UP Unnao Wife paid 40 Thousand to goons for Husband Murder Phone Call Record Reveal truth 40 हजार की सुपारी देकर पत्नी ने करवाई पति की हत्या, फोन से खुला साजिश का राज, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

40 हजार की सुपारी देकर पत्नी ने करवाई पति की हत्या, फोन से खुला साजिश का राज

यूपी के उन्नाव में अजगैन के चमरौली में हुए चर्चित श्रीकांत हत्याकांड का पुलिस ने शनिवार को सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, मृतक की पत्नी ने ही अपने पति की नशेबाजी और मारपीट से तंग आकर 40 हजार रुपये की सुपारी देकर उसकी हत्या करवाई थी।

Sun, 22 March 2026 06:50 AMSrishti Kunj संवाददाता, उन्नाव
share
40 हजार की सुपारी देकर पत्नी ने करवाई पति की हत्या, फोन से खुला साजिश का राज

यूपी के उन्नाव में अजगैन के चमरौली में हुए चर्चित श्रीकांत हत्याकांड का पुलिस ने शनिवार को सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, मृतक की पत्नी ने ही अपने पति की नशेबाजी और मारपीट से तंग आकर 40 हजार रुपये की सुपारी देकर उसकी हत्या करवाई थी। पुलिस ने हत्यारोपी पत्नी और दो शूटरों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

चमरौली निवासी 35 वर्षीय श्रीकांत लोधी का शव गुरुवार को एक खेत में मिला था। श्रीकांत के हाथ बंधे हुए थे और उसकी गला घोंटकर हत्या की गई थी। मृतक की मां सुंदारा की तहरीर पर पुलिस ने बहू सुखरानी और अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू की थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लखनऊ में डेटिंग ऐप के जरिए हनीट्रैप, होटल में बुलाकर युवक से की मारपीट

कॉल डिटेल से खुला राज

स्वाट और अजगैन पुलिस की संयुक्त टीम ने जब संदिग्ध पत्नी सुखरानी का कॉल डिटेल खंगाला तो उसमें दो बाहरी युवकों से लगातार बातचीत होने की पुष्टि हुई। शनिवार सुबह पुलिस ने चमरौली-दौलतखेड़ा मार्ग पर घेराबंदी कर सुखरानी, अंकित यादव निवासी चितौली और मोहित सिंह निवासी सधीरा को गिरफ्तार कर लिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी में ईद पर डबल मर्डर: प्रधान के दो भाइयों की तलवार से काटकर हत्या, कई घायल

साजिश के तहत खेत में ले गई पत्नी

मंगलवार को सुखरानी अपने पति को बहला-फुसलाकर राजेश के खेत की ओर ले गई। वहां पहले से घात लगाए बैठे अंकित और मोहित ने श्रीकांत को दबोच लिया और उसके हाथ बांधकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपियों के पास से हत्या में प्रयुक्त मोबाइल और सुपारी की रकम में से कुल 10,950 रुपये बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, पकड़े गए शूटर अंकित और मोहित पर पहले से भी आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। टीम ने तीनों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। पुलिस अन्य बिंदुओं पर भी जांच कर रही है ताकि कोई भी पहलू छूट न पाए। आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शहजाद भट्टी: पाकिस्तान का गैंगस्टर, भारत में युवाओं को क्यों कर रहा है कॉल

पत्नी बोली- रोज की मारपीट से थी परेशान

पुलिस की ओर से रड़ाई से पूछताछ में पत्नी सुखरानी टूट गई और अपना गुनाह कबूल कर लिया। उसने बताया कि पति श्रीकांत नशे का आदी था और अक्सर मेरे और बच्चों के साथ बेरहमी से मारपीट करता था। उसके किसी दूसरी महिला से भी संबंध थे। इससे तंग आकर उसे रास्ते से हटाने का फैसला किया। अंकित व मोहित को 40 हजार रुपये की सुपारी दे दी।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।