शिक्षक नेताओं ने स्कूल का समय बदलने की मांग की
Hardoi News - हरदोई में उत्तर प्रदेशीय शिक्षक संघ ने गर्मी के प्रकोप को देखते हुए सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन दिया है। शिक्षकों ने स्कूल के समय में बदलाव की मांग की है, ताकि बच्चे दोपहर की गर्मी से परेशान न हों। उन्होंने सुबह 7:30 से 12:30 बजे तक स्कूल चलाने का सुझाव दिया है।

हरदोई। जिले में गर्मी के प्रकोप को देखते हुए उत्तर प्रदेशीय शिक्षक संघ ने सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन दिया। इसमें स्कूल के समय में बदलाव करने की मांग की। जिलाध्यक्ष आलोक मिश्रा के नेतृत्व में शिक्षक कलेक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने कहा कि पूरे जिले में गर्मी का असर बढ़ गया है। दोपहर के समय लू भी चलने लगी है। इससे उच्च प्राथमिक व प्राथमिक स्कूलों के बच्चे भी परेशान हो रहे हैं। इसलिए स्कूल को संचालित करने का समय सुबह साढ़े सात से साढ़े 12 बजे तक किया जाए। बदली परिस्थति के अनुसार सुबह सात से 12 बजे तक का भी स्कूल समय किया जा सकता है।
ताकि बच्चे गरमी में परेशान न हों। उन्होंने कहा कि कई जनपदों से बच्चों के गर्मी में बीमार पड़ने की भी समस्या सामने आ रही है। ज्ञापन देते वक्त जिला उपाध्यक्ष अनुराग पांडेय, जिला संयुक्त मंत्री आशीष दीक्षित, जिला संगठन मंत्री मनीष राठौर मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन