up yogi sarkar ips transfer list officers shifted 15 sp changed lucknow news यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल; 13 एसपी समेत 27 आईपीएस अफसर ट्रांसफर, जानिए अब कौन कहां, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल; 13 एसपी समेत 27 आईपीएस अफसर ट्रांसफर, जानिए अब कौन कहां

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने सोमवार की शाम 27 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया। इसमें 13 जिलों के एसपी शामिल हैं। कई अधिकारियों को पीएसी और पुलिस मुख्यालय में नई जिम्मेदारियां दी गई हैं।

Tue, 31 March 2026 05:52 AMYogesh Yadav लाइव हिन्दुस्तान
share
यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल; 13 एसपी समेत 27 आईपीएस अफसर ट्रांसफर, जानिए अब कौन कहां

UP News: यूपी की योगी सरकार ने सोमवार की शाम पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल कर दिया। 13 जिलों के पुलिस कप्तान समेत 27 आईपीएस अफसरों के तबादले कर दिए गए हैं। इनमें एक महानिरीक्षक भी शामिल हैं। प्रशिक्षण निदेशालय में तैनात पुलिस महानिरीक्षक चन्द्र प्रकाश को लखनऊ में ही पुलिस महानिरीक्षक, सुरक्षा के पद पर भेजा गया है। जिन जिलों के एसपी बदले गए हैं उनमें शाहजहांपुर, एटा, महोबा, रामपुर, कौशांबी, चंदौली, अमरोहा, मऊ, जालौन, बहराइच, फिरोजाबाद, महाराजगंज और हमीरपुर शामिल है। इसके अलावा कई जिलों में सिटी एसपी और एसपी ग्रामीण को भी बदला गया है। चार एसपी ऐसे हैं, जिन्हें एक जिले से हटाकर दूसरे जिले का कप्तान बनाया गया है।

तबादला लिस्ट के अनुसार राजेश द्विवेदी को पुलिस अधीक्षक, शाहजहांपुर से सेनानायक, 38वीं वाहिनी पीएसी, अलीगढ़ में तैनाती दी गई है। श्याम नारायण सिंह को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एटा से सेनानायक, एसडीआरएफ, लखनऊ भेजा गया है। प्रबल प्रताप सिंह को पुलिस अधीक्षक, महोबा से पुलिस अधीक्षक, अपराध, मुख्यालय पुलिस महानिदेशक, उ०प्र०, लखनऊ नियुक्त किया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राकेश टिकैत की गिरफ्तारी से उबाल, मेरठ से मुजफ्फरनगर तक किसान यूनियन का बवाल

विद्यासागर मिश्र को पुलिस अधीक्षक, रामपुर से सेनानायक, 11वीं वाहिनी पीएसी, सीतापुर भेजा गया है। राजेश कुमार-।। को पुलिस अधीक्षक, कौशाम्बी से सेनानायक, 44वीं वाहिनी पीएसी, मेरठ बनाया गया है। आदित्य लांग्हे को पुलिस अधीक्षक, चन्दौली से पुलिस अधीक्षक, फिरोजाबाद के पद पर भेजा गया है।

अमित कुमार आनन्द को पुलिस अधीक्षक, अमरोहा से पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ नियुक्त किया गया है। ईलामारन जी. को पुलिस अधीक्षक, मऊ से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एटा बनाया गया है। डॉ दुर्गेश कुमार को पुलिस अधीक्षक, जालौन से सेनानायक, 06वीं वाहिनी एसएसएफ, अयोध्या भेजा गया है।

राम नयन सिंह को पुलिस अधीक्षक, बहराइच से सेनानायक, 49वीं वाहिनी पीएसी, गौतमबुद्धनगर नियुक्त किया गया है। सौरभ दीक्षित को पुलिस अधीक्षक, फिरोजाबाद से पुलिस अधीक्षक, शाहजहांपुर बनाया गया है। सोमेन्द्र मीना को पुलिस अधीक्षक, महाराजगंज से पुलिस अधीक्षक, रामपुर भेजा गया है।

डॉ दीक्षा शर्मा को पुलिस अधीक्षक, हमीरपुर से पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ नियुक्त किया गया है। निपुण अग्रवाल को पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ से सेनानायक, 09वीं वाहिनी पीएसी, मुरादाबाद भेजा गया है। कमलेश बहादुर को सेनानायक, 49वीं वाहिनी पीएसी, गौतमबुद्धनगर से पुलिस अधीक्षक, मऊ बनाया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सीएम योगी की छात्रों को बड़ी सौगात, 27 लाख से ज्यादा के खाते में भेजे 3350 करोड़
ये भी पढ़ें:महाभारत सर्किट में चमकेगा काम्पिल्य, द्रौपदी जन्मस्थली बनेगी टूरिस्ट हब

विश्वजीत श्रीवास्तव को पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ से पुलिस अधीक्षक, बहराइच नियुक्त किया गया है। लाखन सिंह यादव को सेनानायक, 38वीं वाहिनी पीएसी, अलीगढ़ से पुलिस अधीक्षक, अमरोहा भेजा गया है। विनय कुमार सिंह को पुलिस अधीक्षक, एटीएस, लखनऊ से पुलिस अधीक्षक, जालौन बनाया गया है।

शशांक सिंह को पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ से पुलिस अधीक्षक, महोबा भेजा गया है। शक्ति मोहन अवस्थी को पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट, गौतमबुद्धनगर से पुलिस अधीक्षक, महाराजगंज नियुक्त किया गया है। आकाश पटेल को अपर पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी से पुलिस अधीक्षक, चन्दौली बनाया गया है।

सत्यनारायण प्रजापत को पुलिस अधीक्षक, नगर, मुजफ्फरनगर से पुलिस अधीक्षक, कौशाम्बी भेजा गया है। मृगांक शेखर पाठक को पुलिस अधीक्षक, नगर, अलीगढ़ से पुलिस अधीक्षक, हमीरपुर नियुक्त किया गया है।

आदित्य बंसल को पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण, मुजफ्फरनगर से पुलिस अधीक्षक, नगर, अलीगढ़ बनाया गया है। अमृत जैन को पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण, अलीगढ़ से पुलिस अधीक्षक, नगर, मुजफ्फरनगर भेजा गया है। महादिक अक्षय संजय को सहायक पुलिस आयुक्त, पुलिस कमिश्नरेट आगरा से पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण, मुजफ्फरनगर नियुक्त किया गया है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।