Water Supply Crisis in Vrindavan Residents Protest Against Municipal Negligence जल संकट पर नगर निगम के खिलाफ भड़का जनाक्रोश, Mathura Hindi News - Hindustan
More

जल संकट पर नगर निगम के खिलाफ भड़का जनाक्रोश

Mathura News - वृंदावन, हिन्दुस्तान संवाद जल संकट पर नगर निगम के खिलाफ भड़का जनाक्रोशजल संकट पर नगर निगम के खिलाफ भड़का जनाक्रोशजल संकट पर नगर निगम के खिलाफ भड़का जन

Wed, 22 April 2026 12:23 AMNewswrap हिन्दुस्तान, मथुरा
share
जल संकट पर नगर निगम के खिलाफ भड़का जनाक्रोश

वृंदावन, धर्मनगरी में गर्मी बढ़ते ही नगर निगम की व्यवस्थाएं चरमराती नजर आ रही हैं। मंगलवार को समाधान दिवस पर वार्ड 21, 34, 51 और 62 की जनता पानी,और सफाई की समस्याओं से परेशान होकर निगम कार्यालय पहुंची और विरोध प्रदर्शन किया। लोगों ने आरोप लगाया कि निगम के दावे सिर्फ कागजों तक सीमित हैं। वार्ड 21 की महिलाओं ने कहा कि गेस्ट हाउसों को पानी मिल रहा है, जबकि आम लोग परेशान हैं। वार्ड 34 में धनेंद्र अग्रवाल ने दूषित पानी की बोतल दिखाकर अधिकारियों से सवाल किया कि क्या वे इसे पी सकते हैं। महंत मोहिनी बिहारी शरण ने वार्ड 51 की समस्या उठाते हुए बताया कि गौशालाओं तक में पानी नहीं पहुंच रहा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बढ़ते पारे के बीच गहरा सकता है शहर में पानी का संकट

निगम अधिकारियों ने ट्यूबवेल में रेत भरने का कारण बताया, लेकिन जनता इसे घोर लापरवाही मान रही है। अपर नगर आयुक्त सीपी पाठक में पानी की किल्लत को लेकर पहुंचे नगर वासियों को आश्वासन दिया कि गर्मी के मौसम में पानी की सप्लाई को लेकर नगर निगम प्रशासन लगातार सक्रिय है। कुछ क्षेत्रों में पानी की सप्लाई विद्युत कटौती के चलते बाधित हो रही होगी,उसे दिखा लिया जाएगा। गर्मी में किसी भी वार्ड में पेयजल सप्लाई को बाधित न होने दिया जाएगा । इसके लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शहर का पारा 40 के पास, जलापूर्ति नियमित नहीं होने से लोग बेहाल
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पेयजल शिकायतों के निवारण के लिए खुला जिला कंट्रोल रूम,नंबर जारी

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।