How would those steal from others plates understand pinch inflation Akhilesh attacks BJP over hiked prices gas cylinders दूसरों की थाली से चुराकर खाने वाले क्या जानें महंगाई, सिलेंडर के बढ़े दामों पर अखिलेश का BJP पर हमला, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

दूसरों की थाली से चुराकर खाने वाले क्या जानें महंगाई, सिलेंडर के बढ़े दामों पर अखिलेश का BJP पर हमला

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, जो दूसरों की थाली से भोजन चुराकर खाता है उसे महंगाई के बारे में नहीं पता होगा। शुक्रवार को वाणिज्यिक एलपीजी के दाम में 993 रुपये प्रति 19 किलोग्राम सिलेंडर की बढ़ोतरी की गई, जो अब तक की सबसे तेज वृद्धि मानी जा रही है।

Fri, 1 May 2026 02:50 PMDinesh Rathour लाइव हिन्दुस्तान, लखनऊ
share
दूसरों की थाली से चुराकर खाने वाले क्या जानें महंगाई, सिलेंडर के बढ़े दामों पर अखिलेश का BJP पर हमला

Akhilesh Yadav: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में भारी बढ़ोतरी को लेकर शुक्रवार को भाजपा सरकार पर निशाना साधा और कहा कि इससे आम लोगों के लिए भोजन और भी महंगा हो जाएगा। उन्होंने कहा, जो दूसरों की थाली से भोजन चुराकर खाता है उसे महंगाई के बारे में नहीं पता होगा। शुक्रवार को वाणिज्यिक एलपीजी के दाम में 993 रुपये प्रति 19 किलोग्राम सिलेंडर की बढ़ोतरी की गई, जो अब तक की सबसे तेज वृद्धि मानी जा रही है। यह लगातार तीसरा महीना है जब कीमतों में इजाफा हुआ है। यह बढ़ोतरी पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के कारण वैश्विक ऊर्जा कीमतों में आई तेजी से जुड़ी है।

नई दरों के बाद दिल्ली में 19 किलोग्राम वाला वाणिज्यिक सिलेंडर अब 3,071.5 रुपये में मिल रहा है, जबकि पहले इसकी कीमत 2,078.50 रुपये थी। हालांकि घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर लिखा, "सिलेंडर महंगा नहीं होता, रोटी-थाली महंगी होती है। यह बात वही समझता है जो खुद खरीदकर खाता है, वह नहीं जो दूसरों के यहां जाकर खाता है या दूसरों की थाली से चुराता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अखिलेश ने बृजभूषण के सपा में आने की अटकलों पर बोला-बहुत लोग BJP छोड़ना चाहते हैं

सीधो एक हजार रुपये बढ़ा देती, सात रुपये क्यों छोड़ दिए

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, यदि सरकार को कीमत बढ़ानी ही थी तो सीधे 1000 रुपये बढ़ा देती। उन्होंने सवाल किया 1000 में मात्र 7 रुपये कम करके भाजपा किस पर एहसान कर रही है? सपा प्रमुख ने यह भी पूछा कि भाजपा महंगाई, बेरोजगारी, बेकारी और मंदी पर निंदा प्रस्ताव कब लाएगी। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश विधानमंडल के दोनों सदनों ने बृहस्पतिवार को एक दिवसीय विशेष सत्र में महिला आरक्षण से संबंधित संविधान संशोधन विधेयक को लोकसभा में कथित रूप से पारित न होने देने के लिए समाजवादी पार्टी, कांग्रेस और 'इंडिया' गठबंधन के अन्य दलों के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गरीबों की पीठ पर यादवों की लाठी के निशान, अखिलेश पर ओपी राजभर का तीखा पलटवार
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अपने केस वापस लेने की लिस्ट खुद पढ़ेंगे या हम पढ़वा दें, अखिलेश का योगी पर हमला

यूपी में महिलाओं पर सबसे ज्यादा अत्याचार

वहीं दूसरी ओर हरदोई के रसूलपुर गढ़ी गांव में 13 अप्रैल को हुई शिल्पी कुशवाहा हत्याकांड के बाद गुरुवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाया और पांच लाख रुपये की आर्थिक मदद दी। साथ ही मामले की सीबीआई जांच की मांग उठाने की बात कही। अखिलेश यादव ने पीड़ित परिवार से बातचीत कर भरोसा दिलाया कि सपा उनकी कानूनी लड़ाई में पूरा साथ देगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में महिलाओं और बेटियों के साथ सबसे ज्यादा अत्याचार हो रहा है। यदि समय रहते न्याय मिलता तो ऐसी घटनाएं नहीं होतीं।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।