Minister Suresh Khanna cycled to the Assembly office, while BJP state president Pankaj Chaudhary also reduced his fleet मंत्री सुरेश खन्ना साइकिल से विधानसभा कार्यालय पहुंचे, पंकज चौधरी ने भी फ्लीट में घटाई गाड़ियां, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

मंत्री सुरेश खन्ना साइकिल से विधानसभा कार्यालय पहुंचे, पंकज चौधरी ने भी फ्लीट में घटाई गाड़ियां

प्रघानमंत्री मोदी और सीएम योगी की अपील का असर दिखना शुरू हो गया है। मंत्री सुरेश खन्ना साइकिल से विधानसभा कार्यालय पहुंचे। वहीं पंकज चौधरी ने भी फ्लीट में गाड़ियां कम कर दी गई हैं।

Thu, 14 May 2026 02:53 PMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
मंत्री सुरेश खन्ना साइकिल से विधानसभा कार्यालय पहुंचे, पंकज चौधरी ने भी फ्लीट में घटाई गाड़ियां

UP News: प्रधानमंत्री मोदी और सीएम योगी के पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने के अपील के बाद गुरुवार को उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना साइकिल से विधानसभा कार्यालय पहुंचे। सुरेश खन्ना 10 कालिदास स्थित अपने सरकारी आवास से विधानसभा स्थित अपने सरकारी कार्यालय तक जाने के लिए साइकिल का प्रयोग किया। वहीं बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने भी अपने फ्लीट में गाड़ियों की संख्या कम की है। इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर दी है।

सुरेश खन्ना ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी एवं माननीय मुख्यमंत्री जी की अपेक्षा के अनुसार डीजल पेट्रोल की खपत कम करने की अपेक्षा के अनुसार वह प्रत्येक सप्ताह में कम से कम एक दिन अपने दफ्तर जाने के लिए साइकिल का प्रयोग करेंगे।

सुरेश खन्ना ने कहा कि हमारा राष्ट्रीय दायित्व है कि हम डीजल पेट्रोल जैसे ईंधन को बचाए क्योंकि सबसे ज्यादा विदेशी मुद्रा इन्हीं जैसे कार्यों में खर्च होती है। देश में लगभग 85 से 86% तेल विदेश से लेना पड़ता है जिसके लिए काफी मात्रा में विदेशी मुद्रा खर्च होती है। उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय गतिविधियों को देखते हुए आज समय की मांग भी यही है।

पंकज चौधरी ने ऐक्स पर दी जानकारी

पंकज चौधरी ने ऐक्स पर पोस्ट किया है। पंकज ने लिखा है कि वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों के दृष्टिगत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेट्रोल-डीजल की बचत और ऊर्जा संरक्षण के लिए देशवासियों से जो आह्वान किया है, राष्ट्र प्रथम कि नीति के अंतर्गत सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करते हुए मैंने अपने काफिले में व्यापक कटौती करने का निर्णय लिया है। मैंने अपने फ्लीट से सुरक्षा वाहन के अतिरिक्त अन्य सहायक गाड़ियों की संख्या कम कर दी है। स्वच्छ पर्यावरण के अनूकूल यह कदम देश को और आर्थिक रूप से भी सशक्त करने कार्य करेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:24 घंटे में ही अधिकारियों को करना होगा ये काम; सीएम योगी के सख्त निर्देश
ये भी पढ़ें:सप्ताह में एक दिन पब्लिक ट्रांसपोर्ट का प्रयोग करें मंत्री, योगी की अपील
ये भी पढ़ें:लापरवाही स्वीकार नहीं, स्व-गणना को लेकर सभी DM को मुख्य सचिव के सख्त निर्देश

पंकज चौधरी की ये अपील

मेरा समस्त देशवासियों और कार्यकर्ता साथियों से विनम्र आग्रह है कि वे भी व्यक्तिगत स्तर पर बचत की इस मुहिम का हिस्सा बनें। सार्वजनिक परिवहन और कारपूलिंग जैसे विकल्पों को प्राथमिकता देकर राष्ट्रहित एवं ऊर्जा संरक्षण के इन प्रयासों में सहभागी बनें।

कल योगी ने कहीं थीं ये बातें

इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश मंत्रिमंडल के सदस्यों से सप्ताह में कम से कम एक दिन सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करने का आह्वान करते हुए शासन में मितव्ययिता, ऊर्जा संरक्षण और जनप्रेरक आचरण की नई कार्यसंस्कृति विकसित करने का संदेश दिया है। उन्होंने मंत्रियों से अपनी वाहन फ्लीट को 50 प्रतिशत तक कम करने का भी आह्वान किया है। साथ ही मुख्यमंत्री ने अगले छह माह तक प्रदेश सरकार के सभी मंत्रियों एवं वरिष्ठ अधिकारियों को अपरिहार्य परिस्थितियों को छोड़कर विदेश यात्राओं से परहेज करने के निर्देश दिए हैं।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।