माहौल है। परिवार के लोगों का कहना है कि कुछ दिन पहले ही उसकी शादी हुई थी, ऐसे में उसकी मौत ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है।

सीओ बिल्सी केके तिवारी के अनुसार एक युवक द्वारा अपने ही घर में फंदा लगाकर आत्महत्या करने की सूचना मिली थी। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, परिजनों की तहरीर और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नेता बनने के लिए सिपाही ने छोड़ी नौकरी, क्यों राजनीति? इस्तीफे में बताया कारण
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।