husband can be forced to reveal income high court decision matrimonial dispute lucknow bench पति को कमाई बताने के लिए किया जा सकता है बाध्य, वैवाहिक विवाद में हाईकोर्ट का फैसला, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

पति को कमाई बताने के लिए किया जा सकता है बाध्य, वैवाहिक विवाद में हाईकोर्ट का फैसला

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने घरेलू हिंसा और भरण-पोषण के मामलों में एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। न्यायमूर्ति बृजराज सिंह की पीठ ने स्पष्ट किया है कि पति को अपनी वास्तविक आय और संपत्ति का ब्योरा देने के लिए निचली अदालत बाध्य कर सकती है।

Tue, 31 March 2026 06:57 AMYogesh Yadav लखनऊ, विधि संवाददाता
share
पति को कमाई बताने के  लिए किया जा सकता है बाध्य, वैवाहिक विवाद में हाईकोर्ट का फैसला

UP News: हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने घरेलू हिंसा के एक मामले में स्पष्ट किया है कि पति को उसके आय व सम्पत्ति का ब्योरा देने के लिए ट्रायल कोर्ट बाध्य कर सकती है। निचली अदालत ने पति को आय व संपत्ति का ब्योरा पेश करने का आदेश देने की पत्नी के प्रार्थना पत्र को निरस्त कर दिया था। न्यायालय ने निचली अदालत के उक्त आदेश को निरस्त करते हुए कहा कि भरण-पोषण और घरेलू हिंसा से जुड़े मामलों में वास्तविक आय का खुलासा अत्यंत आवश्यक है। न्यायालय ने निचली अदालत को पत्नी की अर्जी पर नये सिरे से विचार करने का भी आदेश दिया है।

यह आदेश न्यायमूर्ति बृजराज सिंह की एकल पीठ ने पत्नी व नाबालिग पुत्र की ओर से दाखिल एक याचिका पर पारित किया है। दरअसल पत्नी ने अपने पति और ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट और आर्थिक प्रताड़ना के आरोप लगाते हुए, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम, लखनऊ के समक्ष घरेलू हिंसा अधिनियम के तहत मुकदमा दाखिल किया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लिव-इन किसी भी कानून में प्रतिबंधित या दंडनीय अपराध नहीं,सुरक्षा जरूरीः हाईकोर्ट

मुकदमे की सुनवायी के दौरान उसने अदालत में एक अर्जी पेश कर मांग की थी कि पति को अपने आयकर रिटर्न और अन्य वित्तीय दस्तावेज दाखिल करने का आदेश दिया जाए, हालांकि निचली अदालत ने पत्नी और उसके नाबालिग पुत्र की ओर से पेश उक्त अर्जी 19 जनवरी 2026 को खारिज कर दी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल; 13 एसपी समेत 27 आईपीएस अफसर ट्रांसफर, अब कौन कहां
ये भी पढ़ें:आज आधी रात से हाईवे, एक्सप्रेसवे का सफर होगा महंगा, इन लोगों को केवल रहेगी राहत

सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने आयकर विभाग से पति के पिछले दो वर्षों के आयकर रिटर्न मंगवाए। रिकार्ड के अनुसार, पति पेशे से आर्किटेक्ट है और उसकी वार्षिक आय 4.85 लाख से 5.07 लाख रुपये के लगभग पायी गई, जबकि निचली अदालत में उसने खुद को श्रमिक बताया है। न्यायालय ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के 2021 में रजनीश बनाम नेहा के मामले में दिये गए फैसले के अनुसार पति की आय और संपत्ति के सही खुलासे के लिए उससे आवश्यक दस्तावेज मंगवाए जा सकते हैं।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।