groom uncle opened fire on bride arrival his home neighbour standing on terrace died from bullet दूल्हे के चाचा ने हर्ष फायरिंग की; छत पर खड़े पड़ोसी की गोली लगने से मौत, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

दूल्हे के चाचा ने हर्ष फायरिंग की; छत पर खड़े पड़ोसी की गोली लगने से मौत

दूल्हे के चाचा संदीप जिस समय हर्ष फायरिंग कर रहे थे, उसी समय पड़ोस की छत पर सुभाष सूर्य को जल दे रहे थे। इस दौरान गोली उनकी गर्दन में लगी और वो लहूलुहान होकर गिर पड़े। मौके पर चीख पुकार मच गई। घटना के बाद संदीप समेत कुछ लोग घायल सुभाष को अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

Fri, 1 May 2026 01:30 PMsandeep हिन्दुस्तान, हिन्दुस्तान टीम, मेरठ/कंकरखेड़ा
share
दूल्हे के चाचा ने हर्ष फायरिंग की; छत पर खड़े पड़ोसी की गोली लगने से मौत

मेरठ के कंकरखेड़ा के खड़ौली में दूल्हे के चाचा ने गुरुवार सुबह हर्ष फायरिंग कर दी, जिसमें गोली लगने से पड़ोसी की मौत हो गई। दुल्हन के घर आने के बाद कई राउंड हवाई फायरिंग की गई थी। वारदात से पहले मृतक की पत्नी ने गोलीबारी से मना भी किया था, लेकिन आरोपी नहीं माने। खड़ौली में धर्मपाल सीआरपीएफ में जवान है और प्रयागराज में तैनाती है। मकान में ऊपरी हिस्से में जानसठ स्थित तालड़ा निवासी सुभाष 15 साल से किराये पर रह रहे थे। सुभाष राजमिस्त्री थे और परिवार में पत्नी पुष्पा और बेटी ज्योति है। दो बेटियों की शादी हो चुकी है। धर्मपाल के सामने रहने वाले नरेश पाल के बेटे आदेश की बुधवार रात गुरुवार सुबह दुल्हन के स्वागत में दूल्हे के चाचा संदीप उर्फ विक्की निवासी खड़ौली ने तमंचे से हर्ष फायरिंग शुरू कर दी।

छत पर सूर्य को जल दे रहे थे सुभाष, गर्दन में लगी गोली

संदीप उर्फ विक्की जिस समय हर्ष फायरिंग कर रहे थे, उसी समय सामने वाले मकान की छत पर सुभाष सूर्य भगवान को जल दे रहे थे। इस दौरान एक गोली आकर सुभाष को गर्दन में लगी और वह लहूलुहान होकर गिर पड़े। मौके पर चीख पुकार मच गई। घटना के बाद संदीप उर्फ और विक्की समेत कुछ लोग घायल सुभाष को अस्पताल लेकर भागे, लेकिन डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

कार में लाश छोड़ भागा

डॉक्टर ने जब सुभाष को मृत घोषित किया तो कार में ही लाश लेकर संदीप और दो अन्य युवक घर लौट रहे थे। संदीप रास्ते में ही कार छोड़ फरार हो गया। साथ गए युवक कार में सुभाष की लाश लेकर घर पहुंचे। इस दौरान हंगामा हो गया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दे दी, जिसके बाद थाना पुलिस पहुंच गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बैंड-बाजे के बीच दूल्हा गिरफ्तार; दुल्हन करती रह गई बारात का इंतजार
ये भी पढ़ें:न्योता नहीं मिला तो नाराज हो गया चाचा, दूल्हा-दुल्हन को आता देखकर सील किया दरवाज

दो महिलाएं गिरफ्तार

पुलिस ने सुभाष की पत्नी पुष्पा की तहरीर पर संदीप उर्फ विक्की को नामजद कर बाकी अन्य अज्ञात आरोपियों पर हत्या का मुकदमा किया है। दूल्हा समेत परिजन फरार हो गए, जबकि दुल्हन घर पर हैं। पुलिस ने दूल्हे की बुआ और एक अन्य महिला रिश्तेदार को हिरासत में लिया है। देर रात आरोपी संदीप को पकड़ लिया। लाइसेंसी पिस्टल आरोपी के दोस्त अजय की थी। अजय भी फरार है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आधी रात प्रेमिका के घर पहुंचा युवक, भीड़ ने पकड़कर पीटा; पैरों पर नाक रगड़वाई

एसपी सिटी मेरठ विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि हर्ष फायरिंग की जानकारी पर तुरंत मौके पर फोर्स पहुंची थी। दूल्हे के चाचा ने हर्ष फायरिंग की, जिसमें सुभाष नाम के व्यक्ति की मृत्यु हुई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।