Husband expresses fear of blue drum wife says she does not let him enter house couple high voltage drama पति ने जताया 'नीले ड्रम' का खौफ, पत्नी बोली- घर में घुसने नहीं देते; दंपति का 4 घंटे चला हाईवोल्टेज ड्रामा, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

पति ने जताया 'नीले ड्रम' का खौफ, पत्नी बोली- घर में घुसने नहीं देते; दंपति का 4 घंटे चला हाईवोल्टेज ड्रामा

मुजफ्फरनगर के साकेत कॉलोनी में विवाहिता को ससुराल में घुसने नहीं दिया गया, तो उसने परिजनों संग धरना दे दिया। चार घंटे तक हंगामा चला। पति-पत्नी ने एक-दूसरे पर आरोप लगाए। पति ने ‘नीले ड्रम’ का जिक्र करते हुए अपनी हत्या की आशंका जताई।

Mon, 23 March 2026 03:02 PMsandeep हिन्दुस्तान, संवाददाता, मुजफ्फरनगर
share
पति ने जताया 'नीले ड्रम' का खौफ, पत्नी बोली- घर में घुसने नहीं देते; दंपति का 4 घंटे चला हाईवोल्टेज ड्रामा

मुजफ्फरनगर के थाना सिविल लाइन क्षेत्र स्थित साकेत कॉलोनी में रविवार को एक विवाहिता द्वारा ससुराल के बाहर धरना देने का मामला सामने आया, जिसने पूरे इलाके में हलचल मचा दी। करीब चार घंटे तक चले इस हाईवोल्टेज ड्रामे के दौरान पति-पत्नी के बीच जमकर आरोप-प्रत्यारोप हुए और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। जानकारी के अनुसार, भोपा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती की शादी दिसंबर 2023 में साकेत कॉलोनी निवासी युवक के साथ हुई थी। विवाहिता का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही उसका जेठ उसे मायके छोड़ गया था और उसके बाद से ससुराल पक्ष के लोग उसे वापस लेने नहीं आए। पिछले करीब दो वर्षों से वह मायके में ही रह रही थी।

4 घंटे चला हाईवोल्टेज ड्रामा

लेकिन रविवार को जब विवाहिता अपने परिजनों के साथ ससुराल पहुंची, तो ससुराल पक्ष ने मकान का गेट नहीं खोला। इससे नाराज होकर विवाहिता और उसके परिजन घर के बाहर ही धरने पर बैठ गए। इस दौरान विवाहिता ने अपने पति पर चरित्रहीनता के आरोप लगाए, जबकि ससुराल पक्ष के लोग घर के अंदर ही मौजूद रहे और बाहर आकर बातचीत करने से बचते रहे। इस दौरान खूब हंगामा हुआ।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:देवर संग भागी पत्नी तो पति ने लगाई फांसी, बेटी की शादी से पहले पिता की मौत
ये भी पढ़ें:अवैध संबंधों में रोड़ा बन रहा था पति, प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने की हत्या

घटना की सूचना मिलते ही थाना सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया। काफी देर तक चली बातचीत के बावजूद विवाद शांत नहीं हुआ और करीब चार घंटे तक मौके पर हंगामा चलता रहा। इस दौरान लोगों की भीड़ भी जमा हो गई। पुलिस ने लोगों को अपने घर जाने को कहा। और परिवारवालों को समझाने की कोशिश की। लेकिन कोई मनाने को तैयार नहीं था।

पति ने नीले ड्रम का जिक्र करते हुए हत्या की आशंका जताई

इसी दौरान पति ने ‘नीले ड्रम’ का खौफ जताते हुए हत्या की आशंका जताई, जिससे मौके पर मौजूद लोगों में सनसनी फैल गई और माहौल और भी तनावपूर्ण हो गया। आखिरकार पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया। थाना प्रभारी आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि पूरे प्रकरण की गंभीरता से जांच की जाएगी और दो दिन के भीतर तथ्यों को स्पष्ट कर दिया जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:40 हजार की सुपारी देकर पत्नी ने करवाई पति की हत्या, फोन से खुला साजिश का राज

पुलिस के आश्वासन के बाद मायके लौटी विवाहिता

पुलिस के आश्वासन के बाद विवाहिता अपने परिजनों के साथ वापस अपने मायके लौट गई। फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों के आरोपों की जांच कर रही है। मामले को लेकर इलाके में चर्चा का माहौल है और लोग आगे की कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।