Husband killed for opposing wife affair friends pelted him with bricks at a drinking party पत्नी से अफेयर का विरोध करने पर पति की हत्या; दोस्तों ने शराब पार्टी में ईंटों से कूचकर मार डाला, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

पत्नी से अफेयर का विरोध करने पर पति की हत्या; दोस्तों ने शराब पार्टी में ईंटों से कूचकर मार डाला

सोनू और हत्यारोपी विशाल के घर आसपास हें और दोनों आपस में दोस्त हैं। विशाल के सोनू की पत्नी के साथ अवैध संबंध हैं। सोनू को इसका पता लगा तो उसने टोकाटाकी शुरू कर दी। शराब पार्टी में इसी बात को लेकर विवाद हो गया। विशाल ने अपने दो साथियो के साथ मिलकर सोनू की हत्या कर दी।

Sun, 3 May 2026 09:47 AMsandeep हिन्दुस्तान, संवाददाता, बागपत
share
पत्नी से अफेयर का विरोध करने पर पति की हत्या; दोस्तों ने शराब पार्टी में ईंटों से कूचकर मार डाला

बागपत के गांव डौला में पत्नी के प्रेम संबंध का विरोध करने पर युवक की ईंटों से कुचलकर हत्या कर दी गई। तीन युवकों ने इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने घटना के कुछ घंटे बाद ही तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर वारदात का खुलासा किया है। लोनी निवासी सुनील और लोकेश की ट्यूबवेल पर शुक्रवार देर शाम शराब पार्टी हो रही थी। इसमें डौला गांव निवासी सोनू भी शामिल हुआ। सोनू गांव में ही फ्रूट चाट की ठेली लगता था। शनिवार सुबह खेतों पर पहुंचे किसानों को नलकूप पर खून से लथपथ शव पड़ा मिला। लोगों ने बागपत और सिंघावली अहीर पुलिस को घटना की सूचना दी। दोनों थानों की पुलिस मौके पर पहुंची।

सोनू हत्याकांड में तीन आरोपी हिरासत में

सीओ बागपत विजय चौधरी भी मौके पर पहुंचे। घटनास्थल बागपत कोतवाली क्षेत्र का पाया गया। पुलिस ने शव की शिनाख्त की और पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस ने आसपास सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। किसानों से जानकारी जुटाई, जिसके बाद सोनू हत्याकांड में शामिल तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया। आरोपियों से की गई पूछताछ के हवाले से बताया कि सोनू और हत्यारोपी विशाल के घर आसपास हें और दोनों आपस में दोस्त हैं। विशाल के सोनू की पत्नी के साथ अवैध संबंध हैं। सोनू को इसका पता लगा तो उसने टोकाटाकी शुरू कर दी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दो तलाक के बाद अफेयर; पिस्टल वाली गर्लफ्रेंड-ब्वॉयफ्रेंड का मर्डर, राखी की कहानी
ये भी पढ़ें:पार्टी में प्रेमी, फार्महाउस में प्रेमिका की हत्या; शवों के मिलने पर खुलासा

शराब पार्टी में बुलाकर मार डाला

विशाल ने सोनू को मनाने के लिए शुक्रवार रात नलकूप पर शराब पार्टी रखी। यहां विशाल के दो दोस्त भी शामिल हुए। बताया गया है कि विशाल ने सोनू को शराब पिलाई और खुद बीयर पी। अपने साथियों को भी शराब और बीयर पिलाई। इसी बीच सोनू की पत्नी को लेकर बात छिड़ गई, जिस पर सोनू ने विशाल को भला-बुरा कह दिया। इस पर विशाल और उसके साथियों ने ईंटों से कूचकर सोनू की निर्मम तरीके से हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए। हिरासत में लिए युवकों से पूछताछ की जारी है।

घर से बुलाकर ले गए थे आरोपी

सोनू के परिजनों ने बताया कि हत्यारोपी शुक्रवार शाम घर पहुंचे थे। इससे कुछ देर पहले ही सोनू ठेली लगाकर घर लौटा था। आरोप है कि तीनों युवक सोनू को बहाने से बुलाकर नलकूप पर ले गए और वहां शराब पिलाकर उसकी हत्या कर दी। परिजनों ने हत्यारोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बेटियों से बोला- पुलिस को बताना चोर आया; लव अफेयर में रोड़ा बनी पत्नी की हत्या

मुआवजे के आश्वासन पर किया अंतिम संस्कार

सोनू की हत्या से आक्रोशित परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार करने से इंकार कर दिया। उन्होंने हत्यारोपियों का एनकाउंटर किए जाने और पीड़ित परिवार को मुआवजा व एक सदस्य को नौकरी दिए जाने की मांग की। उनका कहना था कि सोनू की हत्या के बाद परिवार में कमाने वाला कोई नहीं बचा है। उसके तीनों बच्चे अभी छोटे हैं। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को इसका जैसे ही पता चला, तो एसडीएम बागपत ने पीड़ित परिवार के लोगों से फोन पर वार्ता की और हर संभव मदद का भरोसा दिया। इसके बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए तैयार हुए।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।