Extreme Heat Hits District Temperatures Soar Above 42 C भीषण गर्मी लोगों को आ रहा पसीना, शरीर में हो रहा झुलसन का एहसास, Agra Hindi News - Hindustan
More

भीषण गर्मी लोगों को आ रहा पसीना, शरीर में हो रहा झुलसन का एहसास

Agra News - जनपद में लगातार तीसरे दिन पारा 42 डिग्री पार हो गया है। गर्मी से लोग परेशान हैं, दोपहर में सड़कों पर निकलना मुश्किल हो रहा है। चिकित्सक लोगों को घर के अंदर रहने और शीतल पेय पदार्थों का सेवन करने की सलाह दे रहे हैं। तापमान शाम को भी 39 डिग्री था, जिससे लोग पसीना बहा रहे हैं।

Fri, 17 April 2026 10:24 PMNewswrap हिन्दुस्तान, आगरा
share
भीषण गर्मी लोगों को आ रहा पसीना, शरीर में हो रहा झुलसन का एहसास

जनपद में लगातार तीसरे दिन पारा 42 डिग्री पार पहुंचते ही लोगों को पसीना आ रहा हैं। गर्मी की वजह से दोपहर के समय सड़कों व बाजारों में निकल रहे लोगों को शरीर में झुलसन का एहसास हो रहा है। दोपहर के समय तो आसमान से आग जैसी बरस रही है। शुक्रवार को सुबह से शाम तक गर्मी का कहर जारी रहा। सूरज के तल्ख तेवर का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि शाम को सात बजे भी तापमान 39 डिग्री सेल्यियस होने से लोगों को पसीना आ रहा था। घरों में लगे पंखे भी भी तापमान अधिक होने की वजह से गर्म हवा फेंक रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ग्रामीण क्षेत्रों में आठ घंटे गुल रही बिजली, लोग हुए परेशान

शुक्रवार की शाम को आसामन में बदरौटी सी जरूर आई लेकिन यह भी गर्मी से निजात नहीं दिला सकी। चिकित्सक लोगों से दोपहर के समय लोगों से घरों के अंदर रहने की सलाह दे रहे हैं। लोगों से गर्मी से बचाव के लिए शीतल पेय पदार्थों का सेवन करने के सलाह भी दे रहे हैं। जिससे लोगों के शरीर में पानी की कमी नहीं होने पाए। चिकित्सकों ने कहा कि तापमान अधिक रहने से घबराहट और सिर में चक्कर आने की शिकायत होने पर चिकित्सक से सलाह लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पारा पहुंचा 39 पार, गर्मी से रहें सावधान
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गर्मी का बढ़ता गया पारा, अंगौछा और छाता ही अब सहारा

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।