भीषण गर्मी में 1500 की आबादी बूंद-बूंद पानी को तरसी, जताया विरोध
Hathras News - पेयजल संकट:भीषण गर्मी में 1500 की आबादी बूंद-बूंद पानी को तरसी, जताया विरोध भीषण गर्मी में 1500 की आबादी बूंद-बूंद पानी को तरसी, जताया विरोध भीषण गर्म

हाथरस। जैसे-जैसे गर्मी परवान चढ़ती जा रही है, वैसे-वैसे शहर में पेयजल संकट की समस्या गहराती जा रही है। शहर के किला खाई में एक सप्ताह से पेयजल संकट की समस्या बनी हुई है। नगर पालिका के नलों से पानी नहीं आ रहा है। जिसके चलते लगभग 1500 की आबादी को भीषण गर्मी में बूंद-बूंद पानी के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। इससे लेकर मंगलवार को लोगों ने नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ विरोध भी जताया। पेयजल संकट की समस्या को देखते नगर पालिका द्वारा पानी का टैंकर खड़ा कराया गया है। जिससे की लोगों की कुछ हदतक परेशानी दूर हो सकें।
अप्रैल का महीना बढ़ने के साथ ही प्रचंड गर्मी के तेवर और ज्यादा तल्ख होते जा रहे हैं। आसमान से बरसती आग ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा है। प्रचंड गर्मी के साथ ही शहर में पेयजल संकट की समस्या भी उत्पन्न होने लगी है। शहर के किला स्थिम मोहल्ला किला खाई में बीते एक सप्ताह से पेयजल संकट की समस्या बनी हुई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि आस-पास के मोहल्ले में लगे अधिकांश इंडिया मार्क टू नल पहले से ही खराब पड़े हुए हैं। नगर पालिका के नलों से पानी नहीं आ रहा है। जिसके चलते लोगों को भीषण गर्मी में बूंद-बूंद पानी के लिए लोगों को काफी ज्यादा मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में लोगों के घरेलू काम-काज पर भी काफी ज्यादा असर पड़ रहा है। काम-काज छोड़कर सुबह-शाम लोग दूर-दराज के इलाकों में लगे इंडिया मार्क टू नलों से पानी लाने के लिए मजबूर हैं। तब कहीं जाकर घरेलू काम-काज निपट रहे हैं। एक सप्ताह से बनी पेयजल संकट की समस्या को लेकर लोगों में काफी ज्यादा आक्रोश है। इससे लेकर लोगों द्वारा कई बार नगर पालिका के अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन इसके बाद भी समस्या का कोई निदान नहीं हो सका है। समस्या भले ही निदान नहीं हुआ हुआ, लेकिन नगर पालिका प्रशासन द्वारा मोहल्ला किला खाई में एक पानी का टैंकर खड़ा करा दिया। जिससे की लोग पानी भर सकें।वर्जन::शहर के मोहल्ला किला खाई में पेयजल संकट की समस्या की जानकारी प्राप्त हुई है। समस्या को देखते हुए वहां पानी का एक टैंकर खड़ा कराया गया है। जल्द ही समस्या का निदान करा दिया जाएगा।---रोहित सिंह, ईओ, नगर पालिका परिषद, हाथरस।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन