Baghpat Disabled man beaten to death on suspicion of buffalo theft body buried in a pit भैंसे के लिए युवक की हत्या! चोरी के शक में दिव्यांग को पीट-पीटकर मार डाला, गड्ढे में दबाया शव, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

भैंसे के लिए युवक की हत्या! चोरी के शक में दिव्यांग को पीट-पीटकर मार डाला, गड्ढे में दबाया शव

बागपत में भैंसा चोरी के शक में एक दिव्यांग युवक की चार लोगों ने पीट-पीटकर हत्या कर शव गड्ढे में दबा दिया। एक महीने से युवक को तलाश कर रहे परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने जांच के बाद आरोपियों की निशानदेही पर गड्ढा खुदवाकर शव निकलवाया।

Tue, 24 March 2026 02:05 PMPawan Kumar Sharma बागपत
share
भैंसे के लिए युवक की हत्या! चोरी के शक में दिव्यांग को पीट-पीटकर मार डाला, गड्ढे में दबाया शव

Baghpat News: यूपी के बागपत से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां दिव्यांग युवक की चार लोगों ने पीट-पीटकर हत्या कर शव गड्ढे में दबा दिया। एक महीने से युवक को तलाश कर रहे परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने जांच के बाद आरोपियों की निशानदेही पर मजिस्ट्रेट नायाब तहसीलदार बड़ौत की देखरेख में गन्ने के खेत से गड्ढा खुदवाकर शव निकलवाया। मुख्य आरोपी ने बताया कि भैंसा चोरी के शक में युवक की पिटाई की थी जिससे उसकी मौत हो गई।

दाहा गांव के रहने वाले अरविंद उर्फ बिल्लू शर्मा ने दोघट थाने पर सोमवार को मुकदमा दर्ज कराया था। उसने बताया उसका छोटा भाई 40 वर्षीय संजय उर्फ संजू निरपुड़ा गांव में सचिन के यहां मजदूरी पर गन्ना छिलाई करता था। संजय एक महीने से घर नहीं आया था। फोन पर भी संपर्क नहीं हो रहा था। सोमवार सुबह वह संजय का पता लेने सचिन के यहां पहुंचा तो उसने जानकारी से इनकार कर दिया। शक होने पर अरविंद ने सचिन और उसके दोस्तों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी। पुलिस ने सचिन को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी में ईद पर डबल मर्डर: प्रधान के दो भाइयों की तलवार से काटकर हत्या, कई घायल

होली के दिन चोरी हुआ था भैंसा

सचिन ने बताया कि होली के दिन खेत से भैंसा चोरी हो गया था। इसके शक में उसने अपने दोस्त आकाश, अजीत व शुभम को बुलाकर संजय की जमकर पिटाई कर दी। इससे उसकी मौत हो गई। हालांकि बाद में भैंसा कुछ ही दूरी पर दूसरे खेत में मिल गया था। इसके बाद चारों ने खेत में गड्ढा खोदकर संजय का शव दबा दिया था। थाना प्रभारी दोघट केवल सिंह ने बताया कि आरोपी की निशानदेही पर गड्ढे से संजय का शव निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिवार में मां शंकुतला, बड़ा भाई अरविंद शर्मा उर्फ बिल्लू, राकेश और राजीव हैं। राजीव पंजाब में प्राइवेट नौकरी करता है। सबसे छोटा भाई आदेश 12 साल से लापता बताया जा रहा है। जिसकी तलाश की जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी में सांड़ की टक्कर से युवक की मौत, सदमे में बेटी भी दुनिया से चल बसी

होली से पहले हुई थी बात

मृतक की मां शकुंतला ने होली से चार दिन पहले फोन कर संजय को घर बुलाया था। संजय ने मजदूरी के पैसे मिलने पर दो दिन बाद घर आने की बात कही थी। वहीं, मृतक का बड़ा कई दिनों से निरपुड़ा गांव में अपने भाई संजय की तलाश कर रहा था तो ग्रामीणों ने उसे बताया था कि उसके भाई के साथ सचिन ने बहुत मारपीट कर रखी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गर्लफ्रेंड को मनाली घुमाने के लिए की लाखों की चोरी, 4 गिरफ्तार
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।