Lalitpur Water Crisis Control Room Receives Numerous Complaints on Hand Pumps and Government Taps सरकारी नलों की टोटियां नहीं दे रहीं पर्याप्त पानी, हैंडपंप भी हो रहे खराब , Lalitpur Hindi News - Hindustan
More

सरकारी नलों की टोटियां नहीं दे रहीं पर्याप्त पानी, हैंडपंप भी हो रहे खराब

Lalitpur News - ललितपुर में जल संकट को दूर करने के लिए कंट्रोल रूम की मदद ली जा रही है। शिकायतें दर्ज हो रही हैं, जैसे हैंडपंप खराब होना और सरकारी नलों से पानी नहीं आना। ग्रामीण क्षेत्रों से भी समस्याएं सामने आई हैं। अधिकारियों को तीन दिन के भीतर समाधान करने के निर्देश दिए गए हैं।

Tue, 21 April 2026 09:58 PMNewswrap हिन्दुस्तान, ललितपुर
share
सरकारी नलों की टोटियां नहीं दे रहीं पर्याप्त पानी, हैंडपंप भी हो रहे खराब

ललितपुर। जनपद में बढ़ते जल संकट को समय से दूर करने के लिए विकास भवन स्थित बनाए गए कंट्रोल रूम का टेलीफोन नंबर इस समय खूब घनघना रहा है। कोई हैंडपंप खराब होने से उत्पन्न समस्या की जानकारी दे रहा तो वहीं कोई सरकारी नलों की टोटियों से पानी नहीं आने की शिकायत दर्ज करवा रहा है। 15 अप्रैल से अब तक कंट्रोल रूप में दर्ज शिकायतों पर नजर दौड़ाई जाए तो शहरी क्षेत्र स्थित सिविल लाइन मुहल्ला में शिशु मंदिर के पास सरकारी नलों से पानी नहीं आने की शिकायत हीरालाल यादव ने दर्ज कराई। चौबयाना निवासी गीता देवी ने मुहल्ला में हैंडपंप खराब होने और सरकारी नलों की टोटियों से पानी नहीं आने के कारण टैंकर भेजे जाने के लिए कहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नलों से आ रहा गंदा पानी, चालने लायक नहीं सड़कें

बसंत बिहार कालोनी में रहने वाले नारायणदास ने गंदा बदबूदार पानी आने की शिकायत कंट्रोल रूम में दर्ज कराई है। वहीं चांदमारी स्थित कोहिनूर गार्डन के सामने पाइप लाइन टूटी होने से पानी बर्बाद होने की जानकारी मुहल्ले में रहने वाले संजय कुमार ने दी। 16 अप्रैल को स्टेशन रोड के पास रहने वाले गोपाल यादव ने डा. विजय चौहान के घर के पास हैंडपंप खराब होने की शिकायत दर्ज कराई। यहां से कुछ दूर देवगढ़ रोड के पास रहने वाले श्याम सुंदर मिश्र ने टैंकर से पानी सप्लाई किए जाने को कहा है। इसके बाद 18 अप्रैल को झांसी बाईपास रोड स्थित बियर बार के पास हैंडपंप खराब होने से आस पास के लोगों को होती दिक्कत से कंचन ने अवगत कराया। नेहरू नगर में टैंकर से जलापूर्ति करने की आवश्यकता यहां रहने वाले रामबाबू ने जताई है। उनके मुताबिक क्षेत्र में हैंडपंप खराब हो रहे और सरकारी नलों से पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है। शांति नगर निवासी शैंलेंद्र यादव ने हैंडपंप की चेन खराब होने की शिकायत दर्ज कराई है।--ग्रामीण ने दर्ज कराई यह शिकायतेंललितपुर। कंट्रोल रूम में ग्रामीण क्षेत्रों की भी शिकायतें दर्ज की जा रही हैं। 16 अप्रैल को मड़ावरा स्थित बरौदिया निवासी इमरत सिंह ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय के पास हैंडपंप खराब हो गया है, जिससे बच्चों को दिक्कत हो रही है। 17 अप्रैल को सिंदवारा ग्राम पंचायत निवासी धर्मदास ने मंदिर के पास हैंडपंप खराब होने की शिकायत दर्ज कराई। मिर्चवारा निवासी राजेंद्र राजा ने ऊपरपुरा मुहल्ला में हैंडपंप खराब होने की जानकारी दी। इसके अलावा 18 अप्रैल को पठा ग्राम पंचायत निवासी विकास ने पंद्रह दिनों से हैंडपंप खराब होने की शिकायत दर्ज कराई। ग्राम पंचायत जमालपुर निवासी सोनू रायकवार ने सप्लाई का पानी नहीं आने के संबंध में शिकायत की। बुढ़वार ग्राम पंचायत के मजरा मलावनी निवासी कृष्णपाल ने हनुमान जी मंदिर के पास और आम वाले कुआं के नजदीक लगे हैंडपंप खराब होने की जानकारी दी। वहीं जाखलौन के अवधेश लिटौरिया ने गांव में सरकारी नलों की टोटियों से पानी नहीं निकलने के संबंध में शिकायत दर्ज कराई।--तीन दिनों के भीतर सुधार के निर्देशललितपुर। विकास भवन स्थित कंट्रोल रूम में दर्ज शिकायतों को यहां के कर्मी तत्काल प्रभाव से संबंधित विभागों को भेज देते हैं। इसके बाद उक्त विभागीय अधिकारी और कर्मचारी को तीन दिनों के भीतर समस्या का समाधान करना होता है। कंट्रोल रूम कर्मी अधिकारियों के साथ ही शिकायतकर्ता को फोन करके निस्तारण की जानकारी लेते हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।