बढ़ते पारे के बीच गहरा सकता है शहर में पानी का संकट
Meerut News - - 14 स्थानों पर रखनी पड़ेगी पानी के टैंकर - गर्मी बढ़ने के साथ ही

शहर में पारा चढ़ने के साथ ही पानी की किल्लत होने की संभावना प्रबल हो गई है। हालांकि नगर निगम ने आगामी गर्मी और लू के प्रकोप को देखते हुए शहर की जल आपूर्ति व्यवस्था का दावा किया है। नगर निगम ने आपदा प्रबंधन विभाग को स्पष्ट किया है कि पानी की कमी से निपटने के लिए शहर के प्रमुख 14 व्यस्ततम स्थानों पर टैंकरों के माध्यम से जलापूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। नगर निगम की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार,मई-जून में लू के प्रकोप के दौरान निर्बाध जलापूर्ति के लिए सभी सार्वजनिक स्टैंड पोस्टों की मरम्मत कराई जा रही है।
साथ ही, सड़कों पर लगे हैंडपंपों को भी क्रियाशील किया जा रहा है। निगम का दावा है कि यदि पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने या नलकूप खराब होने से जलापूर्ति बाधित होती है, तो तत्काल टैंकरों को सेवा में लगाया जाएगा। अपर नगर आयुक्त व जीएम जल पंकज कुमार ने उच्चाधिकारियों को आश्वस्त किया है कि उपलब्ध संसाधनों का शत-प्रतिशत उपयोग कर शहरवासियों को पेयजल संकट से बचाने का हरसंभव प्रयास किया जा रहा है।14 प्रमुख स्थानों पर तैनात रहेंगे पानी के टैंकरनगर निगम ने उन संवेदनशील इलाकों की पहचान की है, जहां भारी जनसमुदाय की आवाजाही रहती है। इन स्थानों पर प्यास बुझाने के लिए विशेष रूप से टैंकर खड़े किए जाएंगे। जिनमें मेरठ सिटी रेलवे स्टेशन, सोहराब गेट बस स्टैंड, कमिश्नरी चौक, जिला अस्पताल, मेडिकल कालेज, बच्चा पार्क, शास्त्रीनगर, हापुड़ अड्डा, बेगमपुल, फुटबॉल चौराहा, पल्लवपुरम, माधवपुरम, मलियाना पुल और घंटाघर शामिल है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन