Hathras Faces Health Crisis as Heat Waves Cause Surge in Seasonal Illnesses प्लान की एक खबर, Hathras Hindi News - Hindustan
More

प्लान की एक खबर

Hathras News - प्लान: प्लान की एक खबर प्लान की एक खबर प्लान की एक खबर प्लान की एक खबर प्लान की एक खबर प्लान की एक खबर प्लान की एक खबर प्लान की एक खबर

Thu, 23 April 2026 01:27 AMNewswrap हिन्दुस्तान, हाथरस
share
प्लान की एक खबर

हाथरस। जैसे-जैसे पारा चढ़ता जा रहा है, वैसे-वैसे मौसमी बीमारियां भी पांव पसारतीं जा रही हैं। गर्मी के सितम की वजह से लोग उल्टी, दस्तक और बुखार की चपेट में आ रहे हैं। जिसके चलते सरकारी अस्पताल और निजी चिकित्सकों के यहां मरीजों की भीड़ उमड़ रही है। आलम यह है कि शहर के बागला संयुक्त जिला अस्पताल में हर एक घंटे में उल्टी और दस्तक से पीड़ित एक मरीज पहुंच रहा है। इसके अलावा ओपीडी में 150 से अधिक वायरल, बुखार और एलर्जी के मरीज आ रहे हैं। इमरजेंसी और वार्ड फुल हो गए हैं। दिन पर दिन सूरज की तपिश तल्ख होती जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हीटवेब से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग चला रहा जागरूता अभियान

