Many people want to leave BJP Akhilesh said amid speculation about Brijbhushan joining the sapa अखिलेश यादव ने बृजभूषण सिंह के सपा में आने की अटकलों पर बोला- बहुत लोग बीजेपी छोड़ना चाहते हैं, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

अखिलेश यादव ने बृजभूषण सिंह के सपा में आने की अटकलों पर बोला- बहुत लोग बीजेपी छोड़ना चाहते हैं

भाजपा के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण के समाजवादी पार्टी में शामिल होने केी अटकलों के बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि राजनीति में क्या मोड़ आता है, यह वही बेहतर बता सकेंगे। लेकिन बहुत से लोग बीजेपी छोड़ रहे हैं।

Fri, 1 May 2026 11:33 AMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, हरदोई
share
अखिलेश यादव ने बृजभूषण सिंह के सपा में आने की अटकलों पर बोला- बहुत लोग बीजेपी छोड़ना चाहते हैं

पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के समाजवादी पार्टी में शामिल होने की अटकलों के बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का बयान सामने आया है। उन्होने कहा कि बहुत से लोग बीजेपी छोड़ना चाहते हैं। जो पीड़ित हैं, दुखी हैं, अपमानित महसूस कर रहे हैं, वहां से निकलना चाहते हैं। जहां तक सवाल पूर्व सांसद और हमारे साथ रहे गोंडा के नेता का है, तो राजनीति में क्या मोड़ आता है, यह वही बेहतर बता सकेंगे। आपको बता दें इससे पहले जब अखिलेश का पोस्टर जलाने के दौरान आग से झुलसी बीजेपी विधायक अनुपमा जायसवाल से मुलाकात करने अखिलेश गए थे, तो बृजभूषण ने तारीफ करते हुए कहा था कि उन्होंने बड़प्पन दिखाया। उनके जाने के बाद भाजपा नेताओं की कतार लग गई। दोनों डिप्टी सीएम बृजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य भी मिलने पहुंचे थे। और उनका हालचाल जाना था।

अखिलेश का अहसान नहीं भूलने वाली बात भी कही थी

बीते कुछ दिनों से बृजभूषण बिना नाम लिए भाजपा पर निशाना साधते आए हैं। एक पॉडकास्ट में बृजभूषण ने अपनी बात रखते हुए कहा था कि मुझे जनता ने नहीं, षडयंत्र ने हटाया है। जिस लोकसभा से बेइज्जत करके निकाला गया हूं, अगर जिंदा रहा तो एक बार लौटूंगा जरूर। इस दौरान बृजभूषण ने अखिलेश का अहसान न भूलने की बात भी कही थी। आपको बता दें 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने बृजभूषण की बजाय उनके बेटे करण भूषण सिंह को कैसरगंज सीट से मैदान में उतारा था।

हम दिखा देंगे कि हमारी उपयोगिता है या नहीं- बृजभूषण

हाल के दिनों में बृजभूषण का एक और बयान चर्चा में रहा। जिसमें उन्होने कहा कि आज सरकार की नजरों में हमारा कोई अस्तित्व नहीं है। हम अनुपयोगी लगते हैं। अगर किसी को ऐसा लगता है कि हम भार बन चुके हैं तो बस एक बार कह दो कि हमारी जरूरत नहीं। 2027 में कह दो। 2029 में कह दो। जब भी मन करे आकर कह दो। हम दिखा देंगे कि हमारी उपयोगिता है या नहीं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अखिलेश ने बड़प्पन दिखाया, बृजभूषण शरण सिंह क्यों करने लगे सपा अध्यक्ष की तारीफ?
ये भी पढ़ें:हम भार बन चुके हैं तो बता दें, 2027 और 2029 में दिखा देंगे, बृजभूषण की हुंकर

शिल्पी कुशवाहा के परिजनों से मिले अखिलेश

इससे पहले हरदोई में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा अत्याचार महिलाओं और बेटियों पर हो रहे हैं। अगर समय रहते न्याय मिलता तो ऐसी घटनाएं नहीं होतीं। 13 अप्रैल को हुए शिल्पी कुशवाहा हत्याकांड के बाद मल्लावां के रसूलपुर गांव में उसके परिजनों से मिलने पहुंच थे। ढांढस बंधाते हुए पांच लाख का चेक दिया। मामले की सीबीआई जांच की मांग उठाने की बात कही।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अपने केस वापस लेने की लिस्ट खुद पढ़ेंगे या हम पढ़वा दें, अखिलेश का योगी पर हमला

बीजेपी खुद परिवारवाद में लिप्त है- अखिलेश

अखिलेश यादव ने परिवार से बातचीत कर भरोसा दिलाया कि सपा उनकी कानूनी लड़ाई में पूरा साथ देगी। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था को मजबूत करने की जरूरत है, ताकि बेटियों को सुरक्षित माहौल मिल सके। इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना जताई और हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। अखिलेश ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि परिवारवाद का आरोप लगाने वाली भाजपा खुद परिवारवाद में लिप्त है। समाजवादी पार्टी हमेशा पीड़ितों के साथ खड़ी रहती है। वहीं, गंगा एक्सप्रेस-वे का जिक्र करते हुए कहा, जब नेता किसी पीड़ित परिवार से मिलने आते हैं तो उन्हें विकास कार्यों की जमीनी हकीकत भी देखनी चाहिए। एक्सप्रेस-वे की अन्य हाईवे से तुलना करने पर गुणवत्ता का फर्क साफ नजर आ जाएगा।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।