Severe Heat Wave Hits Bhadohi Temperatures Reach 45 C Health Advisory Issued कालीन नगरी में हीटवेव के बने हालात, लोग बेहाल, Bhadoni Hindi News - Hindustan
More

कालीन नगरी में हीटवेव के बने हालात, लोग बेहाल

Bhadoni News - भदोही में पछुआ हवा के चलते गर्मी का प्रकोप बढ़ गया है। बुधवार को तापमान 43 डिग्री के पार पहुंच गया। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में भीषण गर्मी का अलर्ट जारी किया है। अस्पतालों में उल्टी, दस्त के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। लोगों को धूप में न निकलने और संतुलित आहार लेने की सलाह दी गई है।

Wed, 22 April 2026 11:41 PMNewswrap हिन्दुस्तान, भदोही
share
कालीन नगरी में हीटवेव के बने हालात, लोग बेहाल

भदोही, संवाददाता। पछुआ हवा का साथ मिलने के बाद कालीन नगरी में भगवान भाष्कर की किरणें आग बरसा रही हैं। बुधवार को आलम यह रहा कि हीटवेव के हालात बने गए थे। उधर, मौसम विभाग ने आज और कल यानि गुरुवार एवं शुक्रवार को भीषण गर्मी सताएगी। जिला प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहते हुए स्वयं को सुरक्षित रखने का आह्वान किया है। बता दें कि सूबे में पश्चिम विक्षोप सक्रिय हो गया है। इसके कारण भीषण गर्मी का प्रकोप देखा जा रहा है। एक सप्ताह में प्रतिदिन एक डिग्री तापमान चढ़ रहा था। इधर के तीन दिनों से लगातार 43 डिग्री के पार पारा पहुंच रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आज से पांच दिन भीषण गर्मी का करना होगा सामना

इसके कारण आम आदमी, गरीबों, बुनकरों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के वैज्ञानिकों ने बताया कि 24 और 25 अप्रैल को भीषण गर्मी सताएगी। इस दौरान दोपहर में 10 बजे से लेकर चार बजे तक बाहर ना निकलने का आह्वान किया। कहा कि प्रदेश के दक्षिणी जिलों में पारा 44 से 46 तक पहुचेगा। जिले में भी इसके 45 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है। किसानों से रात के समय में ही प्याज, सब्जियों की सिंचाई करने का आह्वान किया। कहा कि दिन के समय में कृषि कार्य करने से बचें, इसके कारण बीमार पड़ने से इनकार नहीं किया जा सकता है। धूप में बाहर निकलने पर सिर को अच्छे से ढकें और खूब पानी पीकर ही निकलें।अस्पतालों में उल्टी, दस्त के सर्वाधिक मरीजभदोही। गर्मी के उग्र रूप का आम आदमी की सेहत पर सीधा असर देखा जा रहा है। उस पर मांगलिक कार्यक्रम की धूम अलग से। महाराजा बलवंत सिंह राजकीय अस्पताल में बुधवार को ओपीडी आठ सौ के पार रही। जिसमें सर्वाधिक मरीज उल्टी, दस्त, बुखार, पेट दर्द के रहे। सीएमएस डा. आरआर मौर्या ने बताया कि मरीजों के भारी दबाव के कारण डाक्टरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों से आह्वान किया कि बीमारियों से बचने के लिए संतुलन भोजन करें साथ ही खूब पानी पीएं। दोपहर में बाहर ना निकलने की सलाह दी। कहा कि अगर निकले भी तो सिर को अच्छी तरह से ढककर। उधर, जिला अस्पताल ज्ञानपुर, छह सीएचसी के साथ ही निजी अस्पतालों में भी भीड़ उमड़ रही है।नारियल पानी संग पेय पदार्थ हुए महंगेभदोही। तीखी धूप के कारण सन बर्न एवं एलर्जी के मरीजों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। इसके साथ ही शरीर में पानी की कमी से सोडियम, पोटैशियम कम होने से बेचैनी देखी जा रही है। उधर, बचाव को लोग नारियल पानी का सेवन कर रहे हैं। बाजार में नारियल 80 रुपये से सौ रुपये तक बिक रहा है। गन्ने का रस भी 10 रुपये से लेकर 20 रुपये ग्लास बिक रहा है।यह ना करें0 बच्चों तथा पालतू जानवरों को कभी भी बन्द वाहन में अकेला ना छोड़े0 अत्यधिक गर्मी (दोपहर 12 से सांय 4 बजे) के मध्य बाहर धूप में ना जाएं0 धूप में खडें वाहनों में बच्चे, नंगे पैर/बदन धूप में ना जाए0 अत्यधिक प्रोटीन युक्त भोजन एवं बासी भोजन का सेवन ना करें0 गहरें एवं चटक रंग तथा तंग कपडों को पहनने से बचें0 अत्यधिक गर्मी वाले स्थान पर भोजन पकानें से बचें0 शराब, चाय, कॉफी, कार्बोहाइड्रेट, सॉफ्ट ड्रिंक आदि का अधिक सेवन ना करेंयह करें0 बाहर निकलने पर शरीर को ढककर रखें, हल्के रंग के आरामदायक कपड़े पहने0 धूप में बाहर जाते समय गमछा, चश्मा, छाता, टोपी एवं जूता पहनकर ही घर से निकले0 थोड़े-थोड़े समयान्तराल पर तरल पदार्थ शीतल जल, नींबू पानी, शिकंजी, नारियल पानी पीएं0 घर, कार्यस्थल आदि स्थानों पर सूर्य की सीधी रोशनी से बचनें के लिए पर्दें लगाएं0 यात्रा करते समय अपने साथ बोतल में पानी जरुर रखें0 गीले कपड़े को अपने चेहरे, सिर और गर्दन पर रखें0 गर्मी के दिनों में ओआरएस घोल का नियमित रूप से सेवन करें0 जानवरों को छायादार स्थान में रखें, पीने का नियमित पानी दें0 बच्चें, बीमार तथा बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें0 रात में अपने घरो की खिड़िकियों को अवश्य खुली रखें

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भीषण गर्मी के टॉर्चर से बीमारियों की चपेट में आया एटा, अस्पताल होने लगे फुल
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मौसम की मार, चढ़ेगा पारा, हो जाएं सावधान

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।