MP Anoop Pradhan Travels by Bus to Promote Fuel Savings Following PM Modi s Appeal पीएम की अपील के बाद रोडवेज बस से सांसद अलीगढ़ से हाथरस पहुंचे, Hathras Hindi News - Hindustan
More

पीएम की अपील के बाद रोडवेज बस से सांसद अलीगढ़ से हाथरस पहुंचे

Hathras News - पीएम का आह्वान:पीएम की अपील के बाद रोडवेज बस से सांसद अलीगढ़ से हाथरस पहुंचे पीएम की अपील के बाद रोडवेज बस से सांसद अलीगढ़ से हाथरस पहुंचे पीएम की अपी

Fri, 15 May 2026 12:59 AMNewswrap हिन्दुस्तान, हाथरस
share
पीएम की अपील के बाद रोडवेज बस से सांसद अलीगढ़ से हाथरस पहुंचे

हाथरस। प्रधानमंत्री मोदी द्वारा बीते दिनों देश की जनता से पेट्रोल-डीजल बचाने को लेकर किए आह्वान का अब जनप्रतिनिधियों पर भी असर दिखने लगा है। इसी तहत गुरुवार को हाथरस सुरक्षित लोकसभा सीट से सांसद अनूप प्रधान रोडवेज बस में सफर कर हाथरस पहुंचे। सांसद रोडवेज बस से उतरने के बाद अपने सुरक्षाकर्मी के साथ ई-रिक्शा से दयानतपुर स्थित अपने कार्यालय पहुंचे। उन्होंने कहा कि आम लोगों के बीच बैठकर बस में सफर करना उन्हें काफी अच्छा लगा। सांसद अनूप प्रधान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से पेट्रोल और डीजल की खपत कम करने आह्वान किया है। इसी के तहत उन्होंने रोडवेज बस और ई-रिक्शा का उपयोग किया। सांसद अनूप प्रधान ने लोगों से आने-जाने के लिए सार्वजनिक परिवहन अपनाने और ईंधन बचाने की अपील की। उन्होंने कहा कि उनकी दो विधानसभा सीटें अलीगढ़ जिले में आती हैं, जबकि उनका निवास हाथरस लोकसभा क्षेत्र की सादाबाद विधानसभा में पड़ता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जंग की तपिश : व्यापारी वर्ग सप्ताह में दो दिन गाड़ी का त्याग करे

बस यात्रा का महत्व

उन्होंने कहा कि अलीगढ़ से हाथरस तक सरकारी रोडवेज बस से यात्रा कर उन्होंने प्रधानमंत्री की अपील का पालन करने का प्रयास किया है। सांसद ने विश्वास जताया कि हाथरस की जनता भी प्रधानमंत्री की अपेक्षाओं को गंभीरता से पूरा करेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मंत्री सुरेश खन्ना साइकिल से विधानसभा कार्यालय पहुंचे, पंकज चौधरी ने भी फ्लीट में घटाई गाड़ियां

सोना न खरीदने की सलाह

रोडवेज बस में सफर करने के बाद सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों से फिलहाल सोना न खरीदने का भी आह्वान किया है। उन्होंने अपने लोकसभा क्षेत्र के लोगों से आग्रह किया कि वे अभी सोना खरीदने से बचें और प्रधानमंत्री की अपील का पालन करें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जिले में पंपों पर डीजल-पेट्रोल की बिक्री पर असर नहीं

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।