The scorching sun is increasing the heat the wind is making it miserable तेज धूप बढ़ा रही तल्खी, गर्म हवा कर रही बेहाल, Kanpur Hindi News - Hindustan
More

तेज धूप बढ़ा रही तल्खी, गर्म हवा कर रही बेहाल

Kanpur News - जनपद में मौसम लगातार तल्ख हो रहा है। जबकि गर्म हवा के थपेड़े भी राहगीरों को झुलसने लगे हैं। बुधवार को भी तेज धूप से बढ़ी तपन ने राहगीरों को बेहाल कर दिया।

Wed, 15 April 2026 11:44 PMNewswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share
तेज धूप बढ़ा रही तल्खी, गर्म हवा कर रही बेहाल

कानपुर देहात, संवाददाता।जनपद में मौसम लगातार तल्ख हो रहा है। जबकि गर्म हवा के थपेड़े भी राहगीरों को झुलसने लगे हैं। बुधवार को भी तेज धूप से बढ़ी तपन ने राहगीरों को बेहाल कर दिया। दोपहर में पारा 38 डिग्री से ऊपर पहुंचने के साथ ही गर्म हवा के थपेड़े लोगों को बेहाल किए रहे। गर्मी से परेशान लोग जहां छाया की तलाश में दिखे। वहीं सूख रहे गले को तार करने को वाटर कूलरों पर भीड़ लगी रही। जनपद में मौसम के साथ ही पारे में भी उतार चढ़ाव का क्रम जारी है। मंगलवार रात में पारा सामान्य से करीब एकडिग्री नीचे गिरने के साथ 20.2 डिग्री रहा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सूर्यदेव बरसा रहे आग, तापमान पहुंचा 41 पार

जबकि बिजली कटौती से लोगों को गर्मी में काफी दिक्कत रही। बुधवार को ठंडी हवा के साथ दिन शुरू हुआ। सूरज निकलने के साथ ही तल्ख हुआ मौसम सितम ढाने लगा है। दोपहर में पारा सामान्य से करीब ण्कडिग्री ऊपर जाकर 38.2 डिग्री पर पहुंच गया। पारा बढ़ने व तेज धूप के साथ सवा तीन किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलने वाली गर्म उत्तर पश्चिमी गर्म हवा लोगों साथ ही राहगीरों को बेहाल किए रही। गर्मी से परेशान होकर राहगीर पेड़ों की छाया में डेरा जमाए दिखे। जबकि गला तर करने को वाटर कूलरों पर भीड़ लगी रही। वहीं बोतल बंद ठंडे पानी, गन्ने के रस, कोल्ड ड्रिंक आदि की जमकर बिक्री हुई। जबकि मेज धूप व गर्मी के बावजूद किसान खेतों में डेरा डालकर फसलों की कटाई व थ्रसरिंग कराने में जुटे रहे। सीएसए के मौसम विभाग के तकनीकी अधिकारी अजय मिश्र ने बताया कि अभी मौसम में कोई खास बदलाव नहीं होगा। उन्होने अगले पांच दिन तक मौसम साफ रहने व बारिश होने की संभावना से इनकार किया।-बदले मौसम के साथ अस्पतालों में बढ़ी मरीजों की भीड़मौसम में आए बदलाव के बाद बुखार, पेट दर्द उल्टी दस्त का प्रकोप बढ़ने लगा है। गांवों से लेकर कस्बों तक बड़ी संख्या में लोग बीमारी की चपेट में हैं। बड़ी संख्या में मरीज प्रतिदिन अस्पतालों में पहुंच रहे हैं। बुधवार को भी मेडिकल कालेज की ओपीडी में 1188 नए व करीब तीन सौ पुराने मरीज इलाज कराने पहुंचे। इससे पर्चा बनवाने डॉक्टरों को दिखाने, जांच कराने व दवा लेने में मरीजों को लंबी लाइन लगानी पड़ी।तेज धूप बढ़ा रही तल्खी, गर्म हवा कर रही बेहाल-दोपहर में 38 डिग्री से ऊपर रहा पारा, वाटर कूलरों पर रही भीड़- गर्मी व धूप से परेशान राहगीरों को रही छाया की तलाशफोटो 15 एकेबी 9 व 10परिचय- माती कोर्ट में पेड़ की छाया में डेरा जमाए वादकारी व रूरा में पानी के लिए वाटर कूलर पर लगी भीड़ ।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।