Before the wedding night groom committed suicide by hanging himself सुहागरात से पहले नई नवेली दुल्हन को लगा तगड़ा झटका, दूल्हे ने फंदे से लटककर दी जान, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

सुहागरात से पहले नई नवेली दुल्हन को लगा तगड़ा झटका, दूल्हे ने फंदे से लटककर दी जान

कानपुर में शादी के बाद दुल्हन को विदा कराकर लाने के कुछ घंटे बाद ही दूल्हे ने आत्महत्या कर ली। एक दिन पहले ही लाल जोड़ा पहनने वाली दुल्हन पति की मौत की खबर सुनकर बेसुध हो गई।  उधर, मौके पर पहुंची पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

Sun, 17 May 2026 06:59 AMPawan Kumar Sharma संवाददाता, कानपुर
share
सुहागरात से पहले नई नवेली दुल्हन को लगा तगड़ा झटका, दूल्हे ने फंदे से लटककर दी जान

UP News: यूपी के कानपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां शादी के बाद दुल्हन को विदा कराकर लाने के कुछ घंटे बाद ही दूल्हे ने आत्महत्या कर ली। एक दिन पहले ही लाल जोड़ा पहनने वाली नई नवेली दुल्हन पति की मौत की खबर सुनकर बेसुध हो गई। यह दर्दनाक घटना सजेती थाना क्षेत्र के गुरैयनपुर गांव में घटित हुई। उधर, मौके पर पहुंची पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

जानकारी के मुताबिक छोटे निषाद का 23 साल बेटा कमलेश गुजरात के सूरत में प्राइवेट नौकरी करता था। वह 20 दिन पहले गांव आ गया था। उसकी शादी हमीरपुर के कुरारा थाना क्षेत्र के हरेटा गांव में तय थी। गुरुवार को बारात आनी थी। तय समय पर बाराती नाचते-गाते वधू पक्ष के घर पहुंचे। यहां अंजली संग कमलेश की शादी हुई। इसके बाद शुक्रवार दोपहर वह दूल्हन को विदा करा गांव लौटा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी में दलित बाप-बेटे के साथ बर्बरता, दबंगों ने पीटने के बाद थूककर चटवाया

बड़े भाई मुकेश ने बताया कि खाने के बाद वह बाहर जाने लगा। पूछने पर बताया कि लघुशंका जा रहा। जब नहीं लौटा तो उसकी खोजबीन शुरू की गई। टिकवांपुर रोड पर एक ट्यूबवेल के पास पेड़ पर फंदे के सहारे शव लटकता मिला। कुछ ग्रामीणों का कहना है कि रात में खाने के दौरान परिवार में आपस में विवाद हुआ था। हो सकता है इसी वजह से उसने जान दी हो। एसओ अनुज कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:प्रेमिका के टॉर्चर से तंग आकर प्रवक्ता ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट बरामद

शादी समारोह में दबंगों का तांडव, मारपीट के बाद लौटी बारात

उधर, हरदोई के टड़ियावां थाना क्षेत्र में 15 मई की रात शादी समारोह के दौरान दबंगों ने जमकर उत्पात मचाया। नशे में पहुंचे आरोपियों ने दूल्हा पक्ष और लड़की पक्ष के लोगों पर लाठी-डंडों से हमला किया। मारपीट में कई लोग घायल हो गए, जबकि दूल्हे के भाई की हालत गंभीर होने पर उसे लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया। घटना के बाद बारात बिना शादी के लौट गई।

पीड़ित वेद प्रकाश के मुताबिक, उनकी बेटी पारुल की शादी का कार्यक्रम शुक्रवार की रात चल रहा था। रात करीब ढाई बजे जयमाला की रस्म के दौरान गांव के ही विपिन, राहुल, विजय, शिवा और अजय लाठी-डंडे लेकर समारोह में घुस आए। आरोप है कि सभी नशे में थे। विरोध करने पर उन्होंने दूल्हे, उसके भाई मनीष और चचेरे भाई विशाल को पीटना शुरू कर दिया। हमले के दौरान टेंट और खाने-पीने का सामान भी तहस-नहस कर दिया। इससे उसे भारी नुकसान हुआ। मारपीट के दौरान आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद शादी समारोह में अफरातफरी मच गई। घटना से नाराज दूल्हा पक्ष बिना शादी किए वापस लौट गया। थाना प्रभारी इख्तियार हुसैन ने बताया कि तहरीर मिल गई है। मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। हमलावरों को जल्द गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।