Uttar Pradesh Traders Support PM Modi s Appeal for Fuel Savings and Gold Purchase Restraint जंग की तपिश : व्यापारी वर्ग सप्ताह में दो दिन गाड़ी का त्याग करे , Aligarh Hindi News - Hindustan
More

जंग की तपिश : व्यापारी वर्ग सप्ताह में दो दिन गाड़ी का त्याग करे

Aligarh News - देशहित में व्यापारी वर्ग के लिए कड़वा घूंट पीना मजबूरी, व्यापारी, सप्ताह में कम से कम दो दिन कार का उपयोग न करें

Fri, 15 May 2026 12:15 AMNewswrap हिन्दुस्तान, अलीगढ़
share
जंग की तपिश : व्यापारी वर्ग सप्ताह में दो दिन गाड़ी का त्याग करे

अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। उत्तर प्रदेश ब्रज औद्योगिक व्यापार मंडल की बैठक गुरूवार को आयोजित की गई। जहां व्यापारी व उद्यमियों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पेट्रोल-डीजल बचत व एक वर्ष तक अनावश्यक सोना न खरीदने की अपील का समर्थन करते हुए कहा की कुछ समय के लिए देश हित में हमें कड़वा घूंट पीना चाहिए। प्रांतीय अध्यक्ष सौरभ सिक्स संस ने कहा कि इस समय युद्ध से दुनियाभर के देश तनाव में है। इसका असर वैश्विक बाजार में भी पड़ रहा है। प्रधानमंत्री की अपील को जन-जन तक पहुंचाने के लिए व्यापारी-उद्यमी वर्ग को आगे आना होगा। लोग सोना नए के स्थान पर पुराना सोना बेचकर उससे अपने आभूषण तैयार कराएं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जिले में पंपों पर डीजल-पेट्रोल की बिक्री पर असर नहीं

इससे डॉलर के मुकाबले कमजोर हो रहे रुपये को मजबूती मिलेगी। सराफा कारोबार से जुड़ शोरूम मालिक, कारीगर व बिचौलियों के रोजगार भी मिलना जारी रहेगा। व्यापार मंडल जागरुकता के लिए अभियान चलाएगा। लोग सप्ताह में कम से कम दो दिन अपनी कार का उपयोग न करें। इससे ईंधन की बचत होगी। व्यापारी नेताओं ने कहा कि हमें शादी वाले घरों के लोगों को समझना होगा। उसके लिए डिजिटल प्लेटफार्म का प्रयोग किया जाए। पुराने सोने को बेचकर नई ज्वेलरी खरीदने को दो लाभ होंगे। पहला अगर किसी ने 25 वर्ष पहले शादी में उपहारस्वरूप पुत्र वधु या बेटी के लिए ज्वेलरी खरीदी होगी तो उसका डिजाइन पुराना हो गया होगा। इसका उपयोग करने से यह टूट भी जाती है। इस लिए इसे बेचकर हल्के वजन वाली ज्वेलरी खरीदें। बेटी या बहू के लिए उपहार स्वरूप दी जाने वाले ज्वेलरी में आवश्यक आभूषण की खरीदारी कर सकते है। जिससे कारीगरों को रोजगार और व्यापारियों की सेल पर भी फर्क नहीं पड़ेगा। हमें ईधन बचाने के लिए हफ्ते में दो दिन चार पहिया वाहन त्याग देना चाहिए। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप वार्ष्णेय, कोषाध्यक्ष दिलीप बंसल, उमेश खन्ना, अमित गुप्ता, दिनेश शर्मा, उमेश सिंघल, पंकज वार्ष्णेय, महानगर अध्यक्ष दीपक वार्ष्णेय, महानगर महामंत्री अजय, महानगर कोषाध्यक्ष विवेक गुप्ता आदि मौजूद थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:देर में आ रहा है तेल, सोने चांदी की खरीदारी घटी
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:देश के लिए अनावश्यक खर्चों से बचने का संदेश दिया

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।