एकाएक प्रचंड होती गर्मी लोगों की सेहत से खिलवाड़ रही कर ही है। गर्मी में खान-पान को लेकर लोगों द्वारा बरती जा रही लापरवाही की वजह से बुखार, वायरल, उल्टी-दस्त के मरीज काफी तेजी के साथ बढ़े हैं। जिसके चलते शहर के बागला संयुक्त जिला अस्पताल की इमरजेंसी, ओपीडी और निजी चिकित्सकों के यहां उल्टी-दस्त से पीड़ित पहुंचने वाले मरीजों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है। बागला जिला अस्पताल में प्रति एक घंटे में उल्टी-दस्त से पीड़ित एक मरीज पहुंच रहा है। जिसके चलते अभी से इमरजेंसी और वार्ड फुल हो गए हैं। बेड पर जगह नहीं मिलने पर मरीजों को टेबल पर लिटाकर इलाज दिया जा रहा है। इसके अलावा जिला अस्पताल की ओपीडी में प्रतिदिन 150 से अधिक बुखार, वायरल और एलर्जी के मरीज पहुंच रहे हैं। चिकित्सकों द्वारा मरीजों को देखा जा रहा है। जिन मरीजों की जांच की आवश्यकता है उनकी जांच कराई जा रही है। साथ ही उल्टी-दस्तक के मरीजों को भर्ती किया जा रहा है। चिकित्सक अस्पताल आने वाले मरीज और उनके साथ आने वाले तीमारदारों को प्रचंड गर्मी को देखते हुए बच्चा की सलाह दे रहे हैं। कुल मिलाकर अप्रैल महीने में ही गर्मी ने लोगों की सेहत बिगाड़ दी है।गर्मी को लेकर स्वास्थ्य विभाग हुआ अलर्ट:प्रचंड होती गर्मी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। यहीं वजह है कि गर्मी से निपटने की तैयारी शुरु कर दी है। शहर के बागला संयुक्त जिला अस्पताल, जिला महिला चिकित्सालय और सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर कोल्ड रूम बनाए गए हैं। कोल्ड रूम में एसी, कूलर और पर्दे लगवाए गए हैं। जिससे की इन वार्ड में भर्ती होने वाले मरीजों को गर्मी और गर्म हवाओं से बचाया जा सकें। साथ ही सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर ओआरएस कॉर्नर बनवाए गए हैं। जिससे की अस्पताल आने वाले मरीज और उनके साथ आने वाले तीमारदारों को आसानी से ओआरएस प्राप्त हो सकें।बुखार, उल्टी, दस्त, त्वचा रोगियों की संख्या में हुई इजाफा:धीरे-धीरे पारा चढ़ता जा रहा है। जिसके चलते लोग बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। उल्टी-दस्त, बुखार, वायरल और त्वचा संबंधी बीमारी लोगों की अपनी चपेट में ले रही हैं। जिसके चलते निजी से लेकर सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में पहुंचने वाले मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। बागला जिला अस्पताल की इमरजेंसी में प्रतिदिन 40 से 50 मरीज उल्टी-दस्त और पेट दर्द के मरीज पहुंच रहे हैं। इसके अलावा ओपीडी में बुखार, वायरल और त्वचा संबंधी 150 से अधिक मरीज पहुंच रहे हैं।इमरजेंसी और वार्ड हुए फुल:अचानक गर्मी बढ़ने के साथ ही बागला जिला अस्पताल की इरमजेंसी और ओपीडी में पहुंचने वाले मरीजों की संख्या काफी तेजी के साथ बढ़ी है। इमरजेंसी में प्रतिदिन लगभग 40 से 50 मरीज उल्टी-दस्तक और पेट दर्द से पीड़ित मरीज पहुंच रहे हैं। इसके अलावा ओपीटी में वायरल और बुखार के पहुंचने वाले मरीजों की संख्या बढ़ी है। यहीं वजह है कि इमरजेंसी से लेकर वार्ड में सभी बेड फुल हो गए हैं। एक मरीज डिस्चार्ज नहीं होता है उससे पहले चार मरीज भर्ती करने पड़ रहे हैं।24, 25 अप्रैल को रहें सावधान, पीक पर रहेगी गर्मीहाथरस। जिले में दिन पर दिन भीषण गर्मी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। प्रचंड गर्मी के चलते जहां आम आदमी से लेकर पशु-पक्षियों का जीना मुहाल है। बुधवार को भी सुबह से ही सूरज की तल्ख तेवरों की वजह से गर्मी के तेवर काफी ज्यादा प्रचंड बन रहे। ऐसे में सुबह से ही आसमान से आग बरसना शुरु हो गया। अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सिसयस दर्ज किया गया।आसमान से बरसती आग ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया। दोपहर में प्रचंड सूरज की तपिश के साथ हवाओं के चलने का सिलसिला शुरु हो गया। करीब 10 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली गर्म हवाओं ने दोपहर में लू का रूप ले लिया। स्थिति यह रही कि दोपहर के समय शहर की मुख्य सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। सूरज की तपिश से बचने के लिए दोपहर में लोग कूलर, एसी और पंखा के सहारे रहे, लेकिन इसके बाद भी लोगों को कोई राहत नहीं मिली। भीषण गर्मी से बचने के लिए लोग केवल जरूरी कार्यों से ही बाहर निकल रहे हैं। जो लोग बाहर हैं, वे छाता, गमछा और पानी की बोतलों का सहारा ले रहे हैं। गला सूखने और डिहाइड्रेशन से बचने के लिए जलजीरा, शिकंजी, जूस और नींबू पानी के ठेलों पर भारी भीड़ देखी जा रही है। मौसम विभाग जानकारों के मुताबिक आने वाले 4 से 5 दिनों में गर्मी के और बढ़ने के आसार हैं। हाथरस में अधिकतम तापमान 40°-44° C तक जा सकता है। दोपहर में तेज़ लू (हीटवेव) चल सकती हैं। लू की स्थिति सामान्य से अधिक होने के कारण रात का तापमान भी सामान्य से अधिक रह सकता है। 24 व 25 अप्रैल के आसपास गर्मी चरम पर रह सकती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भीषण गर्मी के टॉर्चर से बीमारियों की चपेट में आया एटा, अस्पताल होने लगे फुल
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कालीन नगरी में हीटवेव के बने हालात, लोग बेहाल

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।