भीषण गर्मी के टॉर्चर से बीमारियों की चपेट में आया एटा, अस्पताल होने लगे फुल
Etah News - एटा, हिन्दुस्तान संवाद। सूरज के तल्ख तेवर और आसमान से बरसती आग ने जनमानस की सेहत बिगाड़ दी है। भीषण गर्मी और लू के कारण एटा मेडिकल कॉलेज से लेकर निजी

सूरज के तल्ख तेवर और आसमान से बरसती आग ने जनमानस की सेहत बिगाड़ दी है। भीषण गर्मी और लू के कारण एटा मेडिकल कॉलेज से लेकर निजी अस्पतालों और सीएससी तक मरीजों की भारी भीड़ उमड़ रही है। बुधवार को हालात यह रहे कि मेडिकल कॉलेज और जिले के सभी 75 पंजीकृत निजी अस्पतालों में बुखार, उल्टी-दस्त, डिहाइड्रेशन और एलर्जी के मरीजों की संख्या काफी अधिक बनी रही। बुधवार को मिले आंकड़ों के अनुसार एटा मेडिकल कॉलेज में हर दिन ढाई से तीन हजार मरीज इलाज कराने लिए पहुंच रहे हैं। बुधवार को भी मेडिकल कॉलेज के फिजीशियन और बाल रोग विशेषज्ञों के कक्ष के बाहर मरीजों एवं तीमारदारों की लंबी लाइनें लगी रहीं।
मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों के अनुसार तेज गर्मी के कारण शरीर में पानी की कमी (डिहाइड्रेशन) के मामले सबसे ज्यादा आ रहे हैं। पानी कम होने से मरीजों के शरीर में सोडियम और पोटैशियम का स्तर गिर रहा है। मेडिकल कॉलेज में उल्टी-दस्त के रोजाना 40 से अधिक गंभीर मरीज आ रहे हैं। खान-पान बिगड़ने से पेट दर्द के औसतम 50 मरीज प्रतिदिन ही आ रहे हैं। जबकि 30 से 35 मरीज डिहाइड्रेशन के आ रहे है। सन बर्न और एलर्जी के हर दिन करीब 100 से अधिक मरीज मेडिकल कॉलेज में आ रहे हैं।निजी अस्पतालों और सीएससी पर बढ़ा दबावभीषण में केवल सरकारी ही नहीं, बल्कि जिले में पंजीकृत सभी 75 निजी अस्पतालों में भी बेड फुल नजर आ रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भी बुखार के मरीजों की संख्या में 40 फीसदी तक का इजाफा हुआ है। निजी नर्सिंग होम में भी डिहाइड्रेशन और तेज बुखार के चलते लोग ड्रिप लगवाने को मजबूर हैं।डॉक्टरों की सलाह, सावधानी ही बचाव हैएटा मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों ने बढ़ती बीमारियों को देखते हुए लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। उनके अनुसार तरल पदार्थों का सेवन जैसे ओआरएस, नींबू पानी और नारियल पानी का अधिक प्रयोग करें। दोपहर 12 से 4 बजे के बीच घर से बाहर निकलने से बचें, निकलें तो सिर ढककर रखें। बासी खाने से परहेज करें, गर्मी में भोजन जल्दी संक्रमित हो जाता है। लक्षणों को न पहचानें, यदि बेचैनी या तेज बुखार हो, तो तुरंत चिकित्सक से संपर्क करें।44 डिग्री पहुंचा अधिकतम तापमानबुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 44 और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग अलर्ट जारी किया है कि 24 और 25 अप्रैल को सावधान रहे। इस दिनों गर्मी पीक पर पहुंच जाएगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन