गर्मी ने तेवर दिखाने किए शुरु तो कूलर, पंखा बन रहे सहारा
Hathras News - मौसम का मिजाजगर्मी ने तेवर दिखाने किए शुरु तो कूलर, पंखा बन रहे सहारा गर्मी ने तेवर दिखाने किए शुरु तो कूलर, पंखा बन रहे सहारा गर्मी ने तेवर दिखाने

हाथरस। जिले में गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। बुधवार को सुबह से ही सूरज की किरणों में तल्खी रही, जिससे लोगों को भीषण तपिश का अहसास हुआ। दोपहर होते-होते स्थिति झुलसाने वाली हो गई। मौसम के मिजाज में आए अचानक बदलाव के कारण तापमान में तीन डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जिससे गर्मी का ग्राफ तेजी से ऊपर चढ़ गया। बुधवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री व न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह से ही धूप के तेवर देखने को मिले। दोपहर होने पर तेज गर्मी महसूस की गई। भीषण गर्मी और तपिश से बचने के लिए लोग सुरक्षित स्थान तलाशते नजर आए।
राहगीर सड़कों पर लगे पेड़ों की छांव का सहारा लेते दिखे।धूप से बचाव के लिए लोगों ने अंगोछे और छाते का इस्तेमाल :दोपहर के समय बाजार और मुख्य मार्गों पर अन्य दिनों की तुलना में कम आवाजाही रही। हालांकि, शाम ढलने के बाद ठंडी हवाओं से लोगों ने कुछ राहत महसूस की। आने वाले दिनों में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इस दौरान तापमान में गिरावट की कोई उम्मीद नहीं है। बादलों के कारण उमस बढ़ने से बेचैनी और बढ़ सकती है।धूलभरी हवाओं से लोग परेशानबुधवार को गर्मी के साथ धूलभरी हवाओं ने भी परेशान किया। सुबह से ही 14 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलत रही। इसके साथ धूल उड़ने से राहगीर और वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।कूलर-पंखों की बढ़ी डिमांडगर्मी का असर बढ़ते ही कूलर-पंखा की डिमांड बढ़ने लगी है। लोग कूलर-पंखा से लेकर एसी की खरीदारी करने लगे हैं। इलैक्ट्रानिक दुकानों पर लोगों की भीड़ देखने को मिली। आने वाले दिनों में मांग और बढ़ने की उम्मीद है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन